मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद का सार्थिक निर्णायक
पठित परिच्छेद
ऊर्जा और जलवायु संबंधी नीति-निर्माण के क्षेत्र में भारत चुनौतीपूर्ण आसन्न भविष्य का सामना कर रहा है । समस्याएँ कई हैं : जीवाश्म ईंधन की उत्पादन क्षमताओं में असिथरता; सबसे गरीब लोगों के लिए बिजली और खाना पकाने के आधुनिक ईंधन की सीमित पहुंच; अस्थिर वैश्विक ऊर्जा के संदर्भ में ईंधन के आयात में वृद्धि; बिजली के निरंतर मूल्य निर्धारण और शासन की चुनौतियों के फलस्वरूप बिजली की अत्यधिक कमी अथवा अतिरिक्त आपूर्ति; केवल यही नहीं, भूमि, जल तथा वायु पर बढ़ता हुआ पर्यावरणीय विवाद । किंतु यह सब इतना निराशाजनक भी नहीं है : बढ़ते हुए ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम; एकीकृत शहरीकरण और परिवहन नीति पर चर्चा; ऊर्जा तक पहुंच और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास; और नवीकरणीय ऊर्जा हेतु साहसिक पहल, भले ही इनकी पूरी संकल्पना तैयार नहीं है, तथापि ये परिवर्तन की आशा की ओर संकेत करते हैं ।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपर्युक्त परिच्छेद का सार्थिक निर्णायक संदेश प्रस्तुत करता है ?

20213Mprelimsupscyear-2021p2reading-comprehension
A.(a) भारत के ऊर्जा निर्णय की प्रक्रिया सदैव जटिल और अंत:संबंधित है ।सही
B.(b) भारत की ऊर्जा और जलवायु नीति संधारणीय विकास के लक्ष्यों के लिए अत्यधिक सुसंगत है ।
C.(c) भारत की ऊर्जा और जलवायु संबंधी कार्ववाई, इसके व्यापक सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय लक्ष्यों के लिए अनुकूल नहीं हैं ।
D.(d) भारत के ऊर्जा निर्णय की प्रक्रिया सीधे तौर पर आपूर्ति-उन्मुख है और मांग पक्ष की उपेक्षा करती है ।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (a) भारत के ऊर्जा निर्णय की प्रक्रिया सदैव जटिल और अंत:संबंधित है ।

परिच्छेद ऊर्जा और जलवायु नीति-निर्माण के क्षेत्र में भारत के समक्ष मौजूद अनेक जटिल चुनौतियों (जैसे जीवाश्म ईंधन उत्पादन में अस्थिरता, मूल्य निर्धारण, पर्यावरणीय विवाद) के साथ-साथ सकारात्मक पहलों (ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा) का भी उल्लेख करता है। इसका मुख्य संदेश यह है कि भारत की ऊर्जा निर्णय प्रक्रिया बहुआयामी, जटिल और आपस में गहराई से जुड़ी हुई है। विकल्प (a) इस सटीक निष्कर्ष को दर्शाता है। विकल्प (b) अत्यधिक अनुकूल होने का दावा करता है जो चुनौतियों की उपेक्षा करता है। विकल्प (c) गलत है क्योंकि पाठ में सकारात्मक परिवर्तनों का भी उल्लेख है। विकल्प (d) गलत है क्योंकि पाठ मांग और आपूर्ति दोनों पक्षों पर चर्चा करता है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
India faces a challenging immediate future in energy and climate policy-making. The problems are multiple : sputtering fossil fuel production capabilities; limited access to electricity and modern cooking fuel for the poorest; rising fuel imports in an unstable global energy context; continued electricity pricing and governance challenges leading to its costly deficits or surplus supply; and not least, growing environmental contestation around land, water and air. But all is not bleak: growing energy efficiency programmes; integrated urbanisation and transport policy discussions; inroads to enhancing energy access and security; and bold renewable energy initiatives, even if not fully conceptualised, suggest the promise of transformation.

Which one of the following statements best reflects the critical message conveyed by the passage given above ?

A.(a) India's energy decision-making process is ever more complex and interconnected.Correct
B.(b) India's energy and climate policy is heavily tuned to sustainable development goals.
C.(c) India's energy and climate actions are not compatible with its broader social, economic and environmental goals.
D.(d) India's energy decision-making process is straightforward supply-oriented and ignores the demand side.

Correct Option: (a) India's energy decision-making process is ever more complex and interconnected.

The passage outlines multiple complex challenges facing India in energy and climate policy-making, including sputtering fossil fuel production, electricity pricing, environmental contestations, as well as positive indicators like energy efficiency programmes, integrated urbanization, and renewable energy initiatives. The overarching message is that India's energy decision-making process is multifaceted, deeply entangled with various socioeconomic and environmental factors, and hence ever more complex and interconnected. Option (a) captures this precise insight. Option (b) claims it is 'heavily tuned', which ignores the severe challenges and contestations mentioned. Option (c) is incorrect because the passage highlights promising transformative actions alongside challenges. Option (d) is incorrect because the text discusses both supply and demand/efficiency aspects. Therefore, option (a) best reflects the critical message.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play