मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›भारत और विश्व का भूगोल - भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल›यदि कोई मुख्य सौर तूफान (सौर प्रज्वाल) पृथ्वी पर पहुँचता है, तो

यदि कोई मुख्य सौर तूफान (सौर प्रज्वाल) पृथ्वी पर पहुँचता है, तो पृथ्वी पर निम्नलिखित में कौन-से संभव प्रभाव होंगे ?
1. GPS और दिक्संचालन (नैविगेशन) प्रणालियाँ विफल हो सकती हैं ।
2. विषुवतीय क्षेत्रों में सुनामियाँ आ सकती हैं ।
3. बिजली ग्रीड क्षतिग्रस्त हो सकते हैं ।
4. पृथ्वी के अधिकांश हिस्से पर तीव्र ध्रुवीय ज्योतियाँ घटित हो सकती हैं ।
5. ग्रह के अधिकांश हिस्से पर दावाग्नियाँ घटित हो सकती हैं ।
6. उपग्रहों की कक्षाएँ विक्षुब्ध हो सकती हैं ।
7. ध्रुवीय क्षेत्रों के ऊपर से उड़ते हुए वायुयान का लघुतरंग रेडियो संचार बाधित हो सकता है ।

नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

20222Mprelimsupscyear-2022p1geographyworld-geographythe-earth-and-the-universe
A.केवल 1, 2, 4 और 5
B.केवल 2, 3, 5, 6 और 7
C.केवल 1, 3, 4, 6 और 7सही
D.1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल 1, 3, 4, 6 और 7

एक बड़ा सौर तूफान जीपीएस नेविगेशन को बाधित कर सकता है (1), भू-चुंबकीय धाराओं के कारण पावर ग्रिड को नुकसान पहुँचा सकता है (3), तीव्र ध्रुवीय ज्योति उत्पन्न कर सकता है (4), उपग्रह कक्षाओं को विक्षुब्ध कर सकता है (6), और ध्रुवीय क्षेत्रों पर शॉर्टवेव रेडियो संचार को बाधित कर सकता है (7)। सुनामी और जंगल की आग सौर तूफानों से नहीं होती है। अतः 1, 3, 4, 6 और 7 सही हैं।

In English (Question & Model Answer)

If a major solar storm (solar flare) reaches the Earth, which of the following are the possible effects on the Earth ?
1. GPS and navigation systems could fail.
2. Tsunamis could occur at equatorial regions.
3. Power grids could be damaged.
4. Intense auroras could occur over much of the Earth.
5. Forest fires could take place over much of the planet.
6. Orbits of the satellites could be disturbed.
7. Shortwave radio communication of the aircraft flying over polar regions could be interrupted.

Select the correct answer using the code given below :

A.1, 2, 4 and 5 only
B.2, 3, 5, 6 and 7 only
C.1, 3, 4, 6 and 7 onlyCorrect
D.1, 2, 3, 4, 5, 6 and 7

Correct Option: 1, 3, 4, 6 and 7 only

A major solar storm can disrupt GPS navigation (1), damage power grids due to induced geomagnetic currents (3), cause intense auroras at lower latitudes than usual (4), disturb satellite orbits due to atmospheric drag (6), and interrupt high-frequency shortwave radio communications over polar regions (7). Tsunamis (2) and widespread forest fires (5) are not caused by solar flares. Thus, 1, 3, 4, 6, and 7 are correct.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play