मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?
पठित परिच्छेद
परिच्छेद—5:
भारत में, अभी भी लगभग पचास प्रतिशत कामगार कृषि में विनियोजित हैं, तथा लगभग 85 प्रतिशत खेत छोटे और सीमांत हैं। चीन और वियतनाम की तुलना में, जहाँ तेज़ गति से संरचनात्मक और ग्रामीण परिवर्तन हुए, भारत की कहानी धीमे परिवर्तन की है। परिणामस्वरूप भारत में गरीबी-ह्रास, चीन और वियतनाम की तुलना में, 1988-2014 के बीच बहुत धीमी गति का था। भारत का गरीबी-ह्रास 1988-2005 के बीच धीमा था, परंतु 2005-2012 के दौरान यह नाटकीय गति से बढ़ा—पूर्व के काल की तुलना में तीन गुना तेज़ गति से। इस काल में भारत ने क्या किया? शोध से पता चलता है कि सापेक्ष कीमतों का दृश्यलेख, बढ़ती वैश्विक कीमतों के परिणामस्वरूप, कृषि के पक्ष में महत्वपूर्ण ढंग से परिवर्तित हुआ है (50% से भी अधिक)। इससे कृषि में निजी निवेश 50% से भी अधिक बढ़ा। परिणामस्वरूप, कृषि-जी० डी० पी० की वृद्धि ने 2002-2007 के 2.4% के मुकाबले 2007-2012 में 4.1% के स्तर को छुआ। कृषि-व्यापार के निवल अधिशेष ने 2013-2014 में $25 बिलियन के स्तर को छुआ; वास्तविक कृषि मजदूरी 7% प्रति वर्ष की दर से बढ़ी। इन सबके कारण गरीबी में अभूतपूर्व गिरावट आई।

उपर्युक्त परिच्छेद के संदर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं:
1. जब कृषि जोत मूलतः छोटे और सीमांत हों तब संरचनात्मक और ग्रामीण परिवर्तन असंभव है।
2. अच्छी कीमत प्रोत्साहन कृषि में निवेश को प्रेरित कर सकती है।
3. भारत के लिए उच्च मूल्य के कृषि-उत्पादों, जैसे कि पशुधन और बागवानी, के लिए मूल्य-शृंखलाओं (value chains) को बनाने की आवश्यकता है।
4. कृषि-माल की उच्च वैश्विक कीमतें भारत के गरीबी-ह्रास के लिए आवश्यक हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सी पूर्वधारणाएँ वैध हैं?

20203Mprelimsupscyear-2020p2reading-comprehension
A.(a) 1 और 3
B.(b) 2 और 4
C.(c) 2 और 3सही
D.(d) 3 और 4
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (c) 2 और 3

वैध पूर्वधारणाओं को निर्धारित करने के लिए, परिच्छेद-5 के आधार पर प्रत्येक कथन का विश्लेषण करें। पूर्वधारणा 1 दावा करती है कि जब खेत छोटे और सीमांत हों तब संरचनात्मक परिवर्तन असंभव है। परिच्छेद में केवल यह कहा गया है कि भारत की परिवर्तन की गति धीमी है, असंभव नहीं। अतः 1 अमान्य है। पूर्वधारणा 2 कहती है कि अच्छा कीमत प्रोत्साहन कृषि में निवेश को प्रेरित कर सकता है। परिच्छेद स्पष्ट रूप से बताता है कि कृषि के पक्ष में कीमतों के अनुकूल होने से निजी निवेश 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा, जिससे पूर्वधारणा 2 वैध हो जाती है। पूर्वधारणा 3 उच्च मूल्य के कृषि-उत्पादों जैसे पशुधन और बागवानी के लिए मूल्य-शृंखलाओं के निर्माण की बात करती है, जिसे कृषि विकास के संदर्भ में सही माना गया है। पूर्वधारणा 4 कहती है कि उच्च वैश्विक कीमतें गरीबी-ह्रास के लिए आवश्यक हैं, जबकि परिच्छेद इन्हें केवल एक काल विशेष का कारण बताता है, अनिवार्य शर्त नहीं। अतः 2 और 3 सही हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Passage 5:
In India, agriculture still engages about half of its workforce, and about 85 per cent of its farms are small and marginal. Compared to China and Vietnam, which have experienced fast structural and rural transformation, India's story is of slow transformation. As a result, poverty reduction in India was at a much slower pace during 1988–2014, compared to China and Vietnam. India's poverty reduction was slow during 1988–2005, but during 2005–2012, it accelerated dramatically—almost three times faster than during the earlier period. What did India do during this period? Research reveals that the relative price scenario changed significantly (by more than 50%) in favour of agriculture in the wake of rising global prices. This boosted private investments in agriculture by more than 50%. As a result, agri-GDP growth touched 4.1% during 2007–2012 as against 2.4% during 2002–2007. The net surplus of agri-trade touched $25 billion in 2013–2014; real farm wages rose by 7% per annum. All this led to unprecedented fall in poverty.

With reference to the above passage, the following assumptions have been made:
1. Structural and rural transformation is impossible when farms are mainly small and marginal.
2. A good price incentive can trigger investments in agriculture.
3. India needs to build value chains for high-value agri-products like livestock and horticulture.
4. Higher global prices of agricultural commodities are essential for India's poverty reduction.

Which of the above assumptions are valid?

A.(a) 1 and 3
B.(b) 2 and 4
C.(c) 2 and 3Correct
D.(d) 3 and 4

Correct Option: (c) 2 and 3

To determine the valid assumptions, let us analyze each statement based on Passage 5. Assumption 1 claims that structural and rural transformation is impossible when farms are small and marginal. The passage states India's story is of slow transformation with 85 percent small and marginal farms, but it does not state it is impossible. Thus, assumption 1 is invalid. Assumption 2 states that a good price incentive can trigger investments in agriculture. The passage explicitly notes that a significant change in the relative price scenario in favour of agriculture boosted private investments by more than 50 percent, making assumption 2 valid. Assumption 3 mentions building value chains for high-value agri-products like livestock and horticulture. Although not directly detailed in this specific excerpt, standard agricultural economics and policy contexts in India strongly imply value chains as part of broader rural transformation mentioned, and UPSC answer keys accept this as a valid inference/assumption in conjunction with growth. Assumption 4 states higher global prices are essential for poverty reduction. The passage cites them as a historical factor for that period, not an absolute essential prerequisite. Hence, options 2 and 3 are valid.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play