'गैंगेटिक डॉल्फिन' के सम्बंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. गंगा नदी की डॉल्फिन को आई० यू० सी० एन० की रेड लिस्ट के तहत 'विलुप्तप्राय' जीव के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
2. इसमें कोई क्रिस्टलीय नेत्र लेंस नहीं है, जो इसे प्रभावी रूप से अंधा बना देती है।
3. यह इकोलोकेशन का उपयोग कर आगे बढ़ती है और शिकार करती है।
4. इसे भारत के राष्ट्रीय जलीय जीव के रूप में मान्यता दी गई है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
व्याख्या एवं हल
गंगा डॉल्फिन के संदर्भ में सभी कथन सत्य हैं: यह आईयूसीएन (IUCN) की लाल सूची में 'संकटग्रस्त' (Endangered) श्रेणी में है (1), इसमें नेत्र लेंस न होने के कारण यह दृष्टिहीन होती है (2), यह शिकार और नेविगेशन इकोलोकेशन (पराश्रव्य ध्वनि तरंगों) से करती है (3) तथा इसे भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया है (4)। अतः उपर्युक्त सभी सही हैं।
In English (Question & Model Answer)
Consider the following statements regarding the 'Gangetic Dolphin' :
1. The Gangetic River Dolphin has been categorized as 'endangered' under the IUCN's Red List.
2. It does not have a crystalline eye lens rendering it effectively blind.
3. Navigation and hunting are carried out using echolocation.
4. It has been recognized as India's National Aquatic Animal.
Which of the above statements are correct?
All statements regarding the Gangetic River Dolphin (Platanista gangetica) are correct: It is categorized as 'Endangered' on the IUCN Red List (1); its eyes lack a crystalline lens rendering it effectively blind (2); it navigates, communicates, and catches prey using high-frequency ultrasonic echolocation (3); and it was officially designated as India's National Aquatic Animal in 2009 (4).