मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएं वैध है/हैं?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
'आनुवंशिक रूपान्तरण [जेनेटिक मॉडिफिकेशन (GM)]' प्रौद्योगिकी को व्यापक और सुविचारित रूप से अपनाने के मार्ग में जो गतिरोध है, वह है 'बौद्धिक संपदा अधिकार' की व्यवस्था, जो ऐसी प्रौद्योगिकियों के लिए गैर-सरकारी एकाधिकार सृजित करना चाहती है । यदि GM प्रौद्योगिकी अधिकारांतः कंपनी चालित हो, तो यह लाभ को अधिकतम करना चाहती है और वह भी थोड़ी ही अवधि में । यही कारण है कि कंपनियां शकनाशी-सहिष्णु और नाशक जीव-प्रतिरोधी फसलों के लिए बड़े निवेश करती हैं । ऐसे गुणधर्म थोड़े समय के लिए ही बने रह पाते हैं, क्योंकि काफी जल्दी ही नाशक जीव और खरपतवार विकसित होने लगेंगे और ऐसे प्रतिरोध पर काबू पा लेंगे । कंपनियों को यह अनुकूल ठहरता है । राष्ट्रीय किसान आयोग ने यह बात उठाई थी कि आनुवंशिक रूपान्तरण में प्राथमिकता ऐसे जीन के समावेश को दी जानी चाहिए जो सूखा, लवणता और अन्य कष्टकर प्रभावों के लिए प्रतिरोध प्रदान करने में सहायक हों ।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित पूर्वधारणाएं बनाई गई हैं:
1. कृषि से संबंधित प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव के मुद्दे पर GM प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा समुचित विचार नहीं किया जा रहा है ।
2. अंततोगत्वा, GM प्रौद्योगिकी भूमंडलीय तापन के कारण उत्पन्न होने वाली कृषि समस्याओं का समाधान नहीं कर पाएगी ।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएं वैध है/हैं?

20193Mprelimsupscyear-2019p2reading-comprehension
A.केवल 1
B.केवल 2
C.1 और 2 दोनोंसही
D.न तो 1, और न ही 2
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: 1 और 2 दोनों

परिच्छेद के आधार पर पूर्वधारणाओं का मूल्यांकन करते हैं। पूर्वधारणा 1 वैध है क्योंकि परिच्छेद बताता है कि कंपनियाँ केवल अल्पकालिक लाभ के लिए निवेश करती हैं और राष्ट्रीय किसान आयोग द्वारा सुझाई गई सूखा व लवणता जैसी आपदाओं से निपटने वाली प्राथमिकताओं की उपेक्षा करती हैं। पूर्वधारणा 2 वैध है क्योंकि पाठ संकेत देता है कि नाशक जीव और खरपतवार तेजी से विकसित होकर प्रतिरोध पर काबू पा लेते हैं, और कंपनियाँ दीर्घकालिक भूमंडलीय तापन की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अल्पकालिक लाभ देखती हैं। अतः दोनों पूर्वधारणाएँ 1 और 2 वैध हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
What stands in the way of the widespread and careful adoption of 'Genetic Modification (GM)' technology is an 'Intellectual Property Rights' regime that seeks to create private monopolies for such technologies. If GM technology is largely corporate driven, it seeks to maximize profits and that too in the short run. That is why corporations make major investments for herbicide-tolerant and pest-resistant crops. Such properties have only a short window, as soon enough, pests and weeds will evolve to overcome such resistance. This suits the corporations. The National Farmers Commission pointed out that priority must be given in genetic modification to the incorporation of genes that can help impart resistance to drought, salinity and other stresses.

On the basis of the above passage, the following assumptions have been made:
1. The issue of effects of natural calamities on agriculture is not given due consideration by GM technology companies.
2. In the long run, GM technology will not be able to solve agricultural problems arising due to global warming.

Which of the above assumptions is/are valid?

A.1 only
B.2 only
C.Both 1 and 2Correct
D.Neither 1 nor 2

Correct Option: Both 1 and 2

Let us evaluate the assumptions based on the passage. Assumption 1 is valid because the passage states that corporations invest heavily in short-term herbicide-tolerant and pest-resistant crops for profits, ignoring broader stress-resistance like drought and salinity recommended by the National Farmers Commission, showing that natural calamities/stresses are not given due consideration by these companies. Assumption 2 is valid because the text indicates that pests and weeds quickly evolve to overcome corporate GM traits, and since corporations focus on short-term profits rather than deep stress resilience (like drought and salinity), GM technology driven solely this way will not be able to solve long-term agricultural problems arising from global warming and climate stress. Therefore, both assumptions 1 and 2 are valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play