मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और
पठित परिच्छेद
भूमि उपयोग में दृश्यभूमि पैमाने के उपयोग (अप्रोच) से, संरक्षित क्षेत्रों के बाहर और अधिक जैव विविधता को प्रोत्साहन मिल सकता है। वर्ष 1998 में प्रभंजन (हरिकन) 'मिच' के दौरान, पर्यावरणीय कृषि पद्धतियों के उपयोग करने वाले फार्मों का, परम्परागत तकनीकों के उपयोग करने वाले फार्मों की तुलना में, क्रमशः होंडुरास, निकारागुआ और ग्वाटेमाला में 58 प्रतिशत, 70 प्रतिशत और 99 प्रतिशत कम नुकसान हुआ। कोस्टारिका में, वानस्पतिक वात-रोधों (विंडब्रेक्स) और बाड़ कतारों के उपयोग से, पक्षी-विविधता में वृद्धि के साथ-साथ, किसानों की चरागाह और कॉफी से होने वाली आय में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई। प्राकृतिक अथवा अर्ध-प्राकृतिक आवास के निकटतर कृषि-भूमि होने पर मधुमक्खियों से होने वाला परागण अधिक प्रभावकारी होता है, यह निष्कर्ष महत्वपूर्ण है, क्योंकि विश्व की 107 अग्रणी फसलों का 87 प्रतिशत परागण करने वाले जंतुओं पर निर्भर है। कोस्टारिका, निकारागुआ और कोलंबिया में, वन-पशुचारी (सिल्वोपास्टरल) प्रणालियां, जिनमें पेड़ चरागाह-भूमियों के साथ एकीकृत हैं, पशु-उत्पादन की धारणीयता में सुधार ला रही हैं और किसानों की आय में विविधता और वृद्धि ला रही हैं।

उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?

20173Mprelimsupscyear-2017p2reading-comprehension
A.जैव विविधता को बढ़ाने वाली कृषि पद्धतियां प्रायः फार्म उत्पादन में वृद्धि और आपदाओं के प्रति असुरक्षितता को कम करती हैं।सही
B.विश्व के सभी देशों को पर्यावरणीय कृषि के स्थान पर परम्परागत कृषि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
C.संरक्षित क्षेत्रों में, वहां की जैव विविधता को नष्ट किए बिना, पर्यावरणीय कृषि की अनुमति दी जानी चाहिए।
D.खाद्य फसलों की उपज तब अत्यधिक होगी, जब उनकी खेती में पर्यावरणीय कृषि पद्धतियां अपनायी जाएं।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: जैव विविधता को बढ़ाने वाली कृषि पद्धतियां प्रायः फार्म उत्पादन में वृद्धि और आपदाओं के प्रति असुरक्षितता को कम करती हैं।

यह परिच्छेद कोस्टारिका, होंडुरास, निकारागुआ, ग्वाटेमाला और कोलंबिया के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से पर्यावरणीय कृषि (ecoagriculture) और दृश्यभूमि पैमाने (landscape-scale) के दृष्टिकोण के लाभों को प्रदर्शित करता है। यह उल्लेख करता है कि पारंपरिक तरीकों की तुलना में पर्यावरणीय कृषि पद्धतियों ने प्रभंजन 'मिच' से होने वाले नुकसान को काफी कम किया। इसके अलावा, वानस्पतिक वात-रोधों और वन-पशुचारी प्रणालियों ने न केवल जैव विविधता (पक्षी और परागणकर्ता) को बढ़ाया बल्कि किसानों की आय में भी सुधार और विविधता लाई। चूंकि विश्व की 87 प्रतिशत प्रमुख फसलें परागणकों पर निर्भर हैं, इसलिए जैव विविधता को बनाए रखना उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। ये सभी साक्ष्य इस निष्कर्ष का समर्थन करते हैं कि जैव विविधता बढ़ाने वाली कृषि पद्धतियां अक्सर फार्म उत्पादन में वृद्धि करती हैं और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को कम करती हैं। अतः, विकल्प A सही निष्कर्ष है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
A landscape-scale approach to land use can encourage greater biodiversity outside protected areas. During hurricane 'Mitch' in 1998, farms using ecoagricultural practices suffered 58 per cent, 70 per cent and 99 per cent less damage in Honduras, Nicaragua and Guatemala, respectively, than farms using conventional techniques. In Costa Rica, vegetative windbreaks and fencerows boosted farmers' income from pasture and coffee while also increasing bird diversity. Bee pollination is more effective when agricultural fields are closer to natural or seminatural habitat, a finding that matters because 87 per cent of the world's 107 leading crops depend on animal pollinators. In Costa Rica, Nicaragua and Colombia silvopastoral systems that integrate trees with pastureland are improving the sustainability of cattle production, and diversifying and increasing farmers' income.

Which among the following is the most logical and rational inference that can be made from the above passage?

A.Agricultural practices that enhance biodiversity can often increase farm output and reduce the vulnerability to disasters.Correct
B.All the countries of the world should be encouraged to replace ecoagriculture with conventional agriculture.
C.Ecoagriculture should be permitted in protected areas without destroying the biodiversity there.
D.The yield of food crops will be very high if ecoagricultural practices are adopted to cultivate them.

Correct Option: Agricultural practices that enhance biodiversity can often increase farm output and reduce the vulnerability to disasters.

The passage provides multiple examples from Costa Rica, Honduras, Nicaragua, Guatemala, and Colombia to demonstrate the advantages of ecoagriculture and landscape-scale approaches. It highlights that ecoagricultural practices significantly reduced crop and infrastructure damage from hurricane Mitch compared to conventional methods. It also mentions that vegetative windbreaks, fencerows, and silvopastoral systems not only enhanced bird diversity but also boosted and diversified farmers' incomes from pasture, coffee, and cattle. Furthermore, keeping agricultural fields close to natural habitats enhances bee pollination, which is critical for 87% of the world's leading crops. This evidence supports the inference that agricultural practices that enhance biodiversity can often increase farm output (and diversify income) and reduce vulnerability to natural disasters. Thus, Option A is the correct choice.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play