मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
लगभग 56 मिलियन वर्ष पूर्व, अटलांटिक महासागर पूरी तरह फैला हुआ नहीं था और जंतु, जिनमें शायद हमारे प्राइमेट पूर्वज भी शामिल थे, एशिया से यूरोप होते हुए उत्तरी अमेरिका तक पूरे ग्रीनलैंड में चल कर जा सकते थे । पृथ्वी आज की अपेक्षा अधिक उष्ण थी, किंतु जैसे-जैसे पुरानूतन युग समाप्त हुआ और आदिनूतन युग प्रारंभ होने लगा, यह और अधिक, बल्कि तेजी से और आमूल रूप से, उष्ण होने वाली थी । कारण था कार्बन का अति विशाल रूप से भूवैज्ञानिकतः अकस्मात् निर्मित होना । पुरानूतन - आदिनूतन उष्मीय महत्तम (पैलियोसीन - इओसीन थर्मल मैक्सिमम) या PETM कही जाने वाली इस अवधि के दौरान, वायुमंडल में उतना कार्बन अंतःक्षिप्त हुआ जितना आज मनुष्य द्वारा पृथ्वी के कोयले, तेल और प्राकृतिक गैस के सारे भंडारों को जला देने पर अंतःक्षिप्त होता । PETM लगभग 1,50,000 वर्षों तक बनी रही जब तक कि कार्बन की अतिशय मात्रा पुनःअवशोषित नहीं हो गई । इससे सूखा, बाढ़, कीट प्लेग और कतिपय विलोपन हुए । पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व बना रहा — वास्तव में, यह फला-फूला — लेकिन इसमें घोर भिन्नता आ गई ।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
1. भूमंडलीय तापन का इस ग्रह के जैव विकास पर प्रभाव पड़ता है ।
2. भू-संहतियों के पृथक् होने से वायुमंडल में कार्बन की विशाल मात्राएँ निर्मित होती हैं ।
3. पृथ्वी के वायुमंडल का तापन बढ़ने से इसके वनस्पतिजात और प्राणिजात की संरचना में परिवर्तन हो सकता है ।
4. वर्तमान मानव-कृत भूमंडलीय तापन से अंततः ठीक वैसी ही स्थितियाँ हो जाएंगी जैसी 56 मिलियन वर्ष पहले हुई थीं ।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.1 और 2
B.3 और 4
C.1 और 3सही
D.2 और 4
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: 1 और 3

पूर्वधारणा 1 वैध है क्योंकि परिच्छेद बताता है कि उष्मीय अवधि के दौरान जीवन में भारी बदलाव आया, यानी भूमंडलीय तापन का जैव विकास पर प्रभाव पड़ता है। पूर्वधारणा 2 अमान्य है क्योंकि पाठ में यह नहीं कहा गया है कि भू-संहतियों के पृथक् होने से कार्बन निकलता है, बल्कि कार्बन का अचानक निकलना तापन का कारण था। पूर्वधारणा 3 वैध है क्योंकि अत्यधिक तापन से सूखा, बाढ़ और वनस्पति-प्राणि जगत में भारी बदलाव (द्रastic difference) देखा गया। पूर्वधारणा 4 अमान्य है क्योंकि वर्तमान तापन ठीक वैसी ही स्थितियाँ उत्पन्न करेगा, ऐसा कोई निश्चित पूर्वानुमान परिच्छेद में नहीं लगाया गया है। अतः 1 और 3 वैध हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
Around 56 million years ago, the Atlantic Ocean had not fully opened and animals, perhaps including our primate ancestors, could walk from Asia to North America through Europe and across Greenland. Earth was warmer than it is today, but as the Palaeocene epoch gave way to Eocene, it was about to get much warmer still — rapidly and radically. The cause was a massive geologically sudden release of carbon. During this period called Palaeocene – Eocene Thermal Maximum or PETM, the carbon injected into the atmosphere was roughly the amount that would be injected today if humans burned all the Earth's reserves of coal, oil and natural gas. The PETM lasted for about 1,50,000 years, until the excess carbon was reabsorbed. It brought on drought, floods, insect plagues and a few extinctions. Life on Earth survived — indeed, it prospered — but it was drastically different.

Based on the above passage, the following assumptions have been made:
1. Global warming has a bearing on the planet's biological evolution.
2. Separation of land masses causes the release of huge quantities of carbon into the atmosphere.
3. Increased warming of Earth's atmosphere can change the composition of its flora and fauna.
4. The present man-made global warming will finally lead to conditions similar to those which happened 56 million years ago.

Which of the assumptions given above are valid?

A.1 and 2
B.3 and 4
C.1 and 3Correct
D.2 and 4

Correct Option: 1 and 3

Statement 1 is valid: The passage notes that during the PETM warming period, life survived and prospered but was 'drastically different', showing global warming has a bearing on biological evolution. Statement 2 is invalid: The passage states the Atlantic Ocean had not fully opened and the cause of warming was a 'massive geologically sudden release of carbon', not that land mass separation *causes* the release of huge carbon quantities. Statement 3 is valid: The warming brought on drought, floods, insect plagues and extinctions, and life became drastically different, showing increased warming changes flora and fauna composition. Statement 4 is invalid: While it compares the *amount* of carbon injected to today's reserves, it does not state or imply that present man-made global warming will *finally lead to conditions similar* to 56 million years ago in a definitive predictive manner. Thus, statements 1 and 3 are valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play