मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
खाद्य की किस्मों का पूरे विश्व में विलोपन हो रहा है — और यह तेजी से हो रहा है। उदाहरण के लिए, उन्नीसवीं शताब्दी में उगाई जाने वाली सेब की 7,000 किस्मों में से 100 से भी कम बची हैं। फिलिपींस में कभी धान की हजारों किस्में फल-फूल रही थीं; किंतु अब मुश्किल से सौ किस्मों तक ही उपजायी जा रही हैं। चीन में मात्र एक शताब्दी पूर्व खेती में प्रयुक्त होने वाली गेहूँ की किस्मों में से 90 प्रतिशत किस्में विलुप्त हो चुकी हैं। विगत समय में किसानों ने बहुत परिश्रम से अपने स्थानीय जलवायु और पर्यावरण की विशेषताओं के काफी अनुरूप फसलों को उपजाया और विकसित किया। हाल के पिछले वर्षों में, कुछ थोड़ी सी भारी उपज वाली किस्मों पर और खाद्य के प्रौद्योगिकी-चालित उत्पादन तथा वितरण पर हमारी भारी निर्भरता के कारण खाद्य फसलों की विविधता में कमी हो रही है। यदि कोई उत्परिवर्तनकारी फसल रोग या भावी जलवायु परिवर्तन उन कुछ फसल पादपों का संहार कर दे, जिन पर हम अपनी बढ़ती जनसंख्या का पेट भरने के लिए निर्भर हो चुके हैं, तो हमारे लिए उन कुछ किस्मों की घोर आवश्यकता हो सकती है, जिन्हें हमने विलुप्त हो जाने दिया।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
1. पादप जातियों के बड़े पैमाने पर विलोपन होने का प्रमुख कारण मनुष्य ही रहे हैं।
2. मुख्यतः स्थानीय रूप से उपजायी जा रही फसलों के उपभोग से फसल विविधता सुनिश्चित होती है।
3. खाद्य उत्पादन और वितरण की वर्तमान शैली अंततोगत्वा निकट भविष्य में खाद्य की कमी की समस्या की ओर ले जाएगी।
4. हमारी खाद्य सुरक्षा, स्थानीय रूप से उपजायी जा रही फसलों की किस्मों को बचाए रखने की हमारी योग्यता पर निर्भर हो सकती है।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.1 और 3
B.2 और 4
C.2 और 3
D.1 और 4सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: 1 और 4

परिच्छेद के आधार पर पूर्वधारणाओं का परीक्षण करते हैं: पहली पूर्वधारणा (मानव पादप जातियों के बड़े पैमाने पर विलोपन का प्रमुख कारण रहे हैं) वैध है क्योंकि परिच्छेद में प्रौद्योगिकी-चालित उत्पादन और कुछ किस्मों पर भारी निर्भरता का उल्लेख है। दूसरी पूर्वधारणा (स्थानीय फसलों के उपभोग से विविधता सुनिश्चित होती है) परिच्छेद से सीधे सिद्ध नहीं होती। तीसरी पूर्वधारणा (वर्तमान शैली निकट भविष्य में खाद्य संकट लाएगी) एक निश्चित भविष्यवाणी है जो परिच्छेद की संभावनाओं से आगे जाती है। चौथी पूर्वधारणा (हमारी खाद्य सुरक्षा स्थानीय किस्मों को बचाने की योग्यता पर निर्भर हो सकती है) पूरी तरह वैध है क्योंकि परिच्छेद में संकट के समय उन विलुप्त होती किस्मों की आवश्यकता पर बल दिया गया है। अतः 1 और 4 वैध हैं। विकल्प (D) सही है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
Food varieties extinction is happening all over the world — and it is happening fast. For example, of the 7,000 apple varieties that were grown during the nineteenth century, fewer than a hundred remain. In the Philippines, thousands of varieties of rice once thrived; now only up to a hundred are grown there. In China, 90 percent of the wheat varieties cultivated just a century ago have disappeared. Farmers in the past painstakingly bred and developed crops well suited to the peculiarities of their local climate and environment. In the recent past, our heavy dependence on a few high yielding varieties and technology-driven production and distribution of food is causing the dwindling of diversity in food crops. If some mutating crop disease or future climate change decimates the few crop plants we have come to depend on to feed our growing population, we might desperately need some of those varieties we have let go extinct.

On the basis of the above passage, the following assumptions have been made:
1. Humans have been the main reason for the large scale extinction of plant species.
2. Consumption of food mainly from locally cultivated crops ensures crop diversity.
3. The present style of production and distribution of food will finally lead to the problem of food scarcity in the near future.
4. Our food security may depend on our ability to preserve the locally cultivated varieties of crops.

Which of the above assumptions are valid?

A.1 and 3
B.2 and 4
C.2 and 3
D.1 and 4Correct

Correct Option: 1 and 4

Let's evaluate the assumptions based on the passage: Assumption 1 states that humans have been the main reason for the large scale extinction of plant species. The passage discusses how heavy dependence on a few high-yielding varieties and technology-driven production driven by humans has caused dwindling diversity, supporting assumption 1. Assumption 2 states that consumption of food mainly from locally cultivated crops ensures crop diversity. The passage notes that farmers in the past bred crops well-suited to local climates, but does not explicitly claim that current consumption of locally cultivated crops *ensures* crop diversity in a general prescriptive sense. Assumption 3 states that the present style of production and distribution of food will finally lead to the problem of food scarcity in the near future. The passage warns of risks if a disease or climate change decimates crops, but it does not definitively state that current style *will* lead to food scarcity as a certainty. Assumption 4 states that our food security may depend on our ability to preserve the locally cultivated varieties of crops. The passage concludes that if mutating diseases or climate change decimates our dependent crops, we might desperately need the extinct varieties, validating the importance of preserving diverse local varieties for food security. Thus, assumptions 1 and 4 are valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play