मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
पठित परिच्छेद
शक्ति, ऊर्जा और परिवहन के ईंधन के रूप में जैवमात्रा (बायोमास) की न्यूनीकरण समर्थता सभी नवीकरणीय स्रोतों से अधिक है। यह कृषि और वन अवशिष्टों, साथ ही ऊर्जा-फसलों से प्राप्त होती है। जैवमात्रा अवशिष्टों का उपयोग करने में सबसे बड़ी चुनौती शक्ति-संयंत्रों में उचित लागत पर की जानेवाली उनकी विश्वसनीय दीर्घविधि पूर्ति ही है, मुख्य समस्याएं सुप्रचालनिक (सॉजिस्टिकल) अवरोध और ईंधन-संग्रहन की लागत हैं। यदि ऊर्जा-फसलों का उचित रीति से प्रबंधन न हो तो, वे अन्न उत्पादन के साथ प्रतिस्पर्धा करती है और अन्न की कीमतों पर उनका अवांछित असर पड़ सकता है। जैवमात्रा का उत्पादन परिवर्तनशील जलवायु के भौतिक प्रभावों के प्रति भी संवेदनशील होता है।

जब तक नव-प्रौद्योगिकियां उत्पादकता को सार्थक रूप में न बढ़ाएं, तब तक धारणीय जैवमात्रा पूर्ति की सीमाओं को देसते हुए, जैवमात्रा की भविष्य भूमिका का संभवतः वास्तविकता से अधिक अनुमान लगाया गया है। जलवायु-ऊर्जा प्रतिरूप यह प्रकलित करते हैं कि 2050 में बायोमास का उपयोग लगभग चार गुना बढ़ कर 150 – 200 एक्साजूल हो सकता है जो कि विश्व की प्राथमिक ऊर्जा या लगभग एक-चौथाई है। परन्तु खाद्य एवं वन्य संसाधनों का कोई विनाश किए बिना, 2050 तक प्रतिवर्ष बायोमास संसाधनों की अधिकतम धारणीय तकनीकी क्षमता (अवशिष्ट और ऊर्जा फसल दोनों) 80 – 170 एक्साजूल के परिसर में होगी और इसका सिर्फ एक अंश वास्तविक और आर्थिक रूप से साध्य होगा। इसके अतिरिक्त, कुछ जलवायु प्रतिरूप अशुष्णालमक उत्सर्जन प्राप्त करने और शताब्दी के पूर्वार्थ में कुछ मुहलत जुटाने के लिए बायोमास आधारित कार्बन प्रग्रहण एवं संचयन पर, जो कि एक अप्रमाणीत प्रौद्योगिकी है, आशित है।

कुछ द्व्य जैवईंधन जैसे मकई आधारित इथेनोल, प्रमुख रूप से परिवहन हेतु, जीवन चक्र आधार पर कार्बन उत्सर्जनों में सुधार लाने की जगह उन्हें और बेदतर कर सकते हैं। लिग्नो-सेलुलोजिक चारा आधारित दूसरी पीढ़ी के कुछ जैवईंधन जैसे कि पुआल, खोई, घास और काष्ठ ऐसे धारणीय उत्पादन की सम्भावना रखते हैं जो उच्च उत्पादकता वाले हो तथा ग्रीनहाउस गैस के निम्न स्तर का उत्सर्जन करें, किन्तु वे अभी तक अनुसंधान और विशेषण के चरण में हैं।

शक्ति-जनन के लिए जैवमात्रा को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने में मौजूदा बाधा/बाधाएं क्या है/हैं ?
1. जैवमात्रा की धारणीय पूर्ति का अभाव
2. जैवमात्रा उत्पादन अन्न-उत्पादन के साथ प्रतिस्पर्धा हो जाता है
3. जैव-ऊर्जा, जीवन-चक्र आधार पर, सदैव निम्न-कार्बन नहीं हो सकती

