मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं ?
पठित परिच्छेद
आधुनिक विकास अर्थशास्त्र का मुख्य संदेश आय में वृद्धि को महत्व देना है, जिसका आशय सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में वृद्धि से है । सिद्धांत:, बढ़ती हुई जी.डी.पी., रोज़गार और निवेश के अवसर सुझित करती है । जब किसी ऐसे देश की आय में वृद्धि होती है, जिसकी जी.डी.पी. का स्तर कभी निम्न था, तब परिवार, समुदाय और सरकार अच्छे जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन हेतु कुछ निधि को अलग रखने में उत्तरोत्तर समर्थ होते हैं । आज विकास शब्दावली (डेवलपमेंट लैक्सिकॉन) में, जी.डी.पी. ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर आ गया है कि यदि कोई "आर्थिक वृद्धि" का उल्लेख करता है, तो हम जान जाते हैं कि उनका आशय जी.डी.पी. में वृद्धि से है ।

उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1. बढ़ती हुई जी.डी.पी. किसी देश को विकसित देश बनने के लिए अनिवार्य है ।
2. बढ़ती हुई जी.डी.पी. सभी परिवारों में आय का समुचित वितरण सुनिश्चित करती है ।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणा/पूर्वधारणाएँ मान्य है/हैं ?

20213Mprelimsupscyear-2021p2reading-comprehension
A.(a) केवल 1
B.(b) केवल 2
C.(c) 1 और 2 दोनों
D.(d) न तो 1, न ही 2सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2

आइए परिच्छेद के आधार पर पूर्वधारणाओं का मूल्यांकन करें: 1. परिच्छेद आय में वृद्धि (जीडीपी में वृद्धि) को महत्वपूर्ण बताता है, किंतु यह यह नहीं कहता कि किसी देश के विकसित देश बनने के लिए बढ़ती हुई जीडीपी अनिवार्य शर्त है (विकास के अन्य पैमाने भी हो सकते हैं), अतः पूर्वधारणा 1 अमान्य है। 2. परिच्छेद यह गारंटी नहीं देता कि बढ़ती हुई जीडीपी सभी परिवारों को आय का समुचित वितरण सुनिश्चित करती है (आर्थिक वृद्धि के बावजूद असमानता बनी रह सकती है), अतः पूर्वधारणा 2 अमान्य है। न तो 1 और न ही 2 मान्य है, जो विकल्प (d) में है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
A central message of modern development economics is the importance of income growth, by which is meant growth in Gross Domestic Product (GDP). In theory, rising GDP creates employment and investment opportunities. As incomes grow in a country where the level of GDP was once low, households, communities, and governments are increasingly able to set aside some funds for the production of things that make for a good life. Today GDP has assumed such a significant place in the development lexicon, that if someone mentions "economic growth", we know they mean growth in GDP.

With reference to the above passage, the following assumptions have been made :
1. Rising GDP is essential for a country to be a developed country.
2. Rising GDP guarantees a reasonable distribution of income to all households.

Which of the above assumptions is/are valid ?

A.(a) 1 only
B.(b) 2 only
C.(c) Both 1 and 2
D.(d) Neither 1 nor 2Correct

Correct Option: (d) Neither 1 nor 2

Let us evaluate the assumptions based on the passage: 1. The passage states that income growth (growth in GDP) is a central message of modern development economics and creates employment, investment, and funds for a good life. However, it does not state that rising GDP is an *absolute essential requirement* for a country to be classified as a developed country (other metrics or paths of development exist), making assumption 1 invalid. 2. The passage does not state that rising GDP *guarantees* a reasonable distribution of income to all households (inequality can persist despite GDP growth), making assumption 2 invalid. Therefore, neither assumption 1 nor assumption 2 is valid. This corresponds to option (d).

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play