अम्ल वर्षा पर 20 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
आदर्श उत्तर
अम्ल वर्षा (Acid Rain):
- वायुमंडल में उपस्थित सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) और नाइट्रोजन ऑक्साइड्स (NOx) जब वर्षा जल के साथ क्रिया कर सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) एवं नाइट्रिक अम्ल (HNO3) बनाते हैं, जिससे वर्षा जल का pH मान 5.6 से कम हो जाता है। यह जलीय जीवों, वनों व संगमरमर के स्मारकों (उदा. ताजमहल का पीला पड़ना - 'स्टोन लेप्रोसी') को गंभीर क्षति पहुंचाती है।
In English (Question & Model Answer)
Write a short note on Acid rain in 20 words.
Acid Rain:
- Precipitation exhibiting an abnormally acidic pH below 5.6, formed when anthropogenic emissions of Sulfur Dioxide (SO₂) and Nitrogen Oxides (NOx) react with atmospheric moisture to produce dilute Sulfuric (H₂SO₄) and Nitric (HNO₃) acids, corroding historical marble architecture ('Stone Leprosy') and acidifying aquatic biomes.