Skip to content / सामग्री पर जाएँ
मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं ?
पठित परिच्छेद
क्या कोई लोकतंत्र दीर्घ समय तक कल्याणकारी राज्य होने से बच सकता है ? जन कल्याण को पूर्ण रूप से बाज़ार पर क्यों नहीं छोड़ा जा सकता है ? बाज़ार और लोकतंत्र के बीच अंतर्निहित तनाव विदमान है । बाज़ार एक-व्यक्ति-एक-मत (वोट) के सिद्धांत पर कार्य नहीं करते हैं, जैसा कि लोकतंत्र में होता है । कोई व्यक्ति बाज़ार से क्या ले पाता है, यह उसकी प्रतिभा, कौशल, क्रय-शक्ति तथा माँग और आपूर्ति की क्षमता पर निर्भर करता है । बाज़ार व्यक्ति के प्रयासों और कौशल का प्रतिफल देते हैं, और बहुत से लोगों को समाज के निचले पायदान से ऊपर भी उठा सकते हैं, किंतु कुछ लोगों को ऐसे कौशलों के विकास के लिए कभी अवसर ही नहीं मिल पाता है, बाज़ार में जिसकी माँग है; ऐसे लोग सामान्यत: बहुत गरीब होते हैं और बहुत अक्षम होते हैं; अथवा इनमें कौशल विकसित करने में काफी समय लगता है । बाज़ार नौकरियाँ सुजित करके अकुशल लोगों की भी सहायता कर सकते हैं, किंतु पूंजीवाद हमेशा से बेरोज़गारी-विस्फोट का साathi रहा है ।

उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1. आधुनिक लोकतंत्र बाज़ार की शक्तियों पर निर्भर करते हैं ताकि वे कल्याणकारी राज्य बन सकें ।
2. लोकतंत्रों को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक पर्याप्त आर्थिक वृद्धि को बाज़ार सुनिश्चित करते हैं ।
3. आर्थिक विकास में पीछे छूट गए लोगों के लिए सरकारी कार्यक्रमों की आवश्यकता है ।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं ?

20213Mprelimsupscyear-2021p2reading-comprehension
A.(a) केवल 1 और 3
B.(b) केवल 3सही
C.(c) केवल 2 और 3
D.(d) 1, 2 और 3
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (B) केवल 3

गद्यांश लोकतंत्र और बाजार के बीच अंतर्निहित तनाव को रेखांकित करता है तथा बताता है कि कुछ लोग अत्यधिक निर्धन या अक्षम होने के कारण बाजार की माँग के अनुरूप कौशल नहीं सीख पाते और पूँजीवाद में बेरोजगारी की लहरें आती रहती हैं। इसलिए आर्थिक विकास में पीछे छूट जाने वालों के लिए सरकारी कार्यक्रमों की अनिवार्य आवश्यकता होती है (मान्यता 3 वैध है)। गद्यांश यह नहीं कहता कि लोकतंत्र कल्याणकारी राज्य बनने के लिए बाजार पर निर्भर हैं या बाजार पर्याप्त आर्थिक संवृद्धि सुनिश्चित करते हैं (मान्यताएँ 1 और 2 अवैध हैं)।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Can a democracy avoid being a welfare state for long ? Why cannot mass welfare be left entirely to the markets ? There is a built-in tension between markets and democracy. Markets do not work on a one-person-one-vote principle as democracies do. What one gets out of the market place depends on one's endowments, skills, purchasing power and the forces of demand and supply. Markets reward individual initiative and skill, and may also lift many from the bottom rungs of society, but some people never get the opportunity to develop skills that markets demand; they are simply too poor and too handicapped; or skill formation takes too long. By creating jobs, markets may be able to help even unskilled people, but capitalism has always witnessed bursts of unemployment.

With reference to the above passage, the following assumptions have been made :
1. Modern democracies rely on the market forces to enable them to be welfare states.
2. Markets ensure sufficient economic growth necessary for democracies to be effective.
3. Government programmes are needed for those left behind in economic growth.

Which of the above assumptions is/are valid ?

A.(a) 1 and 3 only
B.(b) 3 onlyCorrect
C.(c) 2 and 3 only
D.(d) 1, 2 and 3

Correct Answer: (B) 3 only

The passage highlights the inherent tension between markets and democracy, explaining that some people are too poor or handicapped to acquire skills demanded by the market, and that capitalism periodically experiences bouts of unemployment. Therefore, government programs and interventions are essential to support those who are left behind by market forces (making Assumption 3 valid). The passage does not claim that democracies rely on markets to become welfare states or that markets guarantee sufficient economic growth for democracy to function (making Assumptions 1 and 2 invalid).

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
WhatsApp