मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में कौनसा, उपर्युक्त परिच्छेद से सर्वाधिक तार्किक और
पठित परिच्छेद
भूमंडलीय ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग 15 प्रतिशत कृषि प्रक्रियाओं से आता है। इसमें उर्वरकों से निकले नाइट्रस ऑक्साइड; पशुधन, चावल उत्पादन तथा खाद भंडारण से निकली मेथेन तथा जैवमात्रा (बायोमास) को जलाने से निकली कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) सम्मिलित हैं, किन्तु मुदा-प्रबंधन प्रक्रियाओं से, घास के मैदानों (सवाना) को जलाने से तथा वनोंमूलन, से उत्सर्जित CO2 इसमें सम्मिलित नहीं है। वानिकी, भू-उपयोग तथा भू-उपयोग में परिवर्तन, प्रति वर्ष और-अधिक 17 प्रतिशत ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है जिसका तीन-चौथाई भाग उष्णकटिबंधीय वनोंमूलन से आता है। बचा हुआ उत्सर्जन अधिकांशतः उष्णकटिबंधीय पीट-भूमि (पीटलैंड) के अपवहन तथा जलाने से निकलता है। अमेजन (Amazon) के वर्षा-वन में जमा कार्बन की मात्रा के लगभग बराबर मात्रा विश्व की पीट-भूमियों में जमा है।

निम्नलिखित में कौनसा, उपर्युक्त परिच्छेद से सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत निष्कर्ष (इनफरेंस) निकाला जा सकता है ?

20163Mprelimsupscyear-2016p2reading-comprehension
A.(a) संपूर्ण विश्व में यंत्र और रसायनों पर आधारित कृषि प्रथाओं के स्थान पर तत्काल जैव कृषि (ऑर्गेनिक फार्मिंग) अपनायी जानी चाहिए
B.(b) जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए हमारी भू-उपयोग प्रक्रियाओं में बदलाव लाना अनिवार्य हैसही
C.(c) ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या के कोई प्रौद्योगिकीय समाधान नहीं हैं
D.(d) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र, कार्बन प्रचालन के मुख्य स्थान हैं
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (b) जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए हमारी भू-उपयोग प्रक्रियाओं में बदलाव लाना अनिवार्य है

परिच्छेद के अनुसार, वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा कृषि प्रक्रियाओं से आता है। इसके अतिरिक्त, वानिकी, भू-उपयोग और भू-उपयोग में परिवर्तन प्रति वर्ष 17 प्रतिशत उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं। इस प्रकार, भूमि के उपयोग (कृषि और वानिकी) से जुड़े मानवीय कार्य कुल उत्सर्जन के लगभग एक-तिहाई भाग के लिए उत्तरदायी हैं। इसलिए, जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए हमारी भू-उपयोग की पद्धतियों और कृषि प्रणालियों में सुधार एवं बदलाव लाना अत्यंत आवश्यक और अनिवार्य हो जाता है। विकल्पों का विश्लेषण करने पर: विकल्प (a) और (c) अत्यंत चरम और अप्रामाणिक कथन हैं। विकल्प (d) मुख्य निष्कर्ष नहीं है। विकल्प (b) परिच्छेद के आंकड़ों के आधार पर सर्वाधिक तार्किक और व्यावहारिक निष्कर्ष प्रस्तुत करता है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
About 15 per cent of global greenhouse gas emissions come from agricultural practices. This includes nitrous oxide from fertilizers; methane from livestock, rice production, and manure storage; and carbon dioxide (CO2) from burning biomass, but this excludes CO2 emissions from soil management practices, savannah burning and deforestation. Forestry, land use, and land-use change account for another 17 per cent of greenhouse gas emissions each year, three quarters of which come from tropical deforestation. The remainder is largely from draining and burning tropical peatland. About the same amount of carbon is stored in the world's peatlands as is stored in the Amazon rainforest.

Which among the following is the most logical and rational inference that can be made from the above passage ?

A.(a) Organic farming should immediately replace mechanised and chemical dependant agricultural practices all over the world
B.(b) It is imperative for us to modify our land use practices in order to mitigate climate changeCorrect
C.(c) There are no technological solutions to the problem of greenhouse gas emissions
D.(d) Tropical areas are the chief sites of carbon sequestration

Correct Option: (b) It is imperative for us to modify our land use practices in order to mitigate climate change

The passage highlights that agricultural practices account for about 15% of global greenhouse gas emissions. Additionally, forestry, land use, and land-use change contribute another 17% of emissions annually, mostly driven by tropical deforestation and peatland degradation. Combined, these sector practices representing how we use land (agriculture and forestry) are responsible for nearly one-third of global greenhouse gas emissions. Therefore, to mitigate climate change effectively, we must address these emissions by modifying our agricultural, forestry, and land-use practices. Let's evaluate the options: Option (a) calls for an immediate complete replacement with organic farming, which is too extreme. Option (c) claims there are no technological solutions, which is unsupported. Option (d) focuses on carbon sequestration, which is not the main logical inference. Option (b) is highly rational and supported by the data.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play