'स्वामित्व' योजना के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह खान मंत्रालय के दायरे में कार्यरत एक केन्द्रीय क्षेत्रक योजना है।
2. यह योजना सी० ओ० आर० एस० नेटवर्क की तरह जियोपोजिशनिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को पाँच सेन्टीमीटर तक की सटीकता प्रदान करने योग्य मानक बनाने का प्रयास कर रही है।
3. सी० ओ० आर० एस० का मतलब क्रॉस-ओरिजिन रिसोर्स शेयरिंग है।
4. यह योजना ड्रोन तकनीक का उपयोग कर भूमि के छोटे-छोटे खण्डों का नक्शा तैयार करके ग्रामीण बस्तियों (आबादी) के क्षेत्रों में संपत्ति का स्पष्ट स्वामित्व स्थापित करने के लिए एक सुधारात्मक पहल प्रदान करती है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन गलत हैं?
व्याख्या एवं हल
'स्वामित्व' योजना पंचायती राज मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, खान मंत्रालय के अधीन नहीं (कथन 1 गलत है)। सर्वेक्षण और जियोपोजिशनिंग में CORS का पूर्ण रूप 'कंटीन्यूअसली ऑपरेटिंग रेफरेंस स्टेशन्स' है (कथन 3 गलत है)। अतः गलत कथन 1 और 3 हैं।
In English (Question & Model Answer)
Consider the following statements regarding the SVAMITVA scheme :
1. It is a Central Sector Scheme under the Ministry of Mines.
2. This scheme seeks to create geopositioning infrastructure like CORS network to benchmark the location and provides five centimetre level accuracy.
3. CORS means Cross-Origin Resource Sharing.
4. The scheme is a reformative step towards establishment of clear ownership of property in rural inhabited (Abadi) areas, by mapping of land parcels using drone technology.
Which of the above statements are incorrect?
The SVAMITVA scheme is implemented by the Ministry of Panchayati Raj, not the Ministry of Mines (making Statement 1 incorrect). In geodesy and surveying, CORS stands for Continuously Operating Reference Stations, not Cross-Origin Resource Sharing (making Statement 3 incorrect). Statements 1 and 3 are incorrect.