आर्थिक सर्वेक्षण, 2023 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की प्रवृत्ति का वर्णन करता/करते है/हैं?
1. निजी क्षेत्र की कम भागीदारी के कारण इसमें कमी आई है।
2. महामारी से पहले के स्तर की तुलना में इसमें वृद्धि हुई।
3. टेलीकॉम सेक्टर में पूरी तरह से सुधार होने के बाद किसी भी वित्तीय वर्ष में बिना घटे इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई।
4. कमजोर वैश्विक आर्थिक स्थिति के कारण इसमें कमी आई है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
व्याख्या एवं हल
आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में उल्लेख किया गया कि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, सख्त मौद्रिक नीतियों और कमजोर वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कारण भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के प्रवाह में कुछ कमी दर्ज की गई। निरंतर तीव्र वृद्धि से संबंधित अन्य दावे असत्य थे। बीपीएससी ने आधिकारिक अंतिम उत्तर कुंजी में विकल्प D (केवल 4) को सही उत्तर माना है।
In English (Question & Model Answer)
As per the Economic Survey, 2023, which of the following statements describe(s) the trend of Foreign Direct Investment in India?
1. It has decreased due to the less participation of the private sector.
2. It has increased compared to the prepandemic levels.
3. It has increased rapidly without decreasing in any Financial Year after the telecom sector was entirely reformed.
4. It has decreased due to a weak global economic situation.
Select the correct answer using the codes given below.
The Economic Survey 2022-23 highlighted that global FDI flows experienced deceleration due to heightened geopolitical tensions, tighter global financial conditions, and monetary tightening across developed economies, which weighed on inward FDI flows. Statements asserting continuous uninterrupted increases were factually incorrect. BPSC officially designated option D (Only 4) as the correct answer.