मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और
पठित परिच्छेद
भारतीय विनिर्माण के लिए मध्यवर्ती चुनौती, निम्नतर से उच्चतर प्रौद्योगिक क्षेत्रों, निम्नतर से उच्चतर मूल्यवर्धित क्षेत्रों और निम्नतर से उच्चतर उत्पादकता क्षेत्रों की ओर बढ़ने की है। मध्यम प्रौद्योगिक उद्योगों में मुख्य रूप से अत्यधिक पूंजी लगी होती है और उनमें संसाधनों का प्रक्रमण होता है; और उच्च प्रौद्योगिक उद्योगों में मुख्य रूप से अत्यधिक पूंजी और प्रौद्योगिकी लगी होती है। सम्पूर्ण GDP में विनिर्माण के हिस्से को प्रकल्पित 25 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को, विश्व-बाजार के उन क्षेत्रों पर कब्जा करने की आवश्यकता है, जिनमें बढ़ती हुई मांग की प्रवृत्ति है। इन क्षेत्रों में अधिकांश रूप से उच्च प्रौद्योगिकी और पूंजी लगी होती है।

उपर्युक्त परिच्छेद से, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इन्फरेंस) निकाला जा सकता है?

20173Mprelimsupscyear-2017p2reading-comprehension
A.मध्यम प्रौद्योगिक और संसाधनों का प्रक्रमण करने वाले उद्योगों में, भारत की GDP, उच्च मूल्य-वर्धित तथा उच्च उत्पादकता स्तरों को दर्शाती है।
B.भारत में अत्यधिक पूंजी और प्रौद्योगिकी वाले विनिर्माण का संवर्धन करना सम्भव नहीं है।
C.भारत को, अनुसंधान एवं विकास, प्रौद्योगिकी उन्नयन और कौशल विकास में, सरकारी निवेश बढ़ाना चाहिए और गैर-सरकारी निवेशों को प्रोत्साहित करना चाहिए।सही
D.भारत ने पहले से ही विश्व-बाजार के उन क्षेत्रों में बड़ा हिस्सा प्राप्त कर लिया है, जिनमें बढ़ती हुई मांग की प्रवृत्ति है।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: भारत को, अनुसंधान एवं विकास, प्रौद्योगिकी उन्नयन और कौशल विकास में, सरकारी निवेश बढ़ाना चाहिए और गैर-सरकारी निवेशों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

परिच्छेद में कहा गया है कि भारतीय विनिर्माण के समक्ष मध्यवर्ती चुनौती निम्नतर से उच्चतर प्रौद्योगिकी, मूल्यवर्धित और उत्पादकता वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ने की है। GDP में विनिर्माण की हिस्सेदारी को लक्षित 25 प्रतिशत तक ले जाने के लिए, भारत को वैश्विक बाजार के उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना होगा जहां मांग बढ़ रही है, और ये क्षेत्र मुख्य रूप से उच्च प्रौद्योगिकी और पूंजी-गहन हैं। इस प्रकार का संरचनात्मक संक्रमण बिना प्रणालीगत सुधारों के संभव नहीं है। इसके लिए बड़े पैमाने पर अनुसंधान, तकनीकी उन्नयन और कौशल विकास की आवश्यकता होगी। अतः, सबसे तार्किक निष्कर्ष यह है कि भारत को अनुसंधान एवं विकास (R&D), प्रौद्योगिकी उन्नयन और कौशल विकास में सरकारी निवेश को बढ़ाना चाहिए और साथ ही निजी निवेश को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इसलिए, विकल्प C सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
The medium term challenge for Indian manufacturing is to move from lower to higher tech sectors, from lower to higher value-added sectors, and from lower to higher productivity sectors. Medium tech industries are primarily capital intensive and resource processing; and high tech industries are mainly capital and technology intensive. In order to push the share of manufacturing in overall GDP to the projected 25 per cent, Indian manufacturing needs to capture the global market in sectors showing a rising trend in demand. These sectors are largely high technology and capital intensive.

Which among the following is the most logical and rational inference that can be made from the above passage?

A.India's GDP displays high value-added and high productivity levels in medium tech and resource processing industries.
B.Promotion of capital and technology intensive manufacturing is not possible in India.
C.India should push up the public investments and encourage the private investments in research and development, technology upgradation and skill development.Correct
D.India has already gained a great share in global markets in sectors showing a rising trend in demand.

Correct Option: India should push up the public investments and encourage the private investments in research and development, technology upgradation and skill development.

The passage states that the medium-term challenge for Indian manufacturing is to transition from lower to higher technology, value-added, and productivity sectors. To achieve the projected goal of manufacturing comprising 25% of the overall GDP, India must capture the global market in high-technology, capital-intensive sectors that are seeing a rising trend in demand. Making such a structural shift to high-tech and capital-intensive sectors cannot occur without major systemic enhancements. This requires substantial capital, technological upgradation, and highly skilled human resources. Therefore, the most logical and practical inference is that India must boost public investments and actively encourage private investments in research and development, technology upgradation, and skill development to build this capacity. Thus, Option C is the correct answer.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play