मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर प्रतिपादित, निम्नलिखित में से कौन-सा
पठित परिच्छेद
न केवल क्रेडिट कार्ड के विवरण और डेटाबेस जैसे अमूर्त डेटा के साथ कंप्यूटर्स का संबंध उतरोतर बढ़ता जा रहा है, बल्कि भौतिक वस्तुओं की वास्तविक दुनिया और संवेदनशील मानव शरीर के साथ भी यह संबंध बढ़ रहा है । एक आधुनिक कार, पहियों पर एक कंप्यूटर है; एक विमान, पंखों पर एक कंप्यूटर है । "इंटरनेट ऑफ थिंग्स" के आगमन से सड़क चिह्न और एम.आर.आई. स्कैनरों से लेकर कृत्रिम अंगों (प्रॉस्टेटिक्स) और इंसुलिन पंपों तक प्रत्येक वस्तु में कंप्यूटर शामिल हो जाएगा । इस बात का प्रमाण नगण्य है कि ये उपकरण (गैजेट), इनके डेस्कटॉप समकक्षों की तुलना में अधिक विश्वसयोग्य होंगे । हैकर पहले ही यह प्रमाणित कर चुके हैं कि वे इंटरनेट से जुड़ी कारों और पेसमेकरों का दूरस्थ नियंत्रण (रिमोट कंट्रोल) कर सकते हैं ।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर प्रतिपादित, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक निष्पक्ष निष्कर्ष को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है ?

20213Mprelimsupscyear-2021p2reading-comprehension
A.(a) कंप्यूटर पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं ।सही
B.(b) सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनियाँ साइबर सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेती हैं ।
C.(c) डेटा सुरक्षा संबंधी कठोर नियमों की आवश्यकता है ।
D.(d) संचार प्रौद्योगिकी की वर्तमान प्रवृत्ति, भविष्य में हमारे जीवन को प्रभावित करेगी ।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (a) कंप्यूटर पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं ।

परिच्छेद इस बात पर प्रकाश डालता है कि कंप्यूटरों का संबंध अब केवल अमूर्त डेटा से नहीं बल्कि भौतिक वस्तुओं और मानव शरीर (कारों, विमानों, चिकित्सा उपकरणों आदि) से जुड़ गया है, लेकिन इन उपकरणों में विश्वसनीयता की कमी है और हैकरों ने यह साबित कर दिया है कि वे इंटरनेट से जुड़ी कारों और पेसमेकरों को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह निकलता है कि कंप्यूटर और कंप्यूटरीकृत प्रणालियाँ पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। विकल्प (a) इस संदेश को सटीक रूप से दर्शाता है। विकल्प (b) सॉफ्टवेयर कंपनियों को दोषी ठहराता है, जो परिच्छेद में सीधे तौर पर नहीं कहा गया है। विकल्प (c) डेटा सुरक्षा कानूनों की मांग करता है, जो एक नीतिगत सुझाव है। विकल्प (d) एक सामान्य कथन है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Computers increasingly deal not just with abstract data like credit card details and databases, but also with the real world of physical objects and vulnerable human bodies. A modern car is a computer on wheels; an aeroplane is a computer on wings. The arrival of the "Internet of Things" will see computers baked into everything from road signs and MRI scanners to prosthetics and insulin pumps. There is little evidence that these gadgets will be any more trustworthy than their desktop counterparts. Hackers have already proved that they can take remote control of internet connected cars and pacemakers.

Which one of the following statements best reflects the most critical inference that can be made from the passage given above ?

A.(a) Computers are not completely safe.Correct
B.(b) Companies producing the software do not take cyber security seriously.
C.(c) Stringent data security laws are needed.
D.(d) The present trend of communication technologies will affect our lives in future.

Correct Option: (a) Computers are not completely safe.

The passage highlights that computers are increasingly integrated into physical objects and human bodies (cars, aeroplanes, medical devices, IoT), but these gadgets lack trustworthiness, and hackers have already demonstrated remote control over internet-connected cars and pacemakers. The most critical inference from this is that computers and computerized physical systems are vulnerable and not completely safe. Option (a) precisely captures this fundamental message. Option (b) blames software companies specifically, which is too narrow and not explicitly stated. Option (c) suggests data security laws, a policy prescription beyond the immediate textual inference. Option (d) is a generic statement about communication technologies affecting our future, which lacks the specific critical warning about safety embedded in the text. Thus, option (a) is correct.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play