मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, सर्वाधिक
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
अल्प साधन युक्त (लो-एंड) IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) उपकरण सस्ती वस्तुएँ हैं : इनमें सुरक्षा के साधन शामिल करने से इनकी लागत बढ़ जाती है । इस श्रेणी की वस्तुएँ नए अनुप्रयोगों (एप्लिकेशन्स) के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो रही हैं; अनेक गृह-उपयोगी साधित्र (अप्लायेंस), तापस्थानी (थर्मोस्टेट्स), सुरक्षा और मॉनिटरन अनुप्रयुक्तियाँ (डिवाइसेस) और वैयक्तिक सुविधा अनुप्रयुक्तियाँ IoT की श्रेणी में आती हैं । इसी प्रकार स्वास्थ्य पर दृष्टि रखने वाली अनुप्रयुक्तियाँ, कतिपय चिकित्सीय अंतर्ग्रन्थियों (इम्प्लांट्स) और कारों (ऑटोमोबाइल) में प्रयुक्त होने वाली कंप्यूटर जैसी अनुप्रयुक्तियाँ भी इसी श्रेणी में आती हैं । उम्मीद है कि IoT कई गुनी रफ़्तार से बढ़ेंगे — किंतु सुरक्षा की नई चुनौतियाँ निरुत्साहित कर रही हैं ।

उपर्युक्त परिच्छेद से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.भारत में समर्थकारी (इनेबलिंग) प्रौद्योगिकियों का विकास इसके निर्माण क्षेत्रक के लिए बड़ा बढ़ावा बन सकता है ।
B.आसन्न सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए, भारत IoT को अपनाने के लिए अभी पूरी तरह तैयार नहीं है ।
C.सस्ती लो-एंड IoT अनुप्रयुक्तियों के विकसित होने से जीवन और अधिक आरामदेह बन जाता है ।
D.जैसे-जैसे हम डिजिटल होते जा रहे हैं, कतिपय IoT अनुप्रयुक्तियों से इंटरनेट सुरक्षा को होने वाले भारी खतरे को पहचानना आवश्यक है ।सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: जैसे-जैसे हम डिजिटल होते जा रहे हैं, कतिपय IoT अनुप्रयुक्तियों से इंटरनेट सुरक्षा को होने वाले भारी खतरे को पहचानना आवश्यक है ।

परिच्छेद में यह बताया गया है कि सस्ते लो-एंड IoT उपकरण तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन लागत के कारण उनमें सुरक्षा का अभाव होता है, जिससे गंभीर सुरक्षा चुनौतियाँ उत्पन्न होती हैं। इसका सबसे तर्कसंगत निष्कर्ष यह है कि जैसे-जैसे हम डिजिटल हो रहे हैं, हमें इन IoT उपकरणों से इंटरनेट सुरक्षा पर मंडरा रहे भारी खतरे को अवश्य पहचानना चाहिए। विकल्प (क) विनिर्माण क्षेत्र से संबंधित है जो प्रसंग से बाहर है। विकल्प (ख) भारत की तैयारी के बारे में अतिशयोक्तिपूर्ण है। विकल्प (ग) केवल आराम की बात करता है। अतः विकल्प (घ) सही है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
Low-end IoT (Internet of Things) devices are cheap commodity items : addressing security would add to the cost. This class of items is proliferating with new applications; many home appliances, thermostats, security and monitoring devices and personal convenience devices are part of the IoT. So are fitness trackers, certain medical implants and computer-like devices in automobiles. The IoT is expected to expand exponentially — but new security challenges are daunting.

Which one of the following statements is the most logical and rational inference that can be made from the above passage?

A.Development of enabling technologies in India can be a big boost to its manufacturing sector.
B.India is not yet fully ready to adopt IoT in view of the imminent security challenges.
C.Life becomes more comfortable with the development of cheap low-end IoT devices.
D.As we go digital, we must recognise the huge threat to Internet security from some IoT devices.Correct

Correct Option: As we go digital, we must recognise the huge threat to Internet security from some IoT devices.

The passage discusses how low-end IoT devices are proliferating rapidly across home appliances, medical implants, automobiles, and monitoring devices due to being cheap commodities, but notes that addressing security adds to cost, creating daunting new security challenges. From this, the most logical and rational inference is that as we increasingly adopt and go digital with these numerous IoT devices, we must recognize and address the massive inherent threats to internet security. Option A is unrelated to manufacturing promotion. Option B incorrectly claims India is 'not ready'. Option C focuses solely on comfort while ignoring the core warning of the text regarding security challenges.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play