मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा व्यक्त
पठित परिच्छेद
सुचारु निगम शासन (कॉर्पोरेट गवर्नेंस) संरचनाएँ कंपनियों को उत्तरदायित्व और नियंत्रण उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करती हैं । एक आधारभूत कारण, कि निगम शासन क्यों पूरे विश्व में आर्थिक और राजनीतिक एजेंडा की ओर उन्मुख हुआ है, अंतर्राष्ट्रीय पूंजी बाज़ारों में त्वरित संवृद्धि है । प्रभावी निगम शासन, प्रतिष्ठानों के बाह्य वित्तीयोषण की ओर पहुँच को बढ़ाता है, जिसके परिणामस्वरूप अपेक्षाकृत अधिक निवेश, उच्चतर संवृद्धि और रोज़गार होते हैं । निवेशक ऐसी जगह निधीयन का प्रयत्न करते हैं, जहाँ प्रकटन के मानक, समय से और सटीक वित्तीय रिपोर्टिंग, और सभी हितधारियों के प्रति समान व्यवहार किए जाते हैं ।

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, उपर्युक्त परिच्छेद द्वारा व्यक्त युक्तयुक्त अनुमान को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

20233Mprelimsupscyear-2023p2reading-comprehension
A.अच्छे बाह्य वित्तीयोषण तक पहुँच सुनिश्चित करना विश्व भर में देशों का महत्वपूर्ण एजेंडा है ।
B.सुचारु निगम शासन प्रतिष्ठानों की विश्वसनीयता को बढ़ाता है ।सही
C.अंतर्राष्ट्रीय पूंजी बाज़ार यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रतिष्ठान अच्छा निगम शासन बनाए रखें ।
D.सुचारु निगम शासन मज़बूत पूँजी शृंखला को सुकर बनाता है ।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: सुचारु निगम शासन प्रतिष्ठानों की विश्वसनीयता को बढ़ाता है ।

परिच्छेद यह बताता है कि सुचारु निगम शासन (कॉर्पोरेट गवर्नेंस) संरचनाएँ कंपनियों को उत्तरदायित्व और नियंत्रण देने के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय पूंजी बाज़ारों तक उनकी पहुँच को बढ़ाती हैं। निवेशक ऐसे प्रतिष्ठानों में निवेश करते हैं जहाँ प्रकटन, सटीक वित्तीय रिपोर्टिंग और समान व्यवहार के मानक पूरे होते हैं। इस प्रकार, सुचारु निगम शासन प्रतिष्ठानों की विश्वसनीयता (क्रेडिबिलिटी) और बाज़ार में उनकी स्वीकार्यता को बढ़ाता है। सही विकल्प (b) है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Good corporate governance structures encourage companies to provide accountability and control. A fundamental reason why corporate governance has moved onto the economic and political agenda worldwide has been the rapid growth in international capital markets. Effective corporate governance enhances access to external financing by firms, leading to greater investment, higher growth and employment. Investors look to place their funds where the standards of disclosure, of timely and accurate financial reporting, and of equal treatment to all stakeholders are met.

Which of the following statements best reflects the logical inference from the passage given above ?

A.It is an important agenda of the countries around the world to ensure access to good external financing.
B.Good corporate governance improves the credibility of the firms.Correct
C.International capital markets ensure that the firms maintain good corporate governance.
D.Good corporate governance paves the way for robust supply chains.

Correct Option: Good corporate governance improves the credibility of the firms.

The passage highlights that good corporate governance provides accountability and control, is driven by international capital markets, and enhances a firm's access to external financing by ensuring disclosure, accurate financial reporting, and equal treatment of stakeholders. Investors prefer placing funds where these high standards are met. The logical inference from this is that good corporate governance builds trust, transparency, and credibility for firms, making them attractive to investors and facilitating external financing. Option (b) directly reflects this inference: good corporate governance improves the credibility and market standing of firms. Options (a), (c), and (d) misstate the causal direction or focus on incorrect elements.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play