मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण
पठित परिच्छेद
जैसे-जैसे मुद्रास्फीति बढ़ती है, वे सरकारें भी जो पहले बजट अनुशासन के प्रति प्रतिबद्ध थीं, परिवारों की सहायता के लिए मुक्त रूप से व्यय करती हैं। केन्द्रीय बैंकों द्वारा घोषित उच्चतर ब्याज दरों से संतुलित राजकोषीय मितव्ययिता बरतने की अपेक्षा की जाती है, क्योंकि उधार लेने के लिए अधिक भुगतान करते समय स्थिर ऋणों को बनाए रखने के लिए, सरकारों को व्यय में कटौती करनी होगी या करों में वृद्धि करनी होगी। राजकोषीय समर्थन (बैकअप) के बिना, मौद्रिक नीति अंततः अपना प्रभाव खो देती है। उच्चतर ब्याज दरें मुद्रास्फीतिकारक हो जाती हैं, न कि मुद्राअवस्फीतिकारक, क्योंकि वे केवल सरकारों को बढ़ती ऋण-चुकौती लागतों का भुगतान करने हेतु अधिक उधार लेने के लिए प्रेरित करती हैं। मौद्रिक अनियंत्रण (मॉनेटरी अनमूरिंग) का जोखिम तब और अधिक होता है, जब सार्वजनिक ऋणों में वृद्धि होती है, क्योंकि ब्याज दरें बजट घाटे के लिए और अधिक महत्वपूर्ण बन जाती हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन, सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष/निष्कर्षों को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है/दर्शाते हैं, जिसे/जिन्हें इस परिच्छेद से प्रतिपादित किया जा सकता है?
1. केन्द्रीय बैंक, बजट समर्थन के बिना मुद्रास्फीति को कम नहीं कर सकते हैं।
2. मौद्रिक नीति के प्रभाव सरकार द्वारा अनुसरण की जाने वाली राजकोषीय नीतियों पर निर्भर हैं।

20243Mprelimsupscyear-2024p2reading-comprehension
A.(a) केवल 1
B.(b) केवल 2
C.(c) 1 और 2 दोनोंसही
D.(d) न तो 1 और न ही 2
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

परिच्छेद में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि 'राजकोषीय समर्थन (बैकअप) के बिना, मौद्रिक नीति अंततः अपना प्रभाव खो देती है।' इससे सीधे तौर पर यह निष्कर्ष निकलता है कि सरकार के बजट समर्थन (राजकोषीय सहायता) के बिना केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति को कम नहीं कर सकते, जिससे कथन 1 एक वैध निष्कर्ष बनता है। इसके अतिरिक्त, परिच्छेद में उल्लेख है कि उच्चतर ब्याज दरें (मौद्रिक नीति) मुद्राअवस्फीतिकारक होने के बजाय मुद्रास्फीतिकारक हो सकती हैं यदि सरकारें ऋण-चुकौती के लिए अधिक उधार लेती हैं। यह दर्शाता है कि मौद्रिक नीति के प्रभाव पूरी तरह से सरकार द्वारा अपनाई जाने वाली राजकोषीय नीतियों पर निर्भर करते हैं, जिससे कथन 2 भी एक तर्कसंगत निष्कर्ष बन जाता है। चूंकि दोनों कथन 1 और 2 सही हैं, इसलिए सही विकल्प (c) है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
As inflation rises, even governments previously committed to budget discipline are spending freely to help households. Higher interest rates announced by central banks are supposed to help produce modest fiscal austerity, because to maintain stable debts while paying more to borrow, governments must cut spending or raise taxes. Without the fiscal backup, monetary policy eventually loses traction. Higher interest rates become inflationary, not disinflationary, because they simply lead governments to borrow more to pay rising debt-service costs. The risk of monetary unmooring is greater when public debt rises, because interest rates become more important to budget deficits.

Which of the following statements best reflects/reflect the most logical and rational inference/inferences that can be made from the passage?
1. Central banks cannot bring down inflation without budgetary backing.
2. The effects of monetary policy depend on the fiscal policies pursued by the government.

A.(a) 1 only
B.(b) 2 only
C.(c) Both 1 and 2Correct
D.(d) Neither 1 nor 2

Correct Option: (c) Both 1 and 2

The passage states that 'Without the fiscal backup, monetary policy eventually loses traction.' This directly implies that central banks cannot successfully bring down inflation (monetary policy) without budgetary backing (fiscal support) from the government, making Statement 1 a valid inference. Additionally, the passage mentions that higher interest rates (monetary policy) can become inflationary rather than disinflationary if governments borrow more to service debt, showing that the real-world effects of central bank interest rate policies depend heavily on the government's fiscal choices. This makes Statement 2 a highly logical and rational inference. Since both Statements 1 and 2 are well-supported, the correct option is (c).

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play