मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›भारत और विश्व का भूगोल - भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल›निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन-I : पार्श्व विकिरण की तुलना

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन-I : पार्श्व विकिरण की तुलना में आगमी (इनकमिंग) सौर विकिरण से वायुमंडल अधिक गर्म हो जाता है ।

कथन-II : वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसों दीर्घ तरंग विकिरण के अच्छे अवशोषक हैं ।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?

20242Mprelimsupscyear-2024p1geographyworld-geographyclimatology
A.(a) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की व्याख्या करता है
B.(b) कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं, किंतु कथन-II, कथन-I की व्याख्या नहीं करता है
C.(c) कथन-I सही है, किंतु कथन-II सही नहीं है
D.(d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही हैसही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (d) कथन-I सही नहीं है, किंतु कथन-II सही है

कथन-I गलत है क्योंकि वायुमंडल प्रत्यक्ष आने वाले सौर विकिरण (लघु तरंग विकिरण) की तुलना में पार्थिव विकिरण (पृथ्वी की सतह से दीर्घ तरंग विकिरण) द्वारा अधिक गर्म होता है। कथन-II सही है क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसें दीर्घ तरंग विकिरण की अच्छी अवशोषक होती हैं और ग्रीनहाउस प्रभाव के माध्यम से निचले वायुमंडल को गर्म करती हैं।

In English (Question & Model Answer)

Consider the following statements:

Statement-I: The atmosphere is heated more by incoming solar radiation than by terrestrial radiation.

Statement-II: Carbon dioxide and other greenhouse gases in the atmosphere are good absorbers of long wave radiation.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

A.(a) Both Statement-I and Statement-II are correct and Statement-II explains Statement-I
B.(b) Both Statement-I and Statement-II are correct, but Statement-II does not explain Statement-I
C.(c) Statement-I is correct, but Statement-II is incorrect
D.(d) Statement-I is incorrect, but Statement-II is correctCorrect

Correct Option: (d) Statement-I is incorrect, but Statement-II is correct

Statement-I is incorrect because the atmosphere is heated more by terrestrial radiation (long wave radiation from the Earth's surface) than by direct incoming solar radiation (short wave radiation). Statement-II is correct as carbon dioxide and other greenhouse gases effectively absorb long wave terrestrial radiation, warming the lower atmosphere through the greenhouse effect.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play