मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा, उपर्युक्त परिच्छेद का सबसे अधिक निर्णायक
पठित परिच्छेद
पिछले दो दशकों में, विश्व के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि समावेशी सम्पदा मात्र 6 प्रतिशत बढ़ी है। हाल के दशकों में, GDP-संचालित आर्थिक निष्पादन ने मानव पूंजी जैसी समावेशी सम्पदा को और जंगल, जमीन एवं जल जैसी प्राकृतिक सम्पदा को केवल क्षति ही पहुँचाई है। पिछले दो दशकों में, विश्व की मानव पूंजी, जो कुल समावेशी सम्पदा का 57 प्रतिशत है, केवल 8 प्रतिशत ही बढ़ी, जबकि प्राकृतिक सम्पदा में, जो कुल समावेशी सम्पदा का 23 प्रतिशत है, विश्वस्तर पर 30 प्रतिशत की गिरावट आई।

निम्नलिखित में से कौन-सा, उपर्युक्त परिच्छेद का सबसे अधिक निर्णायक निष्कर्ष (इन्फरेंस) है?

20173Mprelimsupscyear-2017p2reading-comprehension
A.प्राकृतिक सम्पदा के विकास पर और अधिक बल दिया जाना चाहिए।
B.केवल GDP-संचालित संवृद्धि न तो वांछनीय है, न ही धारणीय है।सही
C.विश्व के देशों का आर्थिक निष्पादन संतोषजनक नहीं है।
D.वर्तमान परिस्थितियों में विश्व को और अधिक मानव पूंजी की आवश्यकता है।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल GDP-संचालित संवृद्धि न तो वांछनीय है, न ही धारणीय है।

परिच्छेद स्पष्ट रूप से दिखाता है कि पिछले दो दशकों में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 50% की भारी वृद्धि के बावजूद समावेशी संपदा में केवल 6% की वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त, GDP-संचालित संवृद्धि ने मानव पूंजी को सीमित किया है और प्राकृतिक संपदा (जंगल, जमीन, जल) में 30% की भारी गिरावट दर्ज की है। यह दर्शाता है कि केवल GDP पर आधारित आर्थिक संवृद्धि मानव और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण का कारण बनती है, जिससे यह संवृद्धि न तो वांछनीय रह जाती है और न ही दीर्घकाल में सतत या धारणीय (sustainable)। विकल्प A और D आंशिक समाधान हैं, जबकि विकल्प C अत्यंत अस्पष्ट है। अतः विकल्प B सबसे उपयुक्त निष्कर्ष है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
In the last two decades, the world's gross domestic product (GDP) has increased by 50 per cent, whereas inclusive wealth has increased by a mere 6 per cent. In recent decades, GDP-driven economic performance has only harmed inclusive wealth like human capital; and natural capital like forests, land and water. While the world's human capital which stands at 57 per cent of total inclusive wealth grew by only 8 per cent, the natural capital which is 23 per cent of total inclusive wealth declined by 30 per cent worldwide in the last two decades.

Which of the following is the most crucial inference from the above passage?

A.More emphasis should be laid on the development of natural capital.
B.The growth driven by GDP only is neither desirable nor sustainable.Correct
C.The economic performance of the countries of the world is not satisfactory.
D.The world needs more human capital under the present circumstances.

Correct Option: The growth driven by GDP only is neither desirable nor sustainable.

The passage presents a stark contrast between GDP growth (50% increase) and inclusive wealth (only 6% increase) over the last two decades. It notes that GDP-driven economic performance has actively harmed inclusive wealth (human capital grew by only 8%, and natural capital declined by 30%). This indicates that focusing solely on GDP growth leads to the depletion of vital natural resources and negligible growth in overall inclusive wealth, making such GDP-exclusive growth both undesirable and unsustainable in the long run. Options A and D are partial aspects, and Option C is a vague statement. Thus, Option B is the most comprehensive and crucial inference.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play