मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तर्कसंगत
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
जैसे-जैसे डिजिटल परिघटना अधिकांश सामाजिक क्षेत्रों को पुनर्संरचित कर रही है, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि वैश्विक व्यापार वार्ताएँ अब डिजिटल क्षेत्र पर दृष्टि डाल रही हैं; इस प्रयास के साथ कि इसका एकांतिक रूप से उपनिवेशन करें। विकासशील देशों से बड़े आंकड़े (बिग डेटा) मुक्त रूप से संग्रहीत या खनित किए जाते हैं और उन्हें विकसित देशों में डिजिटल आसूचना में रूपांतरित कर दिया जाता है। यह आसूचना विभिन्न क्षेत्रों को नियंत्रित करना और एकाधिकारपरक किराया वसूल करना शुरू कर देती है। उदाहरण के लिए, टैक्सी (कैब) की सेवा प्रदान करने वाली एक बड़ी विदेशी कंपनी कारों और चालकों का नेटवर्क नहीं है; यह आने-जाने, लोक परिवहन, सड़कों, यातायात, नगर की घटनाओं, यात्रियों और चालकों की वैयक्तिक व्यवहारपरक विशिष्टताओं आदि से संबंधित डिजिटल आसूचना ही है।

निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण उपनिगमन है?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.वैश्वीकरण भारत के हितों के अनुकूल नहीं है, क्योंकि यह इसकी सामाजिक-आर्थिक संरचनाओं को क्षति पहुँचाता है।
B.वैश्विक व्यापार वार्ताओं में भारत को अपने डिजिटल प्रभुत्व को बचाए रखने के लिए सावधान रहना चाहिए।सही
C.भारत को बहुराष्ट्रीय कंपनियों से बड़े आंकड़ों के बदले एकाधिकार किराया प्रभारित करना चाहिए।
D.भारत से बड़े आंकड़ों की हानि इसके विदेशी व्यापार की मात्रा/मान के समानुपाती है।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: वैश्विक व्यापार वार्ताओं में भारत को अपने डिजिटल प्रभुत्व को बचाए रखने के लिए सावधान रहना चाहिए।

परिच्छेद में यह दर्शाया गया है कि कैसे विकासशील देशों से 'बिग डेटा' लेकर विकसित देश डिजिटल आसूचना बनाते हैं और विभिन्न क्षेत्रों पर एकाधिकार स्थापित करते हैं। इस संदर्भ में सर्वाधिक तर्कसंगत उपनिगमन यही है कि भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को वैश्विक व्यापार वार्ताओं में अपनी डिजिटल संप्रभुता की रक्षा के प्रति अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए। विकल्प (क) अतिवादी है, और (ग) तथा (घ) प्रसंग के अनुसार व्यावहारिक नहीं हैं। अतः विकल्प (ख) सही है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
With the digital phenomenon restructuring most social sectors, it is little surprise that global trade negotiations are now eyeing the digital area in an attempt to pre-emptively colonise it. Big Data is freely collected or mined from developing countries, and converted into digital intelligence in developed countries. This intelligence begins to control different sectors and extract monopoly rents. A large foreign company providing cab service, for instance, is not a network of cars and drivers; it is digital intelligence about commuting, public transport, roads, traffic, city events, personal behavioural characteristics of commuters and drivers and so on.

Which one of the following is the most logical and rational corollary to the above passage?

A.Globalization is not in the interests of India as it undermines its socio-economic structures.
B.India should be careful to protect its digital sovereignty in global trade talks.Correct
C.India should charge monopoly rents from multinational companies in exchange for Big Data.
D.The loss of Big Data from India is proportional to the degree/value of its foreign trade.

Correct Option: India should be careful to protect its digital sovereignty in global trade talks.

The passage describes how developing countries freely provide Big Data which is then converted into digital intelligence by developed countries to control sectors and extract monopoly rents (e.g., foreign cab services). Since developing nations are losing control of their data intelligence to foreign entities, the most logical and rational corollary is that nations like India must be vigilant and proactive in protecting their digital sovereignty during global trade negotiations. Option A is an extreme and generalized anti-globalization stance. Option C and D propose solutions or claims not directly supported or practical as general corollaries.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play