मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, परिच्छेद द्वारा संप्रेषित सर्वाधिक
पठित परिच्छेद
विकास की प्रक्रिया ने मक्का से पोषित होने वाली इल्लियों (केटरपिलर) को एक अद्वितीय क्षमता प्रदान की है, वे पौधे को कीट परभक्षियों के विरुद्ध उसकी प्रतिरक्षा को निष्क्रिय करने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। इससे इल्लियों को अधिक खाने और तेजी से वृद्धि करने में सहायता मिलती है। इस प्रभाव को उत्पन्न करने वाला कारक इल्ली का मल या कीटमल है। यह खोज कवक (फंजाइ) अथवा जीवाणु (बैक्टीरिया) जैसे रोगजनक (पैथोजन) के प्रति पौधे की अनुक्रिया से संबंधित यौगिकों पर प्रकाश डाल सकती है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, परिच्छेद द्वारा संप्रेषित सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक संदेश को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

20243Mprelimsupscyear-2024p2reading-comprehension
A.(a) किसान अपने खेतों/बागानों में इल्लियों का उपयोग खरपतवार खाने के लिए कर सकते हैं।
B.(b) यह खोज नैदानिक रूप से उपयोगी प्रतिसूक्ष्मजीवी यौगिकों के विकास में सहायता कर सकती है।सही
C.(c) यह खोज जैविक, पर्यावरणीय रूप से संधारणीय पीड़कनाशी दवाइयों (पेस्टिसाइड) के विकास में सहायता कर सकती है।
D.(d) इल्लियों को आनुवंशिक रूप से रूपांतरित किया जा सकता है ताकि उन्हें अन्य पौधा-पीड़कों (प्लांट पेस्ट) के लिए परभक्षी बनाया जा सके।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (b) यह खोज नैदानिक रूप से उपयोगी प्रतिसूक्ष्मजीवी यौगिकों के विकास में सहायता कर सकती है।

परिच्छेद यह दर्शाता है कि इल्लियों (केटरपिलर) का मल पौधे की रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय करने में सक्षम है, और यह खोज कवक या जीवाणु जैसे रोगजनक के प्रति पौधे की अनुक्रिया से संबंधित यौगिकों पर प्रकाश डाल सकती है। चूँकि कवक और जीवाणु सूक्ष्मजीव हैं, अतः इस खोज का प्रत्यक्ष लाभ प्रतिसूक्ष्मजीवी (एंटीमाइक्रोबियल) यौगिकों के विकास में हो सकता है। इसलिए विकल्प (b) सबसे तार्किक और व्यावहारिक संदेश प्रस्तुत करता है। विकल्प (a), (c) और (d) अप्रासंगिक हैं क्योंकि वे खरपतवार नियंत्रण, जैविक कीटनाशक या आनुवंशिक रूप से रूपांतरित परभक्षी बनाने जैसी बातें करते हैं, जो परिच्छेद के मूल कथ्य और वैज्ञानिक निष्कर्ष से मेल नहीं खाती हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Evolution has endowed caterpillars that feed on corn with a unique ability, they can induce the plant to turn off its defence against insect predators. This helps caterpillars to eat more and grow faster. The agent that causes this effect is the caterpillar's faeces or frass. The find could throw new light on compounds associated with plant response to pathogens like fungi or bacteria.

Which one of the following statements best reflects the most logical, rational and practical message conveyed by the passage?

A.(a) Farmers can use caterpillars to feed on weeds in their crop fields/plantations.
B.(b) This finding can help in the development of clinically useful antimicrobial compounds.Correct
C.(c) This finding can help in the development of organic, ecologically sustainable pesticides.
D.(d) Caterpillars can be genetically modified to be predators of the other plant pests.

Correct Option: (b) This finding can help in the development of clinically useful antimicrobial compounds.

The passage discusses how caterpillars can induce plants to turn off their defense mechanisms using their feces (frass). It concludes that this discovery "could throw new light on compounds associated with plant response to pathogens like fungi or bacteria." Since fungi and bacteria are micro-organisms, understanding how plants respond to them can significantly aid in discovering or developing antimicrobial substances. Option (b) is the most logical, rational, and practical message because it directly connects the study of plant responses to fungal/bacterial pathogens with the creation of clinically useful antimicrobial compounds. Options (a), (c), and (d) are incorrect because they extrapolate beyond the scope of the passage, discussing weed control, ecological pesticides, or genetic modification as predators, which are not supported by the specific text.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play