मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
किसी अध्ययन में, वैज्ञानिकों ने अल्प-पोषित तथा सुपोषित शिशुओं और छोटे बच्चों के सूक्ष्मजीवों (माइक्रोबायोम्स) की तुलना की । कुपोषित और स्वस्थ बच्चों के मल के नमूनों से आहार-नली के रोगाणुओं को अलग किया गया । एक ही उम्र के स्वस्थ बच्चों में पाए गए सुविकसित "परिपक्व" सूक्ष्मजीवों की तुलना में कुपोषित बच्चों में सूक्ष्मजीवम "अपरिपक्व" और कम विविध पाया गया । कुछ अध्ययनों के अनुसार, माँ के दूध के रासायनिक संघटन में एक अपरिवर्तित शर्करा (सायलीलेटेड ओलिगोसेक्कराइड्स) पाई गई है । इसका शिशु द्वारा अपने खुद के पोषण के लिए उपयोग नहीं किया जाता । तथापि, शिशु का सूक्ष्मजीव संरचित करने वाले जीवाणु इस शर्करा पर, जो उनके खाद्य की तरह काम आता है, फलते-फूलते हैं । कुपोषित माताओं के दूध में इस शर्करा की मात्रा कम होती है । परिणामस्वरूप, उनके शिशुओं के सूक्ष्मजीव परिपक्व होने में विफल हो जाते हैं । इसके परिणामस्वरूप शिशुओं में कुपोषण पाया जाता है ।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
1. अपरिपक्व आहार-नली जीवाणु संघटन के कारण कुपोषण से ग्रस्त बच्चों के उपचार के लिए एक समाधान प्रसंस्कृत जीवाणुयुक्त (प्रोबायोटिक) खाद्य पदार्थ हैं ।
2. कुपोषित माताओं के शिशुओं में आमतौर पर कुपोषित होने की प्रवृत्ति होती है ।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.केवल 1
B.केवल 2सही
C.1 और 2 दोनों
D.न तो 1, और न ही 2
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल 2

दी गई पूर्वधारणाओं का परीक्षण करने पर: पहली पूर्वधारणा कहती है कि प्रसंस्कृत प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ कुपोषण के उपचार के लिए समाधान हैं। परिच्छेद में इसका कोई उल्लेख नहीं है, अतः पहली पूर्वधारणा वैध नहीं है। दूसरी पूर्वधारणा कहती है कि कुपोषित माताओं के शिशुओं में आमतौर पर कुपोषित होने की प्रवृत्ति होती है। परिच्छेद के अंत में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कुपोषित माताओं के बच्चों के सूक्ष्मजीव परिपक्व नहीं हो पाते जिससे वे कुपोषित हो जाते हैं। अतः दूसरी पूर्वधारणा पूरी तरह वैध है। सही विकल्प (B) केवल 2 है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
In a study, scientists compared the microbiomes of poorly nourished and well nourished infants and young children. Gut microbes were isolated from faecal samples of malnourished and healthy children. The microbiome was "immature" and less diverse in malnourished children compared to the better developed "mature" microbiome found in healthy children of the same age. According to some studies, the chemical composition of mother's milk has shown the presence of a modified sugar (sialylated oligosaccharides). This is not utilized by the baby for its own nutrition. However, the bacteria constituting the infant's microbiome thrive on this sugar which serves as their food. Malnourished mothers have low levels of this sugar in their milk. Consequently, the microbiomes of their infants fail to mature. That in turn, leads to malnourished babies.

On the basis of the above passage, the following assumptions have been made:
1. Processed probiotic foods are a solution to treat the children suffering from malnutrition due to immature gut bacteria composition.
2. The babies of malnourished mothers generally tend to be malnourished.

Which of the above assumptions is/are valid?

A.1 only
B.2 onlyCorrect
C.Both 1 and 2
D.Neither 1 nor 2

Correct Option: 2 only

Let's evaluate the given assumptions based on the passage: Assumption 1 states that processed probiotic foods are a solution to treat children suffering from malnutrition due to immature gut bacteria composition. The passage mentions gut microbes and sialylated oligosaccharides in mother's milk, but does not discuss 'processed probiotic foods' as a validated treatment solution, making assumption 1 invalid. Assumption 2 states that the babies of malnourished mothers generally tend to be malnourished. The passage explicitly concludes: 'Malnourished mothers have low levels of this sugar in their milk. Consequently, the microbiomes of their infants fail to mature. That in turn, leads to malnourished babies.' This directly supports assumption 2. Therefore, only assumption 2 is valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play