'उत्कृष्ट धातुओं' के संबंध में, निम्न वाक्यों पर विचार कीजिए:
1. 'उत्कृष्ट धातुएँ' प्रकृति में शुद्ध रूप में प्राप्त होती हैं।
2. यूरेनियम एवं सीसा, उत्कृष्ट धातु के उदाहरण हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
व्याख्या एवं हल
उत्कृष्ट धातुएं (जैसे सोना, प्लेटिनम और चांदी) रासायनिक रूप से अत्यंत अक्रिय होती हैं और इन पर वायु और नमी का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके कारण ये प्रकृति में शुद्ध (मुक्त) अवस्था में पाई जाती हैं (कथन 1 सही है)। यूरेनियम और सीसा उत्कृष्ट धातुएं नहीं हैं बल्कि सामान्य धातुएं हैं जो यौगिकों के रूप में पाई जाती हैं (कथन 2 गलत है)।
In English (Question & Model Answer)
Consider the following statements with respect to noble metals:
1. Noble metals are found in pure form in nature.
2. Uranium and lead are examples of noble metal.
Which of the above statements is/are correct?
Noble metals (such as gold, platinum, and silver) exhibit very low chemical reactivity and excellent resistance to corrosion and oxidation, which allows them to occur in nature in pure native form (Statement 1 is correct). Uranium is an actinide and lead is a post-transition metal; both are chemically reactive and not noble metals (Statement 2 is incorrect).