मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
मृदा, जिसमें हमारे लगभग सभी खाद्य-पदार्थ उगते हैं, एक जीवित संसाधन है जिसके बनने में वर्षों लगते हैं। तथापि, यह मिनटों में नष्ट हो सकती है। प्रति वर्ष 75 अरब (बिलियन) टन ऊर्जा मृदा क्षरण के कारण नष्ट हो जाती है। यह चिंताजनक है — और केवल खाद्य उत्पादों के लिए ही नहीं। मृदा विशाल मात्रा में कार्बन डाइ-ऑक्साइड को कार्बनिक (ऑर्गेनिक) कार्बन के रूप में रोक रख सकती है और वायुमंडल में उन्मुक्त हो जाने से बचाए रख सकती है।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
1. बड़े पैमाने पर मृदा का क्षरण विश्व में व्यापक खाद्य असुरक्षा का प्रमुख कारण है।
2. मृदा का क्षरण मुख्यतः मानवोद्भविक (ऐंथ्रोपोजेनिक) है।
3. मृदा के धारणीय प्रबंधन से जलवायु परिवर्तन का सामना करने में मदद मिलती है।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.केवल 1 और 2
B.केवल 3सही
C.केवल 2 और 3
D.1, 2 और 3
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल 3

पूर्वधारणा 1 कहती है कि बड़े पैमाने पर मृदा क्षरण व्यापक खाद्य असुरक्षा का प्रमुख कारण है। हालांकि परिच्छेद में खाद्य उत्पादन से इसका संबंध बताया गया है, लेकिन इसे व्यापक खाद्य असुरक्षा का 'प्रमुख कारण' सीधे तौर पर नहीं कहा गया है। पूर्वधारणा 2 कहती है कि मृदा क्षरण मुख्यतः मानवोद्भविक है। परिच्छेद में क्षरण के कारणों (प्राकृतिक या मानवीय) का उल्लेख नहीं है। पूर्वधारणा 3 कहती है कि मृदा के धारणीय प्रबंधन से जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने में मदद मिलती है, जो सीधे तौर पर इस कथन से समर्थित है कि मृदा विशाल मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को रोक कर वायुमंडल में जाने से बचा सकती है। अतः केवल 3 वैध है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
Soil, in which nearly all our food grows, is a living resource that takes years to form. Yet it can vanish in minutes. Each year 75 billion tonnes of fertile soil is lost to erosion. That is alarming — and not just for food producers. Soil can trap huge quantities of carbon dioxide in the form of organic carbon and prevent it from escaping into the atmosphere.

On the basis of the above passage, the following assumptions have been made:
1. Large scale soil erosion is a major reason for widespread food insecurity in the world.
2. Soil erosion is mainly anthropogenic.
3. Sustainable management of soils helps in combating climate change.

Which of the above assumptions is/are valid?

A.1 and 2 only
B.3 onlyCorrect
C.2 and 3 only
D.1, 2 and 3

Correct Option: 3 only

Assumption 1 states that large-scale soil erosion is a major reason for widespread food insecurity. While the passage mentions that soil erosion is alarming for food producers and that soil is where food grows, it does not explicitly state that erosion is a 'major reason for widespread food insecurity', making it an unsubstantiated leap. Assumption 2 states that soil erosion is mainly anthropogenic (human-induced). The passage discusses soil erosion and its loss of 75 billion tonnes annually, but it does not specify whether the causes are primarily anthropogenic or natural. Assumption 3 states that sustainable management of soils helps in combating climate change. This is directly supported by the passage text which states that soil can trap huge quantities of carbon dioxide in the form of organic carbon and prevent it from escaping into the atmosphere. Therefore, only assumption 3 is valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play