मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक
पठित परिच्छेद
पिछले दशक के दौरान भारतीय कृषि, खाद्य व तिलहन का रिकॉर्ड उत्पादन करने के साथ, और अधिक सुदृढ़ हुई है। इसके परिणामस्वरूप बढ़ी हुई खरीद से भंडारणों में खाद्य के स्टॉक में भारी बढ़ोतरी हुई है। भारत चावल, गेहूं, दूध, फलों व सब्जियों के विश्व के शीर्ष उत्पादकों में से एक है। फिर भी विश्वभर के न्यूनपोषित लोगों का एक-चौथाई भाग भारत में है। औसत रूप से, देश के कुल परिवारों के लगभग आधे परिवारों में कुल व्यय का लगभग आधा व्यय भोजन पर होता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक उपनिगमन (कोरोलरी) है?

20173Mprelimsupscyear-2017p2reading-comprehension
A.गरीबी और कुपोषण को कम करने के लिए खेत-से-थाली (फार्म-टू-फोर्क) तक की मूल्य श्रृंखला की दक्षता में बढ़ोतरी करना जरूरी है।सही
B.कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी करने से भारत में स्वतः ही गरीबी और कुपोषण दूर हो जाएगा।
C.भारत की कृषि उत्पादकता पहले से ही बहुत अधिक है और इसे और अधिक बढ़ाया जाना आवश्यक नहीं है।
D.सामाजिक कल्याण और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए अधिक निधि का आवंटन करने से भारत से गरीबी और कुपोषण का अन्ततः उन्मूलन हो जाएगा।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: गरीबी और कुपोषण को कम करने के लिए खेत-से-थाली (फार्म-टू-फोर्क) तक की मूल्य श्रृंखला की दक्षता में बढ़ोतरी करना जरूरी है।

यह परिच्छेद भारतीय कृषि के एक बड़े विरोधाभास को उजागर करता है: एक तरफ भारत में खाद्यान्न का रिकॉर्ड उत्पादन और भंडारण हो रहा है तथा वह वैश्विक स्तर पर शीर्ष उत्पादकों में से एक है; वहीं दूसरी तरफ, दुनिया के एक-चौथाई कुपोषित लोग भारत में रहते हैं और लगभग आधे परिवारों का आधा खर्च केवल भोजन पर होता है। अधिशेष उत्पादन के बावजूद व्यापक कुपोषण और खाद्य सुरक्षा की यह समस्या दर्शाती है कि उत्पादन के स्तर पर कोई कमी नहीं है, बल्कि समस्या खाद्य वितरण, भंडारण और पहुँच (सप्लाई चेन) की है। अतः, इस विसंगति को दूर करने के लिए खेत-से-थाली (फार्म-टू-फोर्क) मूल्य श्रृंखला की दक्षता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है ताकि गरीबों तक भोजन की सुगम पहुँच सुनिश्चित हो सके। इसलिए, विकल्प A इस परिच्छेद का सर्वाधिक तार्किक उपनिगमन (कोरोलरी) है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Over the last decade, Indian agriculture has become more robust with record production of food grains and oilseeds. Increased procurement, consequently, has added huge stocks of food grains in the granaries. India is one of the world's top producers of rice, wheat, milk, fruits and vegetables. India is still home to a quarter of all undernourished people in the world. On an average, almost half of the total expenditure of nearly half of the households is on food.

Which among the following is the most logical corollary to the above passage?

A.Increasing the efficiency of farm-to-fork value chain is necessary to reduce the poverty and malnutrition.Correct
B.Increasing the agricultural productivity will automatically eliminate the poverty and malnutrition in India.
C.India's agricultural productivity is already great and it is not necessary to increase it further.
D.Allocation of more funds for social welfare and poverty alleviation programmes will ultimately eliminate the poverty and malnutrition in India.

Correct Option: Increasing the efficiency of farm-to-fork value chain is necessary to reduce the poverty and malnutrition.

The passage presents a stark contrast in Indian agriculture: on one hand, there is record production of food grains and oilseeds, leading to massive stock accumulation in state granaries, making India one of the top global producers of food items. On the other hand, India remains home to a quarter of the world's undernourished population, and nearly half of the households spend almost half of their income on food. This paradox of surplus food production existing alongside widespread malnutrition and high food-expenditure burdens indicates severe inefficiencies in food distribution, supply chain, and economic accessibility. Therefore, the most logical corollary is that increasing the efficiency of the farm-to-fork value chain (distribution, storage, and retail network) is necessary to reduce poverty and malnutrition, as captured in Option A.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play