मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा दिया गया
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
भारत में तपेदिक (TB) संक्रमित बहुसंख्यक लोग निर्धन हैं और उनको पर्याप्त पोषण, उपयुक्त आवास का अभाव है और बचाव के बारे में उनकी समझ न के बराबर है । ऐसे में, तपेदिक परिवारों का सर्वनाश कर देता है, निर्धनों को और निर्धन बनाता है, खास तौर पर महिलाओं और बच्चों को ग्रस्त करता है, और उन्हें निर्वासन और रोज़गार की बर्बादी की ओर ले जाता है । सच्चाई यह है कि यदि तपेदिक उन्हें न भी मारे, तब भी भूख और गरीबी से वे मर जाएँगे । दूसरी सच्चाई यह है कि इसका गहरा बैठा हुआ लांछन, परामर्श का अभाव, महँगा उपचार और साधन-प्रदाताओं तथा परिवार से पर्याप्त संबल का अभाव, यंत्रणाकारी पार्श्व-प्रभावों के साथ मिल कर रोगी को उपचार जारी रखने में हतोत्साहित करते हैं — जिसके अनर्थकारी स्वास्थ्य-संबंधी परिणाम होते हैं ।

निम्नलिखित में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा दिया गया सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक संदेश है?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.भारतीय परिस्थितियों में तपेदिक साध्य रोग नहीं है ।
B.तपेदिक को ठीक करने के लिए निदान और चिकित्सीय उपचार से कहीं और अधिक की आवश्यकता होती है ।सही
C.सरकार की निगरानी की क्रियाविधि त्रुटिपूर्ण है; और निर्धन लोगों की उपचार तक पहुँच नहीं है ।
D.भारत तपेदिक जैसे रोगों से केवल तभी मुक्त होगा जब इसके निर्धनता उन्मूलन कार्यक्रम प्रभावकारी और सफलता से कार्यान्वित किए जाएँ ।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: तपेदिक को ठीक करने के लिए निदान और चिकित्सीय उपचार से कहीं और अधिक की आवश्यकता होती है ।

परिच्छेद इस बात पर प्रकाश डालता है कि तपेदिक (TB) गरीबों को प्रभावित करता है जिनके पास पोषण, आवास और जागरूकता की कमी है। यह इस बात पर जोर देता है कि भूख, गरीबी, गहरा बैठा लांछन, परामर्श का अभाव, महँगा उपचार और परिवार के संबल की कमी रोगियों को उपचार बीच में ही छोड़ने के लिए बाध्य करती है। अतः केवल निदान और चिकित्सीय उपचार पर्याप्त नहीं हैं; तपेदिक को ठीक करने के लिए बहुआयामी सामाजिक-आर्थिक, पोषण संबंधी और मनोवैज्ञानिक बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है। इसलिए विकल्प 2 सर्वाधिक तर्कसंगत संदेश है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
A majority of the TB infected in India are poor and lack sufficient nutrition, suitable housing and have little understanding of prevention. TB then devastates families, makes the poor poorer, particularly affects women and children, and leads to ostracisation and loss of employment. The truth is that even if TB does not kill them, hunger and poverty will. Another truth is that deep-seated stigma, lack of counselling, expensive treatment and lack of adequate support from providers and family, coupled with torturous side-effects demotivate patients to continue treatment — with disastrous health consequences.

Which one of the following is the most logical, rational and crucial message conveyed by the above passage?

A.TB is not a curable disease in Indian circumstances.
B.Curing TB requires more than diagnosis and medical treatment.Correct
C.Government's surveillance mechanism is deficient; and poor people have no access to treatment.
D.India will be free from diseases like TB only when its poverty alleviation programmes are effectively and successfully implemented.

Correct Option: Curing TB requires more than diagnosis and medical treatment.

The passage highlights that TB affects the poor who lack nutrition, housing, and awareness. It emphasizes that hunger, poverty, deep-seated stigma, lack of counselling, expensive treatment, and family support issues cause patients to drop out of treatment, leading to disastrous consequences. Thus, medical treatment and diagnosis alone are insufficient; curing TB requires addressing the multifaceted socio-economic, nutritional, and psychological barriers faced by patients. This makes option 2 the most logical, rational, and crucial message conveyed by the passage.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play