मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
महाकुंभ मेले में स्थापित किए गए सांस्कृतिक गाँव 'कलाग्राम' को भारत के विविधतापूर्ण अंचलों की एक पच्चीकारी (मोज़ैक) के रूप में प्रतिबिंबित किया गया, जिनमें से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व सजगता से गढ़े गए सात 'संस्कृति आँगनों' के द्वारा किया गया। भव्य प्रवेशद्वार में कदम रखते ही लगता था, मानो किसी दूसरे लोक में प्रवेश कर रहे हैं। दक्षिणेश्वर काली मंदिर और ब्रह्मा मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरित ये कथ्य-परक क्षेत्र (थिमेटिक जोन) आंचलिक कला-कौशल के बहुमूल्य खजाने थे। बंगाल की पटचित्र चित्रकारी, असम का बाँस शिल्प, तमिलनाडु की तंजावुर चित्रकारी, और मध्य प्रदेश की जनजातीय मूर्तिकला—ये सभी उन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए, जहाँ 230 उत्कृष्ट शिल्पकारों ने प्राचीन तकनीकों के प्रयोग से इनमें प्राण डाल दिए। उनके हाथों ने भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया।

निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष वैध हैं?
1. भारत के विभिन्न अंचलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात संस्कृति आँगनों को कलाग्राम में प्रदर्शित किया गया।
2. प्रसिद्ध मंदिरों से ली गई प्रेरणा के माध्यम से आंचलिक कला-कौशल को पहचान मिली।
3. 230 शिल्पकारों की समकालीन शिल्पकारी द्वारा भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपांतरित किया गया।
4. भारत के सभी अंचलों के कलारूप इन जीवंत दीर्घाओं में प्रदर्शित किए गए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

20263Mprelimsupscyear-2026p2reading-comprehension
A.(a) केवल 1 और 2
B.(b) 2, 3 और 4
C.(c) 1, 2 और 4
D.(d) 1 और 3सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (d) 1 और 3

महाकुंभ मेले में कलाग्राम के परिच्छेद के आधार पर निष्कर्षों का मूल्यांकन करते हैं: 1. भारत के विभिन्न अंचलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात संस्कृति आँगनों को प्रदर्शित किया गया—यह परिच्छेद में स्पष्ट रूप से उल्लिखित है। अतः निष्कर्ष 1 वैध है। 2. प्रसिद्ध मंदिरों से प्रेरणा लेकर आंचलिक कला-कौशल को दर्शाया गया—परिच्छेद इसकी पुष्टि करता है। अतः निष्कर्ष 2 वैध है। 3. 230 शिल्पकारों द्वारा भारत के प्राचीन इतिहास को दर्शनीय रचनाओं में रूपायित किया गया—यह भी परिच्छेद में स्पष्ट है। अतः निष्कर्ष 3 वैध है। 4. भारत के 'सभी' अंचलों के कलारूप प्रदर्शित किए गए—परिच्छेद में केवल कुछ राज्यों का उल्लेख है, 'सभी' का नहीं। अतः निष्कर्ष 4 अवैध है। इस प्रकार 1, 2 और 3 वैध हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
Kalagram, the cultural village set up at the Maha Kumbh Mela, unfolded as a mosaic of India's diverse regions, each represented by seven meticulously crafted 'Sanskriti Angans'—stepping through the grand portal was like entering another world. These thematic zones, inspired by iconic temples like the Dakshineshwar Kali Temple and the Brahma Mandir, were treasure troves of regional artistry. Bengal's Pattachitra paintings, Assam's bamboo crafts, Tamil Nadu's Thanjavur paintings, and Madhya Pradesh's tribal sculpture—all were showcased in these living galleries where 230 master artisans breathed life into them using age-old techniques, their hands shaping India's ancient history into creations to behold.

Which of the following conclusions are valid?
1. Seven Sanskriti Angans, representing different regions of India, had been showcased in Kalagram.
2. Regional artistry was recognised via the inspiration drawn from iconic temples.
3. India's ancient history had been crafted by the contemporary craftsmanship of 230 artisans into creations to behold.
4. Art forms from all regions of India had been showcased in these living galleries.

Select the answer using the code given below.

A.(a) 1 and 2 only
B.(b) 2, 3 and 4
C.(c) 1, 2 and 4
D.(d) 1 and 3Correct

Correct Option: (d) 1 and 3

Let's evaluate each conclusion based on the passage about Kalagram at the Maha Kumbh Mela: 1. Seven Sanskriti Angans, representing different regions of India, had been showcased in Kalagram. This is explicitly stated in the text ('each represented by seven meticulously crafted Sanskriti Angans'). Hence, conclusion 1 is valid. 2. Regional artistry was recognised via the inspiration drawn from iconic temples. The passage states the thematic zones were 'inspired by iconic temples like the Dakshineshwar Kali Temple and the Brahma Mandir, were treasure troves of regional artistry'. Hence, conclusion 2 is valid. 3. India's ancient history had been crafted by the contemporary craftsmanship of 230 artisans into creations to behold. The passage states '230 master artisans... their hands shaping India's ancient history into creations to behold.' Hence, conclusion 3 is valid. 4. Art forms from all regions of India had been showcased in these living galleries. The passage mentions diverse regions and specific examples (Bengal, Assam, Tamil Nadu, Madhya Pradesh), but it does not claim 'all' regions of India were represented. Hence, conclusion 4 is invalid. Therefore, conclusions 1, 2, and 3 are valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play