ऋग्वेद-कालीन आर्य और सिन्धु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
1. ऋग्वेद-कालीन आर्य कवच और शिरस्त्राण (हेलमेट) का उपयोग करते थे जबकि सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता ।
2. ऋग्वेद-कालीन आर्यों को स्वर्ण, चाँदी और ताँबा का ज्ञान था जबकि सिन्धु घाटी के लोगों को केवल ताँबा और लोहे का ज्ञान था ।
3. ऋग्वेद-कालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिया था जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिन्धु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सही उत्तर: केवल 1 और 3
कथन 1 सही है क्योंकि ऋग्वैदिक आर्य कवच और शिरस्त्राण का उपयोग करते थे जबकि सिंधु घाटी सभ्यता में इसके प्रमाण नहीं मिलते। कथन 2 गलत है क्योंकि सिंधु घाटी के लोगों को लोहे का ज्ञान नहीं था। कथन 3 सही है क्योंकि ऋग्वैदिक आर्यों द्वारा घोड़े को पालतू बनाने के स्पष्ट साक्ष्य हैं।
In English (Question & Model Answer)
With reference to the difference between the culture of Rigvedic Aryans and Indus Valley people, which of the following statements is/are correct?
1. Rigvedic Aryans used the coat of mail and helmet in warfare whereas the people of Indus Valley Civilization did not leave any evidence of using them.
2. Rigvedic Aryans knew gold, silver and copper whereas Indus Valley people knew only copper and iron.
3. Rigvedic Aryans had domesticated the horse whereas there is no evidence of Indus Valley people having been aware of this animal.
Select the correct answer using the code given below:
Correct Option: 1 and 3 only
Statement 1 is correct as Rigvedic Aryans used armor and helmets while Indus Valley civilization lacks such archaeological evidence. Statement 2 is incorrect because Indus Valley people did not know iron. Statement 3 is correct as horses were well known and domesticated by Rigvedic Aryans, whereas horse remains in IVC are limited and contested.