मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
पठित परिच्छेद
परिच्छेद—2:
भारत सबसे तीव्र विकसित होने वाली वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में से है, फिर भी यह विश्व में सबसे अधिक कुपोषित बच्चों का घर है। ऐसे भी क्षेत्र हैं जहाँ कुपोषण अपवाद नहीं अपितु सामान्य है। और सारे देश में, हर वर्ष अपना पांचवाँ जन्मदिन मनाने से पूर्व मरने वाले 1.3 मिलियन बच्चों में से लगभग आधे बच्चों की मृत्यु का कारण कुपोषण है। वे बच्चे जो जीवित रह जाते हैं, स्थायी रूप से उस क्षति से ग्रसित रहते हैं जो उनके शरीर और मन में उपयुक्त खाद्य एवं पोषकों के पर्याप्त मात्रा में न मिलने से हो चुकी होती है। 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 44 मिलियन बच्चे अविकसित हैं। इससे उनको विद्यालय में सीखने और वयस्क होने पर जीविका कमाने में कठिनाई होती है। उनकी जीवनकालीन उपार्जन क्षमता उनके स्वस्थ समकक्षों से लगभग एक-चौथाई कम होती है।

उपर्युक्त परिच्छेद के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से सर्वाधिक तर्कसंगत एवं व्यावहारिक निहितार्थ है/हैं?
1. भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को केन्द्र सरकार द्वारा मॉनिटर किया जाना चाहिए।
2. बालिकाओं को विवाह एवं प्रथम गर्भ विलंबित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
3. जन्म के तुरंत बाद नवजात को स्तनपान कराने हेतु माताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए।
4. सभी के लिए सुरक्षित पेय जल एवं उपयुक्त स्वच्छता सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।
5. प्राधिकारियों को यथानिर्धारित टीकाकरण सुनिश्चित करना चाहिए।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

20203Mprelimsupscyear-2020p2reading-comprehension
A.(a) 1, 2, 3 और 4
B.(b) 2, 3, 4 और 5सही
C.(c) केवल 1
D.(d) केवल 3 और 5
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (b) 2, 3, 4 और 5

परिच्छेद-2 भारत में बाल कुपोषण, अवरुद्ध विकास (stunting) और इसके दूरगामी परिणामों की गंभीर समस्या को रेखांकित करता है। इसके व्यावहारिक निहितार्थों का विश्लेषण करने पर: बालिकाओं के विवाह और प्रथम गर्भ में विलंब (2), जन्म के तुरंत बाद स्तनपान (3), सभी के लिए सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता (4), तथा यथानिर्धारित टीकाकरण (5) - ये सभी कुपोषण और संक्रामक रोगों से निपटने के लिए अत्यंत वैज्ञानिक और व्यावहारिक उपाय हैं। अतः कथन 2, 3, 4 और 5 सही हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Passage 2:
India is at once among the fastest growing global economies and home to the largest number of malnourished children in the world. There are regions where malnutrition is not the exception but the norm. And across the country, malnutrition is the cause of death for roughly half the 1.3 million children who die before their fifth birthday each year. Even those children who survive suffer permanently from the damage that has already been done to their bodies and minds from not getting enough of the right foods and nutrients. Around 44 million children under 5 are stunted. That makes it harder for them to learn in school and subsequently earn a living as adults. Their lifetime earnings potential is almost a quarter less than that of their healthy peers.

With reference to the above passage, which of the following is/are the most rational and practical implication/implications?
1. India's Public Distribution System should be monitored by the Union Government.
2. Girls should be encouraged to delay marriage and first pregnancy.
3. Mothers should be encouraged to breastfeed their children immediately after birth.
4. The supply of safe drinking water and proper sanitation facilities to all should be ensured.
5. Authorities should ensure the vaccination as prescribed.

Select the correct answer using the code given below.

A.(a) 1, 2, 3 and 4
B.(b) 2, 3, 4 and 5Correct
C.(c) 1 only
D.(d) 3 and 5 only

Correct Option: (b) 2, 3, 4 and 5

Passage 2 highlights the severe crisis of child malnutrition in India, stunting, and its long-term impacts on education and lifetime earnings. Evaluating the practical implications: 1. Public Distribution System monitoring by the Union Government is an administrative measure, but not the most direct implication of malnutrition causes highlighted. 2. Girls delaying marriage and first pregnancy helps improve maternal and child health, reducing malnutrition. 3. Immediate breastfeeding after birth provides essential colostrum and nutrients, combating early malnutrition. 4. Safe drinking water and proper sanitation prevent waterborne infections that cause diarrhea and malabsorption, directly addressing malnutrition. 5. Prescribed vaccination prevents infectious diseases that exacerbate malnutrition. Thus, implications 2, 3, 4, and 5 are direct, rational, and practical measures to combat child malnutrition and stunting as outlined in the passage. Option (b) is correct.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play