मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›इस परिच्छेद से कौन-सा मुख्य विचार अनुगत होता है?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
इसमें कोई संदेह नहीं कि राजनीतिक सिद्धांतकारों को अन्याय, जैसे कि अस्पृश्यता, के इतिहास को गंभीरता से लेना चाहिए । ऐतिहासिक अन्याय की अवधारणा में अनेक प्रकार के ऐतिहासिक अपकारों को विचार में लिया गया है, जो किसी न किसी रूप में वर्तमान में भी हो रहे हैं, और उनकी प्रवृत्ति ही ऐसी है कि उनमें सुधार न हो पाए । सुधार न होने देने के पीछे दो कारण कहे जा सकते हैं । एक तो यह, कि केवल इतना ही नहीं कि अन्याय की जड़ें इतिहास में गहरी जमी हुई हैं, बल्कि अन्याय स्वयं भी शोषण की आर्थिक संरचनाओं, भेदभाव की विचारधाराओं और प्रतिनिधित्व की रीतियों को संरचित करता है । दूसरा यह, कि ऐतिहासिक अन्याय की कोटि आम तौर पर बहुत से अपकारों, जैसे कि आर्थिक वंचन, सामाजिक भेदभाव और मान्यता के अभाव, के आर-पार फैली होती है । यह कोटि जटिल होती है, केवल इसलिए नहीं कि इसमें बहुत से अपकारों के बीच कोई स्पष्ट सीमा-रेखा नहीं होती, बल्कि इसलिए कि किसी न किसी अपकार की, आम तौर पर भेदभाव की, प्रवृत्ति दूसरे अपकारों से आंशिक रूप में स्वायत्तता हासिल कर लेने की होती है । यह भारत में सुधार के इतिहास से सिद्ध हुआ है ।

इस परिच्छेद से कौन-सा मुख्य विचार अनुगत होता है?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.भारत में अस्पृश्यता को राजनीतिक सिद्धांतकारों ने गंभीरता से नहीं लिया है ।
B.ऐतिहासिक अन्याय किसी भी समाज में अपरिहार्य है और सुधार से सदैव परे है ।
C.सामाजिक भेदभाव और वंचन की जड़ें दोषपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं में हैं ।
D.ऐतिहासिक अन्याय की प्रत्येक अभिव्यक्ति का सुधार करना, यदि असंभव नहीं, तो कठिन अवश्य है ।सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: ऐतिहासिक अन्याय की प्रत्येक अभिव्यक्ति का सुधार करना, यदि असंभव नहीं, तो कठिन अवश्य है ।

परिच्छेद में अस्पृश्यता जैसे ऐतिहासिक अन्यायों की चर्चा की गई है और यह बताया गया है कि इनमें सुधार करना कठिन क्यों है, क्योंकि इनकी जड़ें गहरी हैं, ये शोषण की आर्थिक व वैचारिक संरचनाओं का निर्माण करते हैं, और इनमें कई प्रकार के अपकार आपस में जुड़े रहते हैं। परिच्छेद का मुख्य निष्कर्ष यह है कि ऐतिहासिक अन्याय के प्रत्येक रूप या अभिव्यक्ति में सुधार करना, यदि असंभव नहीं, तो अत्यधिक कठिन अवश्य है। विकल्प (क) गलत है क्योंकि पाठ कहता है कि सिद्धांतकारों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। विकल्प (ख) गलत है क्योंकि यह सदैव सुधार से परे होने का दावा करता है जबकि परिच्छेद प्रतिरोध की बात करता है। विकल्प (ग) बहुत संकीर्ण है। अतः विकल्प (घ) सर्वाधिक उपयुक्त है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
Political theorists no doubt have to take history of injustice, for example, untouchability, seriously. The concept of historical injustice takes note of a variety of historical wrongs that continue into the present in some form or the other and tend to resist repair. Two reasons might account for resistance to repair. One, not only are the roots of injustice buried deep in history, injustice itself constitutes economic structures of exploitation, ideologies of discrimination and modes of representation. Two, the category of historical injustice generally extends across a number of wrongs such as economic deprivation, social discrimination and lack of recognition. This category is complex, not only because of the overlap between a number of wrongs, but because one or the other wrong, generally discrimination, tends to acquire partial autonomy from others. This is borne out by the history of repair in India.

What is the main idea that we can infer from the passage?

A.Untouchability in India has not been taken seriously by political theorists.
B.Historical injustice is inevitable in any society and is always beyond repair.
C.Social discrimination and deprivation have their roots in bad economies.
D.It is difficult, if not impossible, to repair every manifestation of historical injustice.Correct

Correct Option: It is difficult, if not impossible, to repair every manifestation of historical injustice.

The passage discusses historical injustices such as untouchability, noting that they resist repair because their roots are deep, they constitute economic and ideological structures of exploitation, and they involve overlapping wrongs like economic deprivation and social discrimination which acquire partial autonomy. The text explicitly concludes that this complexity is borne out by the history of repair, implying that repairing every manifestation of historical injustice is difficult, if not impossible. Option A is incorrect because the text states theorists *must* take it seriously, not that they haven't. Option B is incorrect as it says they resist repair, not that they are *always beyond* repair. Option C is too narrow as the text mentions multiple structural roots, not just bad economies.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play