मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›इस परिच्छेद से निकलने वाला मूलभाव क्या है?
पठित परिच्छेद
जो व्यक्ति निरंतर इस हिचकिचाहट में रहता है कि दो चीज़ों में से किसी पहले करे, वह दोनों में से कोई भी नहीं करेगा। जो व्यक्ति संकल्प करता है, लेकिन उसकी काट में किसी मित्र द्वारा दिए गए पहले सुझाव पर ही अपने संकल्प को बदल देता है—जो कभी एक राय कभी दूसरी राय के बीच आगा-पीछा करता रहता है और एक योजना से दूसरी योजना तक रख बदलता रहता है—वह किसी भी चीज़ को कभी पूरा नहीं कर सकता। ज्यादा से ज्यादा वह बस ठहरा रहेगा, और संभवतः सभी चीज़ों में पीछे हटता रहेगा। जो व्यक्ति पहले विवेकपूर्वक परामर्श करता है, फिर दूद संकल्प करता है, और कमजोर मनोवृत्ति को भयभीत करने वाली तुच्छ कविताओं से निर्भिक बने रहकर अटल दृढ़ता से अपने उद्देश्यों को पूरा करता है—केवल वही व्यक्ति किसी भी दिशा में उन्नय की ओर आगे बढ़ सकता है।

इस परिच्छेद से निकलने वाला मूलभाव क्या है?

20173Mprelimsupscyear-2017p2reading-comprehension
A.हमें पहले विवेकपूर्वक परामर्श करना चाहिए, फिर दूद संकल्प करना चाहिए
B.हमें मित्रों के सुझावों को नकार देना चाहिए, और बिना बदले अपनी राय पर कायम रहना चाहिए
C.हमें विचारों में सदैव उदार होना चाहिए
D.हमें सदैव कृतसंकल्प और उपलब्धि-अभिमुख होना चाहिएसही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: हमें सदैव कृतसंकल्प और उपलब्धि-अभिमुख होना चाहिए

परिच्छेद का मुख्य उद्देश्य उन गुणों को रेखांकित करना है जो किसी व्यक्ति को सफलता और विशिष्टता (उत्कृष्टता) प्राप्त करने में सहायता करते हैं। लेखक हिचकिचाहट, संशय और मित्रों के सुझावों पर बार-बार योजनाओं को बदलने की प्रवृत्ति की आलोचना करता है। वह दृढ़ संकल्प और अटल दृढ़ता (अपरिवर्तनीय दृढ़ता) पर बल देता है जो लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक हैं। यह सीधे तौर पर दृढ़संकल्प (resolute) और उपलब्धि-उन्मुख (achievement-oriented) होने को संदर्भित करता है। यद्यपि विकल्प A परिच्छेद की एक पंक्ति में उल्लिखित है, लेकिन यह संपूर्ण मूलभाव को समाहित नहीं करता है। इसलिए, विकल्प D सबसे उपयुक्त विकल्प है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
The man who is perpetually hesitating which of the two things he will do first, will do neither. The man who resolves, but suffers his resolution to be changed by the first counter-suggestion of a friend—who fluctuates from opinion to opinion and veers from plan to plan—can never accomplish anything. He will at best be stationary and probably retrograde in all. It is only the man who first consults wisely, then resolves firmly and then executes his purpose with inflexible perseverance, undismayed by those petty difficulties which daunt a weaker spirit—that can advance to eminence in any line.

The keynote that seems to be emerging from the passage is that

A.we should first consult wisely and then resolve firmly
B.we should reject suggestions of friends and remain unchanged
C.we should always remain broad-minded
D.we should be resolute and achievement-orientedCorrect

Correct Option: we should be resolute and achievement-oriented

The main theme or keynote of the passage focuses on the qualities needed to accomplish goals and "advance to eminence." The passage criticizes hesitation, fluctuation, and being easily swayed by others, while praising firm resolution and inflexible perseverance to execute purposes. This directly translates to being resolute (firm in purpose) and achievement-oriented (focused on accomplishing goals and advancing to eminence). Option A is a specific instruction from the text but does not capture the overall keynote of achievement and being resolute. Option B is incorrect as it advises rejecting all suggestions, which is not the message. Option C is unrelated. Hence, option D is the correct choice.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play