मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
वह प्रक्रिया, जिसके द्वारा देश अपने श्रम-उत्पादकता अंतराल को प्रौद्योगिकी-अग्रणी देश (technology leader) से पाटते हैं, अभिसरण सिद्धांत पर आधारित होती है। अभिसरण मॉडल आर्थिक युगों को तीन चरणों में विभाजित करता है : विचलन (breakaway), बराबरी करना (catch-up) और बेहतर सामंजस्य (fine-tuning) के चरण। यह आर्थिक इकाइयों को भी दो श्रेणियों में विभाजित करता है : प्रौद्योगिकी-अग्रणी देश (technology leaders) और प्रौद्योगिकी-अनुयायी देश (technology followers)। यह प्रक्रिया एक नई प्रौद्योगिकी के विकास के साथ प्रारंभ होती है, जैसे कि तीन मिलियन वर्ष पहले अपमार्जन (scavenging), एक मिलियन वर्ष पहले आखेट (hunting), 12 हजार वर्ष पहले कृषि (farming) और 200 वर्ष से कुछ अधिक समय पहले औद्योगिक प्रौद्योगिकी का उदय। विचलन के चरण में प्रौद्योगिकी-अग्रणी देशों (उदाहरण के लिए औद्योगिक युग में पश्चिमी यूरोप और उत्तरी अमेरिका) की प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है, किन्तु प्रौद्योगिकी-अनुयायी देशों के लिए अपरिवर्तित रहती है। बराबरी करने के चरण में, अनुयायी देश नई प्रौद्योगिकी को अपनाते हैं और प्रौद्योगिकी-अग्रणी देशों के साथ अपने प्रति व्यक्ति आय अंतराल को पाटते हैं। बेहतर सामंजस्य के चरण में, जहाँ प्रतिभागी देश वर्धमान रूप से निःशेष होती प्रौद्योगिकी से अवशिष्ट लाभों के दोहन का प्रयास करते हैं, अग्रणी देशों और अनुयायी देशों में प्रति व्यक्ति आय समान रहती है।

निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष सही हैं?
1. विचलन के चरण में प्रौद्योगिकी-अनुयायी देशों के लिए आर्थिक प्रगति धीमी रहती है।
2. बराबरी करने के चरण में अग्रणी देशों की गति रुक जाती है और इसलिए अनुयायी देश अपने और अग्रणी देशों के बीच के अंतराल को पाटते हैं।
3. बेहतर सामंजस्य के चरण में, प्रौद्योगिकी निःशेष हो जाती है, जैसे कि यह थी, और अग्रणी देश एवं अनुयायी देश दोनों अवशिष्ट लाभों का दोहन करने का प्रयास करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप प्रति व्यक्ति आय स्तर न्यूनतम समान होते हैं।
4. औद्योगिक प्रौद्योगिकी, अपमार्जन चरण के बाद आई, जो आखेट के चरण से पूर्व थी, जिसके बाद कृषि का आगमन हुआ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

20263Mprelimsupscyear-2026p2reading-comprehension
A.(a) केवल 3 और 4सही
B.(b) 1, 2, 3 और 4
C.(c) केवल 1 और 2
D.(d) केवल 2, 3 और 4
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (a) केवल 3 और 4

अभिसरण सिद्धांत वाले परिच्छेद के आधार पर निष्कर्षों का मूल्यांकन करते हैं। कथन 1 और 2 तथ्यात्मक रूप से परिच्छेद के विवरण से मेल नहीं खाते क्योंकि परिच्छेद में नेताओं के ठहराव (stagnation) का उल्लेख नहीं है। कथन 3 सत्य है क्योंकि बेहतर सामंजस्य (fine-tuning) के चरण में, प्रौद्योगिकी निःशेष हो जाती है और दोनों (अग्रणी तथा अनुयायी) अवशिष्ट लाभों का दोहन करते हैं, जिससे प्रति व्यक्ति आय समान हो जाती है। कथन 4 सत्य है क्योंकि परिच्छेद में कालक्रम दिया गया है: अपमार्जन (3 मिलियन वर्ष पूर्व) से आखेट (1 मिलियन वर्ष पूर्व) और उसके बाद कृषि (12 हजार वर्ष पूर्व), और अंततः औद्योगिक प्रौद्योगिकी। अतः केवल निष्कर्ष 3 और 4 सही हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
The process by which countries close their labour-productivity gap with the technology leader is based on convergence theory. The convergence model divides economic eras into three phases : the breakaway, the catch-up, and the fine-tuning phase. It also divides economic entities into two categories : the technology leaders and the technology followers. The process begins with the development of a new technology, such as scavenging three million years ago (MYA), hunting—one MYA, farming—12 thousand years ago, and industrial technology—a little more than 200 years ago. During the breakaway phase, the per capita income of the technology leaders (e.g., Western Europe and North America in the industrial era) rises, but is unchanged for the technology followers. In the catch-up phase, the followers adopt the new technology and close their per capita income gap with the technology leaders. In the fine-tuning phase, where participants try to extract the remaining benefits from an increasingly exhausted technology, leaders and followers have similar per capita incomes.

Which of the following conclusions are correct?
1. In the breakaway phase, economic progress is slow for the technology followers.
2. In the catch-up phase, leaders stagnate and followers, therefore, close the gap between them and the leaders.
3. In the fine-tuning phase, technology is exhausted, as it were, and both leaders and followers attempt to extract leftover benefits, leading to more or less similar per capita income levels.
4. Industrial technology followed scavenging, which preceded hunting, which itself was followed by farming.

Select the answer using the code given below.

A.(a) 3 and 4 onlyCorrect
B.(b) 1, 2, 3 and 4
C.(c) 1 and 2 only
D.(d) 2, 3 and 4 only

Correct Option: (a) 3 and 4 only

Let's evaluate the statements based on the convergence theory passage. Statement 1 is incorrect because in the breakaway phase, the per capita income of technology leaders rises while it is unchanged for followers, implying slow or stagnant relative progress, but the phrase 'economic progress is slow for the technology followers' doesn't quite capture the exact technical nuance or is partially incorrect as they don't grow yet. Wait, let's check Statement 2: 'In the catch-up phase, leaders stagnate and followers, therefore, close the gap'—the passage states leaders' income already rose in breakaway, but in catch-up followers adopt the tech and close the gap; it does not say leaders stagnate. Statement 3 is correct: 'In the fine-tuning phase, where participants try to extract the remaining benefits from an increasingly exhausted technology, leaders and followers have similar per capita incomes.' Statement 4 is correct: The text lists the development chronologically: scavenging (3 MYA) -> hunting (1 MYA) -> farming (12 thousand years ago) -> industrial technology (200 years ago). So industrial technology followed scavenging, which preceded hunting, which itself was followed by farming (Wait, scavenging preceded hunting, and hunting preceded farming, and industrial technology followed). Let's verify statement 4: 'Industrial technology followed scavenging, which preceded hunting, which itself was followed by farming.' Yes, scavenging (3 MYA) preceded hunting (1 MYA), and hunting was followed by farming (12k YA). Therefore, 3 and 4 are correct.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play