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

20163Mprelimsupscyear-2016p2reading-comprehension
A.(a) केवल 1 और 2
B.(b) केवल 3
C.(c) केवल 2 और 3
D.(d) 1, 2 और 3सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3

परिच्छेद शक्ति-जनन के लिए जैवमात्रा का उपयोग करने में मौजूद कई बाधाओं का विस्तार से उल्लेख करता है। पहला, यह बताता है कि "सबसे बड़ी चुनौती... उचित लागत पर उनकी विश्वसनीय दीर्घविधि पूर्ति ही है," जो "जैवमात्रा की धारणीय पूर्ति का अभाव" (कथन 1) को रेखांकित करता है। दूसरा, इसमें स्पष्ट लिखा है कि "यदि ऊर्जा-फसलों का उचित प्रबंधन न हो तो, वे अन्न उत्पादन के साथ प्रतिस्पर्धा करती हैं" (कथन 2)। तीसरा, इसमें कहा गया है कि "कुछ द्रव्य जैवईंधन... जीवन चक्र आधार पर कार्बन उत्सर्जनों में सुधार लाने की जगह उन्हें और बदतर कर सकते हैं," जो यह पुष्टि करता है कि जैव-ऊर्जा हमेशा निम्न-कार्बन नहीं होती (कथन 3)। चूँकि ये तीनों ही बिंदु परिच्छेद द्वारा समर्थित वर्तमान बाधाएँ हैं, इसलिए ये सभी वैध हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Biomass as fuel for power, heat, and transport has the highest mitigation potential of all renewable sources. It comes from agriculture and forest residues as well as from energy crops. The biggest challenge in using biomass residues is a long-term reliable supply delivered to the power plant at reasonable costs; the key problems are logistical constraints and the costs of fuel collection. Energy crops, if not managed properly, compete with food production and may have undesirable impacts on food prices. Biomass production is also sensitive to the physical impacts of a changing climate.

Projections of the future role of biomass are probably overestimated, given the limits to the sustainable biomass supply, unless breakthrough technologies substantially increase productivity. Climate-energy models project that biomass use could increase nearly four-fold to around 150 – 200 exajoules, almost a quarter of world primary energy in 2050. However the maximum sustainable technical potential of biomass resources (both residues and energy crops) without disruption of food and forest resources ranges from 80 – 170 exajoules a year by 2050, and only part of this is realistically and economically feasible. In addition, some climate models rely on biomass-based carbon capture and storage, an unproven technology, to achieve negative emissions and to buy some time during the first half of the century.

Some liquid biofuels such as corn-based ethanol, mainly for transport, may aggravate rather than ameliorate carbon emissions on a life-cycle basis. Second generation biofuels, based on ligno-cellulosic feedstocks – such as straw, bagasse, grass and wood – hold the promise of sustainable production that is high-yielding and emit low levels of greenhouse gases, but these are still in the R & D stage.

What is/are the present constraint/constraints in using biomass as fuel for power generation ?
1. Lack of sustainable supply of biomass
2. Biomass production competes with food production
3. Bio-energy may not always be low carbon on a life-cycle basis

Select the correct answer using the code given below :

A.(a) 1 and 2 only
B.(b) 3 only
C.(c) 2 and 3 only
D.(d) 1, 2 and 3Correct

Correct Option: (d) 1, 2 and 3

The passage explicitly details several current constraints in utilizing biomass for power generation. First, it notes that "The biggest challenge... is a long-term reliable supply delivered to the power plant at reasonable costs," which highlights a "Lack of sustainable supply of biomass" (Statement 1). Second, it states that "Energy crops, if not managed properly, compete with food production" (Statement 2). Third, it mentions that "Some liquid biofuels... may aggravate rather than ameliorate carbon emissions on a life-cycle basis," confirming that bio-energy is not always low-carbon (Statement 3). Since all three statements represent active, recognized constraints mentioned in the passage, they are all valid. Thus, option (d) is the correct answer.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play