मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।
पठित परिच्छेद
परिच्छेद के आधार पर:
जब 2019 में SARS-CoV-2 का पहली बार पता चला, यह विश्व के लिए वस्तुतः एक विलक्षण विषाणु था। उस समय तक विश्व का कोई भी व्यक्ति SARS-CoV-2 के प्रभाव में नहीं आया था अथवा न ही किसी में इस विषाणु के विरुद्ध कोई विशेष प्रतिरक्षा क्षमता थी। इसके विपरीत, संपूर्ण विश्व के लोग दशकों से HMPV से प्रभावित हो चुके हैं और इस विषाणु पर बहुत अधिक अध्ययन हो चुका है। HMPV और SARS-CoV-2 मूलतः विभिन्न लाक्षणिक विशेषताओं और जनपदिकरोग-विज्ञान से संबंधित दो अत्यधिक भिन्न विषाणु कुलों के हैं, तथा SARS-CoV-2 के विपरीत, HMPV में प्रबल ऋतु विशिष्टता दिखाई देती है। दोनों ही विषाणु, विशेष रूप से दीर्घ अवधि में, भिन्न लक्षणगत गंभीरताएँ उत्पन्न करते हैं, और जनसंख्या के प्रभावित अंश पूर्णतः अतिव्याप्त नहीं होते। सामान्यतः, HMPV के कारण मंद रोगदाता उत्पन्न होती है, जिसमें मृत्यु बहुत विरल होती है और विषाणु-ग्रस्तता के परवर्ती लक्षण दीर्घ अवधि तक नहीं बने रहते।

निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष वैध है/हैं?
1. यदि SARS-CoV-2 और HMPV, कुछ सीमा तक भिन्न जानपदिकरोग-विज्ञान वाले, सदृश विषाणु हैं, पूर्ववर्ती (SARS-CoV-2) एक वैश्विक महामारी बन गया, क्योंकि यह विलक्षण था और अतीत में लोग इसके प्रभाव में नहीं आए थे।
2. मानव आबादी पर इन दो विषाणुओं का मूल रूप से भिन्न प्रभाव पड़ता है और इसलिए इनसे एक-समान रीति से नहीं निपटना चाहिए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए।

20263Mprelimsupscyear-2026p2reading-comprehension
A.(a) केवल 1
B.(b) केवल 2
C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
D.(d) न तो 1 और न ही 2
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

कथन 1 वैध है क्योंकि परिच्छेद स्पष्ट रूप से बताता है कि 2019 में SARS-CoV-2 एक नया विषाणु था, जिसमें वैश्विक स्तर पर कोई पूर्व संपर्क या विशिष्ट प्रतिरक्षा नहीं थी, जबकि HMPV का दशकों का अध्ययन और संपर्क रहा है। कथन 2 वैध है क्योंकि परिच्छेद यह रेखांकित करता है कि दोनों विषाणु भिन्न कुलों के हैं और उनकी विशेषताएं, जानपदिकरोग-विज्ञान, ऋतु विशिष्टता तथा लक्षणगत गंभीरता मूलतः भिन्न हैं, जिसका अर्थ है कि उनसे एकसमान तरीके से नहीं निपटना चाहिए। अतः दोनों निष्कर्ष परिच्छेद के अनुसार सही हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Based on the passage:
When SARS-CoV-2 was first detected in 2019, it was a truly novel virus for the world. At that time, no one in the world had been exposed to SARS-CoV-2 or had specific immunity against it. In contrast, people across the world have been exposed to HMPV for decades and the virus is well-studied. HMPV and SARS-CoV-2 belong to two very different virus families with fundamentally different characteristics and epidemiology, with strong seasonality seen in HMPV, unlike SARS-CoV-2. Both viruses cause different severity of symptoms, particularly over the long term, and the affected population segments do not fully overlap. In general, HMPV causes milder illness with deaths being very rare and with no long-term post-viral symptoms.

Which of the following conclusions is/are valid?
1. Though SARS-CoV-2 and HMPV are similar viruses with somewhat different epidemiology, the former became a pandemic because it was novel and people had not been exposed to it in the past.
2. The two viruses have fundamentally different impacts on human populations and should not therefore be dealt with in a similar manner.

Select the answer using the code given below.

A.(a) 1 only
B.(b) 2 only
C.(c) Both 1 and 2Correct
D.(d) Neither 1 nor 2

Correct Option: (c) Both 1 and 2

Statement 1 is valid because the passage explicitly states that SARS-CoV-2 was a novel virus in 2019, with no prior exposure or specific immunity globally, whereas HMPV is well-studied with decades of human exposure, explaining its non-pandemic nature despite differences. Statement 2 is valid because the passage highlights that both viruses belong to different families, possess fundamentally different characteristics, epidemiology, seasonality, symptom severity, and affected populations, implying they should not be dealt with in a similar manner. Thus, both conclusions are supported by the text.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play