मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
शिक्षा जीवन में महान बदलाव लाने की भूमिका निभाती है, खास कर इस तेजी से बदलते और वैश्वीकरण की तेज गति वाले विश्व में । विश्वविद्यालय बौद्धिक पूंजी के अभिरक्षक और संस्कृति तथा विशेषज्ञतापूर्ण ज्ञान के प्रवर्तक हैं । संस्कृति, चिंतन की क्रियाशीलता, और सौंदर्य तथा मानवीय भावनाओं की ग्रहणशीलता होती है । केवल बहुत सी जानकारियों से युक्त व्यक्ति ईश्वर की धरती पर सिर्फ एक उबाऊ इंसान भर है । हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि ऐसे व्यक्ति तैयार किए जाएँ जिनके पास संस्कृति और विशेषज्ञतापूर्ण ज्ञान, दोनों हों । उनका विशेषज्ञतापूर्ण ज्ञान उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान करेगा और उनकी संस्कृति उन्हें दृष्टि की गहराइयों और कला की ऊँचाइयों तक ले जाएगी । साथ मिल कर यह मानवीय अस्तित्व को अर्थ प्रदान करेगा ।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
1. सुशिक्षित व्यक्तियों से रहित समाज आधुनिक समाज में रूपान्तरित नहीं हो सकता ।
2. संस्कृति अर्जित किए बिना, किसी भी व्यक्ति की शिक्षा पूर्ण नहीं होती ।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.केवल 1
B.केवल 2सही
C.1 और 2 दोनों
D.न तो 1, और न ही 2
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल 2

पूर्वधारणा 1 कहती है कि सुशिक्षित व्यक्तियों के बिना समाज का आधुनिकीकरण नहीं हो सकता। परिच्छेद शिक्षा की भूमिका पर जोर देता है, परंतु यह दावा नहीं करता कि आधुनिक समाज का निर्माण असंभव है, अतः यह एक अति-व्यापक कथन है। पूर्वधारणा 2 कहती है कि संस्कृति अर्जित किए बिना व्यक्ति की शिक्षा पूर्ण नहीं होती। परिच्छेद में यह कहा गया है कि हमारा लक्ष्य ऐसे व्यक्ति तैयार करना होना चाहिए जिनके पास संस्कृति और ज्ञान दोनों हों, क्योंकि दोनों मिलकर ही मानवीय अस्तित्व को अर्थ देते हैं। इसका अर्थ यह है कि सांस्कृतिक विकास के बिना शिक्षा अधूरी है। अतः केवल पूर्वधारणा 2 वैध है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
Education plays a great transformative role in life, particularly so in this rapidly changing and globalizing world. Universities are the custodians of the intellectual capital and promoters of culture and specialized knowledge. Culture is an activity of thought, and receptiveness to beauty and human feelings. A merely well informed man is only a bore on God's earth. What we should aim at is producing men who possess both culture and expert knowledge. Their expert knowledge will give them a firm ground to start from and their culture will lead them as deep as philosophy and as high as art. Together it will impart meaning to human existence.

On the basis of the above passage, the following assumptions have been made:
1. A society without well educated people cannot be transformed into a modern society.
2. Without acquiring culture, a person's education is not complete.

Which of the above assumptions is/are valid?

A.1 only
B.2 onlyCorrect
C.Both 1 and 2
D.Neither 1 nor 2

Correct Option: 2 only

Assumption 1 states that a society without well-educated people cannot be transformed into a modern society. The passage discusses the transformative role of education and universities, but it never claims that a modern society is strictly impossible without well-educated people, making this an over-generalization. Assumption 2 states that without acquiring culture, a person's education is not complete. The passage emphasizes that we should aim to produce individuals possessing *both* culture and expert knowledge, and that together they impart true meaning to human existence, implying that education without culture lacks completeness and depth. Thus, Assumption 2 is valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play