मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त अवधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?
पठित परिच्छेद
खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, मानव उपभोग के लिए उत्पादित खाद्य के एक-तिहाई की विश्वव्यापी हानि या बर्बादी होती है। आरंभिक कृषि उत्पादन से लेकर अंतिम घरेलू उपभोग तक की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला के दौरान खाद्य की हानि या बर्बादी होती है। इस बढ़ती बर्बादी के परिणामस्वरूप लगभग 45% तक भूमि-निम्नीकरण (लैंड डिग्रेडेशन) भी हुआ है, जिसके मुख्य कारण निर्वनीकरण, असंधारणीय कृषि पद्धतियाँ और अत्यधिक भूजल निष्कर्षण हैं। बर्बाद हुए खाद्य पर व्यय की गई ऊर्जा के परिणामस्वरूप प्रतिवर्ष लगभग 3.5 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है। क्षय के परिणामस्वरूप वायुमंडल में अन्य गैसों का हानिकारक उत्सर्जन भी होता है। खाद्य पर्याप्तता और खाद्य संधारणीयता के चक्र को पूरा करने के लिए खाद्य की सभी रूपों में हानि या बर्बादी का समाधान करना महत्वपूर्ण है।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित अवधारणाएँ बनाई गई हैं:
1. खाद्य की हानि और बर्बादी को कम करने के लिए खाद्य वितरण तंत्र की पुनः परिकल्पना करने और इसे प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता है।
2. खाद्य की बर्बादी और हानि में कमी लाने को सुनिश्चित करना सभी नागरिकों का एक सामाजिक और नैतिक उत्तरदायित्व है।

उपर्युक्त अवधारणाओं में से कौन-सी मान्य है/हैं?

20243Mprelimsupscyear-2024p2reading-comprehension
A.(a) केवल 1
B.(b) केवल 2
C.(c) 1 और 2 दोनों
D.(d) न तो 1 और न ही 2सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (d) न तो 1 और न ही 2

पूर्वधारणा 1 में कहा गया है कि खाद्य वितरण तंत्र की पुनः परिकल्पना करने की आवश्यकता है। यद्यपि परिच्छेद में यह उल्लेख है कि खाद्य की हानि संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला में होती है, लेकिन यह इस बात की पूर्वधारणा नहीं बनाता कि विशेष रूप से वितरण तंत्र की 'पुनः परिकल्पना' की जानी चाहिए। यह पाठ की अंतर्निहित पूर्वधारणा के बजाय एक बाहरी सुझाव है। पूर्वधारणा 2 में कहा गया है कि खाद्य बर्बादी को कम करना सभी नागरिकों का सामाजिक और नैतिक दायित्व है। यद्यपि परिच्छेद खाद्य संधारणीयता के महत्व को रेखांकित करता है, परंतु यह इस मुद्दे को नागरिकों के नैतिक या सामाजिक दायित्व के रूप में प्रस्तुत नहीं करता, बल्कि यह उत्सर्जन और भूमि-निम्नीकरण का एक वैज्ञानिक और वृहद-आर्थिक विश्लेषण है। इसलिए, दोनों में से कोई भी पूर्वधारणा मान्य नहीं है। सही उत्तर विकल्प (d) है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
According to the Food and Agriculture Organization, one-third of food produced for human consumption is lost or wasted globally. Food is lost or wasted throughout the supply chain, from initial agricultural production to final household consumption. The increasing wastage also results in land degradation by about 45%, mainly due to deforestation, unsustainable agricultural practices, and excessive groundwater extraction. The energy spent over wasted food results in about 3.5 billion tonnes of carbon dioxide production every year. Decay also leads to harmful emissions of other gases in the atmosphere. Addressing the loss and wastage of food in all forms is critical to complete the cycle of food sufficiency and food sustainability.

Based on the above passage, the following assumptions have been made:
1. The food distribution mechanism needs to be reimagined and made effective to reduce the loss and wastage of food.
2. Ensuring the reduction of wastage and loss of food is a social and moral responsibility of all citizens.

Which of the assumptions given above is/are valid?

A.(a) 1 only
B.(b) 2 only
C.(c) Both 1 and 2
D.(d) Neither 1 nor 2Correct

Correct Option: (d) Neither 1 nor 2

Assumption 1 states that the food distribution mechanism needs to be reimagined. While the passage mentions that food is lost throughout the supply chain, it does not assume or suggest that the distribution mechanism specifically needs to be 'reimagined'. This is an external recommendation rather than an underlying assumption of the text. Assumption 2 states that reducing food wastage is a social and moral responsibility of all citizens. Although the passage highlights the critical nature of food sustainability, it does not frame this issue as a moral or social obligation of individual citizens, as it is a scientific and macroeconomic analysis of emissions and land degradation. Therefore, neither of the assumptions can be logically assumed from the passage. The correct option is (d).

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play