कॉलेजियम प्रणाली के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम एक पाँच-सदस्यीय निकाय है, जिसकी अध्यक्षता भारत के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश (सी० जे० आइ०) करते हैं और उस समय इसमें न्यायालय में कार्यरत चार अन्य वरिष्ठतम न्यायाधीश शामिल होते हैं।
2. संसद ने विधि द्वारा कॉलेजियम प्रणाली का आरम्भ किया है।
3. उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति कॉलेजियम प्रणाली के माध्यम से ही की जाती है।
4. कॉलेजियम प्रणाली की शुरुआत वर्ष 1993 में न्यायाधीश पी० एन० भगवती के ऐतिहासिक फर्स्ट जज मामले के उपलक्ष्य में की गई थी।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
व्याख्या एवं हल
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश करते हैं और इसमें चार वरिष्ठतम न्यायाधीश शामिल होते हैं (कथन 1 सही है)। सर्वोच्च और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति कॉलेजियम प्रणाली के माध्यम से ही की जाती है, जिसे न्यायिक निर्णयों द्वारा विकसित किया गया है न कि संसद द्वारा (कथन 3 सही है)। अतः 1 और 3 सही हैं।
In English (Question & Model Answer)
Consider the following statements about the collegium system :
1. The Supreme Court collegium is a five-member body, which is headed by the incumbent Chief Justice of India (CJI) and comprises four other seniormost Judges of the Court at that time.
2. The Parliament by law has evolved the collegium system.
3. The Judges of the Supreme Court and High Courts are appointed only through the collegium system.
4. The collegium system was introduced in the year 1993 by Justice P. N. Bhagwati in the landmark First Judges Case.
Which of the above statements is/are correct?
The Supreme Court collegium is headed by the CJI and consists of the four senior-most judges of the Court (Statement 1 is correct). Judges of the Supreme Court and High Courts are appointed exclusively through the collegium system established by judicial decisions, not by an Act of Parliament (Statement 3 is correct; 2 and 4 are incorrect).