मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के केंद्रीय विचार को
पठित परिच्छेद
हार्वर्ड और एम.आई.टी. जैसे सर्वोत्तम विश्वविद्यालय, उनके वेतन-पत्रक (पे-रोल) पर वास्तव में कुछ उत्कृष्ट अध्यापकों की सुविधा होने के बावजूद, "फ्लिप कक्षा" (Flipped classroom) प्रारूप को तेजी से अपना रहे हैं, जहाँ विद्यार्थी घर बैठे वीडियो व्याख्या सुनते हैं, और कक्षा के समय में अपने ज्ञान का अनुप्रयोग, समस्याओं का समाधान, उदाहरणों पर चर्चा, इत्यादि करते हैं । प्रोफेसर उस चर्चा को संचालित करते हैं और आवश्यकतानुसार अपने विचार देते हैं, उन अंशों को स्पष्ट करते हैं, जो विद्यार्थियों को अस्पष्ट प्रतीत होते हैं और उन्हें ऐसे उन्नत विचारों से अवगत कराते हैं जो प्रासंगिक हैं । इन विश्वविद्यालयों ने अपने वीडियो व्याख्यानों को पूरे विश्व में सबके लिए निःशुल्क उपलब्ध किया है । वे संपूर्ण विश्व के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को एकीकृत करके अपने अध्यापन में शामिल करने, अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त खंडों को लेकर उसके आधार पर पैकेज तैयार करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं ।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद के केंद्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ?

20213Mprelimsupscyear-2021p2reading-comprehension
A.(a) पारंपरिक पद्धति की तुलना में कक्षा शिक्षण संचालित करने की ऑनलाइन पद्धति से विश्वविद्यालयों की क्षमता बेहतर होगी ।
B.(b) विषय-वस्तु में कोई कमी किए बिना उच्चतर शिक्षा सहजता से और कम व्यय में उपलब्ध कराई जा सकेगी ।सही
C.(c) हमें उच्चतर शिक्षा से संबंधित आधारिक संरचना में अधिक निवेश करने की आवश्यकता नहीं है और तब भी, हम बेहतर मानवीय और सामाजिक पूंजी विकसित कर सकते हैं ।
D.(d) उच्चतर शिक्षा में निजी क्षेत्र के संस्थानों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान इस अवसर का लाभ ले सकते हैं और फल-फूल सकते हैं ।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (b) विषय-वस्तु में कोई कमी किए बिना उच्चतर शिक्षा सहजता से और कम व्यय में उपलब्ध कराई जा सकेगी ।

परिच्छेद में इस बात की चर्चा की गई है कि कैसे शीर्ष विश्वविद्यालय 'फ्लिप कक्षा' (Flipped classroom) प्रारूप को अपना रहे हैं, अपने वीडियो व्याख्यान निःशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं और वैश्विक स्तर पर महाविद्यालयों को इन्हें अपनी शिक्षा-पद्धति में एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। विकल्प (b) इस केंद्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करता है कि विषय-वस्तु में बिना किसी कटौती के उच्चतर शिक्षा को सहज और कम खर्चीला बनाया जा सकता है। विकल्प (a) गलत है क्योंकि यह ऑनलाइन और पारंपरिक पद्धतियों की व्यापक तुलना करता है, जबकि परिच्छेद एक मिश्रित प्रारूप की बात करता है। विकल्प (c) और (d) या तो अत्यधिक अतिशयोक्तिपूर्ण हैं या संकीर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
The best universities like Harvard and MIT, despite having the luxury of having some truly excellent teachers on their payroll, are increasingly embracing the "flipped classroom" format, where students listen to video lectures at home, and spend class time applying their knowledge, solving problems, discussing examples, etc. Professors guide that discussion and fill in wherever necessary, explaining those bits that seem to be eluding the students and throwing in advanced ideas that happen to be topical. These universities have made their video lectures available free for anyone in the world. They are also encouraging colleges and universities all over the world to integrate these online courses into their own pedagogy, picking the pieces that are appropriate for their needs and building a package around them.

Which one of the following statements best reflects the central idea of the passage given above ?

A.(a) Efficacy of universities would be better in online mode of conducting classroom tuition as compared to conventional method.
B.(b) Availability of higher education can be made easier and cheaper without diluting the content.Correct
C.(c) We need not invest much in infrastructure related to higher education and yet develop better human and social capital.
D.(d) Private sector institutions in higher education as well as coaching institutes can take advantage of this opportunity and thrive well.

Correct Option: (b) Availability of higher education can be made easier and cheaper without diluting the content.

The passage discusses how top universities are adopting the 'flipped classroom' model, making video lectures freely available online, and encouraging global institutions to integrate them. Option (b) best captures this core idea by stating that higher education can be made easier and cheaper (accessible globally and free/low-cost) without diluting the content (since top universities' lectures are used). Option (a) is incorrect because it compares online mode with conventional method broadly, whereas the passage discusses a blended flipped format. Option (c) is too extreme. Option (d) focuses narrowly on private/coaching institutes.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play