मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
किसी अनुसंधान दल ने उल्लू के एक दीर्घकालीन बसेरे की परीक्षा की। उल्लू छोटे स्तनपायी जंतुओं का शिकार करते हैं, और दीर्घकाल में एकत्रित होने वाले उन आहारों के उत्सर्जित अवशेषों से हमें पूरी पिछली सहस्राब्दी में छोटे स्तनपायी जंतुओं की बनावट और संरचना की समझ मिलती है। इस अनुसंधान से यह संकेत मिला है कि जब पृथ्वी लगभग 13,000 वर्ष पूर्व तीव्र तापन की अवधि से गुज़री, तब छोटे स्तनपायी जंतुओं का समुदाय स्थिर और प्रतिस्पर्धी बना रहा। किंतु, उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम चतुर्थांश से पर्यावरण में मानव-कृत कारणों से हुए परिवर्तनों के परिणामस्वरूप जैवमात्रा और ऊर्जा-प्रवाह में बहुत बड़ी गिरावट आती गई। ऊर्जा-प्रवाह में इस नाटकीय गिरावट का अर्थ यह है कि आधुनिक परिस्थितियों में उतनी सहजता से अनुकूलन नहीं हो रहा है जितनी सहजता से अतीत में हुआ करता था।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
1. भूमंडलीय तापन बार-बार होने वाली एक प्राकृतिक घटना है।
2. आसन्न भूमंडलीय तापन का छोटे स्तनपायी जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
3. पृथ्वी के प्राकृतिक प्रतिस्पर्दन में कमी के लिए मनुष्य उत्तरदायी है।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.केवल 1 और 2
B.केवल 3सही
C.केवल 2 और 3
D.1, 2 और 3
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल 3

दी गई पूर्वधारणाओं का विश्लेषण करने पर: पहली पूर्वधारणा कहती है कि भूमंडलीय तापन बार-बार होने वाली एक प्राकृतिक घटना है, जिसका समर्थन परिच्छेद नहीं करता। दूसरी पूर्वधारणा कहती है कि आसन्न भूमंडलीय तापन का छोटे स्तनपायियों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, जो परिच्छेद के विपरीत है क्योंकि आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्रों में अनुकूलन की क्षमता घट रही है। तीसरी पूर्वधारणा कहती है कि पृथ्वी के प्राकृतिक प्रतिस्पर्दन/अनुकूलन में कमी के लिए मनुष्य उत्तरदायी है। परिच्छेद में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि मानव-कृत परिवर्तनों के कारण ऊर्जा-प्रवाह में गिरावट आई है और आधुनिक तंत्र उतनी सहजता से अनुकूलन नहीं कर रहे हैं। अतः केवल 3 वैध है। विकल्प (B) सही है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
A research team examined a long-term owl roost. Owls prey on small mammals and the excreted remains of those meals that accumulated over the time, provide us an insight into the composition and structure of small mammals over the past millennia. The research suggested that when the Earth went through a period of rapid warming about 13,000 years ago, the small mammal community was stable and resilient. But, from the last quarter of the nineteenth century, human-made changes to the environment had caused an enormous drop in biomass and energy flow. This dramatic decline in energy flow means modern ecosystems are not adapting as easily as they did in the past.

On the basis of the above passage, the following assumptions have been made:
1. Global warming is a frequently occurring natural phenomenon.
2. The impending global warming will not adversely affect small mammals.
3. Humans are responsible for the loss of the Earth's natural resilience.

Which of the above assumptions is/are valid?

A.1 and 2 only
B.3 onlyCorrect
C.2 and 3 only
D.1, 2 and 3

Correct Option: 3 only

Let's evaluate the assumptions based on the passage: Assumption 1 states that global warming is a frequently occurring natural phenomenon. The passage mentions that the Earth went through a period of rapid warming about 13,000 years ago, but it does not state that global warming is a *frequently occurring* natural phenomenon. Thus assumption 1 is invalid. Assumption 2 states that the impending global warming will not adversely affect small mammals. The passage states that modern ecosystems are not adapting as easily as they did in the past due to human-made changes, implying adverse effects, so assumption 2 is invalid. Assumption 3 states that humans are responsible for the loss of the Earth's natural resilience. The passage explicitly states that 'from the last quarter of the nineteenth century, human-made changes to the environment had caused an enormous drop in biomass and energy flow... modern ecosystems are not adapting as easily,' which directly validates that human actions are responsible for the decline in natural resilience/adaptation. Therefore, only assumption 3 is valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play