मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
पश्चिमी अंटार्कटिक प्रायद्वीप पर तापमान पिछले पाँच दशकों में भूमंडलीय औसत से लगभग पाँच गुना तेजी से बढ़े हैं । अनुसंधानकर्ताओं को अब पता लगा है कि पिघलते हुए हिमनदों के कारण अंटार्कटिक प्रायद्वीप के तटीय जलों में नितल जीवजात (बेंथोस) के बीच कुछ जाति विविधता नष्ट हो रही है, जिसका प्रभाव समग्र समुद्र अधस्तल पारिस्थितिकी पर पड़ रहा है । उनका विश्वास है कि जल में निलंबित अवसाद के बढ़े हुए स्तर ही तटीय क्षेत्र में क्षीयमान जैव-विविधता का कारण है ।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
1. भूमंडलीय तापन के कारण अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा हिमनदों के क्षेत्र तेजी से गर्म होते हैं ।
2. भूमंडलीय तापन के परिणामस्वरूप कुछ क्षेत्रों में समुद्र अधस्तलीय अवसादन हो सकता है ।
3. पिघलते हुए हिमनद कुछ क्षेत्रों में समुद्री जैव-विविधता को कम कर सकते हैं ।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ वैध है/हैं?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.केवल 1 और 2
B.केवल 3
C.केवल 2 और 3सही
D.1, 2 और 3
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल 2 और 3

परिच्छेद के आधार पर पूर्वधारणाओं का परीक्षण करते हैं: पहली पूर्वधारणा कहती है कि भूमंडलीय तापन के कारण अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा हिमनदों के क्षेत्र तेजी से गर्म होते हैं। परिच्छेद में केवल पश्चिमी अंटार्कटिक प्रायद्वीप का विशिष्ट संदर्भ है, सभी हिमनदों का नहीं। दूसरी पूर्वधारणा कहती है कि भूमंडलीय तापन से समुद्र अधस्तलीय अवसादन हो सकता है, जो पिघलते हिमनदों और निलंबित अवसाद से मेल खाता है। तीसरी पूर्वधारणा कहती है कि पिघलते हुए हिमनद समुद्री जैव-विविधता को कम कर सकते हैं, जिसकी पुष्टि परिच्छेद में नितल जीवजात की विविधता नष्ट होने की बात से होती है। अतः केवल 2 और 3 वैध हैं। विकल्प (C) सही है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
Temperatures have risen nearly five times as rapidly on the Western Antarctic Peninsula than the global average over the past five decades. Researchers have now found that melting glaciers are causing a loss of species diversity among benthos in the coastal waters off the Antarctic Peninsula, impacting an entire seafloor ecosystem. They believe increased levels of suspended sediment in water to be the cause of the dwindling biodiversity in the coastal region.

On the basis of the above passage, the following assumptions have been made:
1. Regions of glaciers warm faster than other regions due to global warming.
2. Global warming can lead to seafloor sedimentation in some areas.
3. Melting glaciers can reduce marine biodiversity in some areas.

Which of the above assumptions is/are valid?

A.1 and 2 only
B.3 only
C.2 and 3 onlyCorrect
D.1, 2 and 3

Correct Option: 2 and 3 only

Let's evaluate the assumptions based on the passage: Assumption 1 states that regions of glaciers warm faster than other regions due to global warming. The passage states that temperatures have risen nearly five times as rapidly on the Western Antarctic Peninsula than the global average, but it does not generalize that all glacier regions warm faster than *all* other regions due to global warming; it's specific to the peninsula. Thus assumption 1 is not necessarily a valid general assumption from the text. Assumption 2 states that global warming can lead to seafloor sedimentation in some areas. The passage mentions melting glaciers causing increased levels of suspended sediment in water impacting the seafloor ecosystem, which validates seafloor sedimentation due to warming/melting glaciers. Assumption 3 states that melting glaciers can reduce marine biodiversity in some areas. The passage explicitly notes that melting glaciers are causing a loss of species diversity among benthos, impacting the seafloor ecosystem. Thus, assumptions 2 and 3 are valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play