मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, उपर्युक्त परिच्छेद के मूल भाव को
पठित परिच्छेद
हरित विकास में पर्यावरणीय संधारणीयता और गरीब एवं अरक्षित वर्गों के लिए उपलब्ध पर्यावरणीय संसाधनों पर पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में विकास रणनीतियों पर पुनर्विचार करना शामिल है। विकास पर पुनर्विचार करते समय, हमें संसाधनों की कमी वाले विश्व की वर्तमान वास्तविकता पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। यदि हमें आर्थिक गतिरोध या ऐसे विश्व से बचना है जिसमें गरीबी के सागर में केवल एक छोटा-सा अभिजात वर्ग ही समृद्धि का आनंद लेने में सक्षम है, तो संसाधन गहन, और विशेष रूप से ऊर्जा गहन प्रक्रियाओं को अधिक दक्ष और संसाधन मितव्ययी विकास रणनीतियों के लिए स्थान बनाना होगा।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, उपर्युक्त परिच्छेद के मूल भाव को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

20243Mprelimsupscyear-2024p2reading-comprehension
A.(a) पर्यावरणीय संधारणीयता GDP में वृद्धि की उच्च दर प्राप्त करने के हमारे उद्देश्य के लिए अहितकर है।
B.(b) तीव्र आर्थिक विकास और परिणामी पर्यावरणीय निम्नीकरण (डिग्रेडेशन) के बिना गरीबी उन्मूलन संभव नहीं है।
C.(c) स्थिर, पर्याप्त और समावेशी विकास प्राप्त करने के लिए उच्च पर्यावरण मानकों को बनाए रखना अब एक पूर्वापेक्षा है।सही
D.(d) आज के विश्व की बहुत जनसंख्या, व्यापक गरीबी और सीमित संसाधनों के होते हुए पर्यावरणीय निम्नीकरण को रोका नहीं जा सकता है और असमानताएँ अपरिहार्य हैं।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (c) स्थिर, पर्याप्त और समावेशी विकास प्राप्त करने के लिए उच्च पर्यावरण मानकों को बनाए रखना अब एक पूर्वापेक्षा है।

परिच्छेद के अनुसार, हरित विकास के तहत विकास रणनीतियों पर पुनर्विचार करना आवश्यक है। संसाधनों की कमी वाले विश्व में, संसाधन-गहन और ऊर्जा-गहन प्रक्रियाओं के स्थान पर मितव्ययी और कुशल विकास रणनीतियों को अपनाना होगा ताकि आर्थिक गतिरोध और तीव्र असमानता से बचा जा सके। इसका तात्पर्य है कि सतत, पर्याप्त और समावेशी विकास प्राप्त करने के लिए उच्च पर्यावरणीय मानकों को बनाए रखना अब एक अनिवार्य शर्त (पूर्वापेक्षा) बन गया है। विकल्प (c) इस मूल भाव को सटीक रूप से व्यक्त करता है। विकल्प (a) पर्यावरणीय संधारणीयता को GDP वृद्धि के विपरीत मानता है, जो गलत है। विकल्प (b) और (d) क्रमशः गरीबी उन्मूलन के लिए पर्यावरण विनाश को आवश्यक या अपरिहार्य मानते हैं, जो कि हरित विकास की अवधारणा के विरुद्ध हैं। अतः सही विकल्प (c) है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Green growth involves rethinking growth strategies with regard to the impacts on environmental sustainability and the environmental resources available to poor and vulnerable groups. In rethinking growth, we need to focus on the current reality of a resource-constrained world. Resource intensive and, in particular energy intensive processes will need to make way for more efficient and resource frugal development strategies if we are to avoid an economic dead end or a world in which only a small elite is able to enjoy affluence in the midst of a sea of poverty.

Which one of the following statements best reflects the crux of the above passage?

A.(a) Environmental sustainability is inimical to our objective of achieving a high rate of GDP growth.
B.(b) Poverty eradication is not possible without a rapid economic growth and the consequent environmental degradation.
C.(c) Maintaining high environmental standards is now a prerequisite for achieving a steady, sufficient and inclusive growth.Correct
D.(d) With large populations, rampant poverty and limited resources of today's world, environmental degradation cannot be prevented and inequalities are inevitable.

Correct Option: (c) Maintaining high environmental standards is now a prerequisite for achieving a steady, sufficient and inclusive growth.

The passage argues that "green growth" involves a fundamental rethinking of development strategies. It emphasizes that in a resource-constrained world, resource-intensive and energy-intensive processes must make way for more efficient and frugal development models. This is necessary to avoid an economic dead-end or extreme societal inequalities where only an elite minority enjoys prosperity. Thus, environmental sustainability and maintaining high environmental standards are essential prerequisites for achieving steady, sufficient, and inclusive economic growth. Option (c) is the most accurate reflection of this crux. Option (a) is incorrect because it suggests environmental sustainability is harmful to GDP growth. Option (b) is incorrect because it argues poverty eradication requires environmental degradation. Option (d) is incorrect because it fatalistically accepts environmental degradation as inevitable, which contradicts the core concept of green growth.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play