मुख्य›MPPSC Mains (हिन्दी)›सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्नपत्र›खण्ड-अ: दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन एवं केस स्टडी›इकाई-5 केस स्टडी›केस स्टडी- प्रश्नपत्र के खण्ड (अ) में सम्मिलित विषयवस्तु पर आधारित पाठ्यक्रम›प्रथम प्रकरण : विषय : काले धन का संचय - कारण और निवारण काले धन का

प्रथम प्रकरण : विषय : काले धन का संचय - कारण और निवारण

काले धन का संचय हमारी अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है। इसके साथ ही यह इस देश की उत्तरजीविता के लिए भी अत्यन्त खतरनाक है। सामाजिक और नैतिक मूल्यों में गिरावट भ्रष्टाचार की जननी है, स्रोत है। काले धन की अर्थव्यवस्था की उत्पत्ति, उसका अस्तित्व तथा इसके बढ़ते हुए रूप आदि सहित कई कारण जिम्मेदार हैं। धन तथा शक्ति के आपस में मिलने से इसकी उत्पत्ति होती है। काले धन के द्वारा किसी को भी खरीद लेना, अत्यन्त आवश्यक वस्तुओं को छिपाकर इकट्ठा कर लेना, स्वस्थ प्रतियोगिता/प्रतिस्पर्धा को गायब कर देना, ईमानदार व्यक्तियों और जनता के सेवकों को धमका देना आदि कार्य काले धन के द्वारा किये जाते हैं।

विकासशील देशों में काले धन उत्पन्न करने के कौन-कौन से स्रोत हैं ?

201610M
आदर्श उत्तर

विकासशील देशों में काले धन (Black Money) की उत्पत्ति के प्रमुख स्रोत:

  1. कर-चोरी एवं अघोषित आय (Tax Evasion): प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष करों से बचने हेतु बहीखातों में फर्जीवाड़ा और नकद लेनदेन।
  2. रियल एस्टेट एवं संपत्ति लेनदेन: जमीन-मकान की रजिस्ट्री में सर्किल रेट और वास्तविक बाजार मूल्य का अंतर (नकद भुगतान)।
  3. प्रशासनिक एवं राजनीतिक भ्रष्टाचार: सरकारी ठेकों, खरीद और लाइसेंस आवंटन में ली जाने वाली रिश्वत व कमीशन।
  4. हवाला, तस्करी एवं संगठित अपराध: मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खनन और हवाला नेटवर्क द्वारा विदेशों में पूँजी पलायन (Round Tripping)।

In English (Question & Model Answer)

First Case Study: Sub: Accumulation of Black Money -> Causes and Remedies

Accumulation of Black Money posed a grave threat to our economy and is likely to threaten the very security and survival of the country. It is the source and at the same time cause of graft, corruption and the debarring of social and moral values. There are various factors responsible for the origin, existence and flourishing state of the parallel economy of Black money. It originates with the combination of money and power. With black money any one can be bought or bribed, essential commodities can be cored and horded, healthy competition can be driven out and honest men and public servants can be blackmailed.

What are the sources of black money generation in developing countries ?

Primary Sources of Black Money Generation in Developing Countries:

  1. Tax Evasion & Unreported Cash Economy: Under-reporting revenues and falsifying commercial accounts.
  2. Real Estate & Property Transactions: Under-valuation of land registration creating massive cash components.
  3. Bureaucratic & Political Graft: Kickbacks, bribes, and speed-money in public procurement and licensing.
  4. Hawala, Trade-Based Money Laundering & Smuggling: Illegal mining, narcotics trafficking, and round-tripping through tax havens.
इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play