मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन›हड़प्पा नगरों में पुरातात्विक खोजों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर

हड़प्पा नगरों में पुरातात्विक खोजों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. घरों में तकली की प्रचुर उपलब्धता है किंतु चरखे अनुपलब्ध हैं ।
II. अंशांकित बाट और मापन पैमानों की खोज हुई है ।
III. अपेक्षाकृत रूप से विस्तृत प्रांगण के चारों ओर, अधिकतर पकी हुई ईंटों से निर्मित घर मिले हैं, जिनके अपने कुएं हैं, स्नान करने के चबूतरे हैं, और बड़े कमरे हैं ।

उपर्युक्त कथनों से निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं ?
1. कथन I संकेत करता है कि कताई घर पर किया जाने वाला एक श्रम-साध्य कार्य था ।
2. कथन II हड़प्पा के लोगों में वैज्ञानिक ज्ञान के प्रसार की ओर संकेत करता है ।
3. कथन III साझी संपति व्यवस्था के उद्भव की ओर संकेत करता है ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

20262Mprelimsupscyear-2026p1history
A.(a) केवल 1 और 2सही
B.(b) केवल 2 और 3
C.(c) केवल 1 और 3
D.(d) 1, 2 और 3
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2

सही विकल्प (a) केवल 1 और 2 है। घरों में तकली (spindle-whorls) की प्रचुरता यह संकेत करती है कि कताई घरों में किया जाने वाला श्रम-साध्य कार्य था, अतः कथन 1 सही है। अंशांकित बाट और मापन पैमाने हड़प्पा वासियों के उन्नत वैज्ञानिक ज्ञान को दर्शाते हैं, अतः कथन 2 सही है। व्यक्तिगत कुएं और निजी आँगन साझी संपत्ति व्यवस्था के बजाय निजी स्वामित्व को दर्शाते हैं, अतः कथन 3 गलत है।

In English (Question & Model Answer)

Consider the following statements about the archaeological findings in Harappan towns :
I. There is wide occurrence of spindle-whorls in the houses but absence of spinning wheels.
II. Weights and measurement scales, complete with graduations have been discovered.
III. There are houses built in large part with baked bricks, around relatively spacious courtyards, with their own wells, bathing platforms, and large rooms.

Which of the following inferences can be drawn from the above statements ?
1. Statement I suggests that spinning was a laborious activity done at home.
2. Statement II suggests the extent of the scientific knowledge that the Harappans possessed.
3. Statement III suggests the emergence of a common property system.

Select the answer using the code given below :

A.(a) 1 and 2 onlyCorrect
B.(b) 2 and 3 only
C.(c) 1 and 3 only
D.(d) 1, 2 and 3

Correct Option: (a) 1 and 2 only

The correct option is (a) 1 and 2 only. Statement I is supported by spindle-whorls indicating domestic spinning activity without large spinning wheels. Statement II is correct as precise graduated weights and scales reflect advanced Harappan scientific and metrological knowledge. Statement III is incorrect because individual wells and private courtyards in Harappan houses signify private domestic property rather than the emergence of a common property system.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play