मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›परिच्छेद में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण
पठित परिच्छेद
परिच्छेद—1:
भारत में, पिछले दशक या उसके आसपास, श्रमिक कृषि से हट रहे हैं, परंतु वे केवल निर्माण तथा गैर-पंजीकृत विनिर्माण में, जो कि स्पष्ट: बेहतर रोज़गार अवसर नहीं है, जा रहे हैं। सेवाएं, जहाँ श्रम की प्रवृत्ति अधिक उत्पादकारी होती है, अतिरिक्त रोज़गार अवसर उत्पन्न नहीं कर रही हैं जिनकी देश को आवश्यकता है। भारत को अगले दशक में लगभग 24 मिलियन नौकरियों की आवश्यकता होगी। नया सेक्टर, ई-व्यापार, रोज़गार के अंतर को अधिक-से-अधिक आधा ही भर पाएगा। केवल वे सेक्टर, जो घरेलू मांग को बढ़ावा देते हैं, जैसे स्वास्थ्य तथा शिक्षा, शेष आधे भाग को सुगमतापूर्वक भर सकते हैं।

परिच्छेद में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण निहितार्थ है?

20203Mprelimsupscyear-2020p2reading-comprehension
A.(a) ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में श्रमिकों का प्रवास कम करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
B.(b) निर्माण तथा गैर-पंजीकृत विनिर्माण में कार्य करने की स्थितियों में सुधार लाना चाहिए।
C.(c) सेवा सेक्टर बेरोजगारी की समस्या को कम करता रहा है।
D.(d) बड़े पैमाने पर रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में खर्च का बढ़ना आवश्यक है।सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (d) बड़े पैमाने पर रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में खर्च का बढ़ना आवश्यक है।

परिच्छेद स्पष्ट करता है कि कृषि से श्रमिक निकल रहे हैं किन्तु निर्माण तथा असंगठित विनिर्माण क्षेत्र बेहतर रोज़गार नहीं दे रहे हैं। सेवा क्षेत्र भी पर्याप्त नौकरियाँ पैदा नहीं कर रहा है। ई-व्यापार केवल आधी कमी को पूरा कर सकता है। शेष आधे भाग को घरेलू मांग बढ़ाने वाले सेक्टर जैसे 'स्वास्थ्य और शिक्षा' द्वारा भरा जा सकता है, जो कि सामाजिक क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। अतः बड़े पैमाने पर रोज़गार सृजन के लिए सामाजिक क्षेत्र के व्यय में वृद्धि करना अनिवार्य है। विकल्प (d) सर्वाधिक उपयुक्त निहितार्थ है। अन्य विकल्प या तो संकुचित हैं या मुख्य निष्कर्ष से दूर हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Passage 1:
In India, over the last decade or so, labour has been departing agriculture, but is only going to construction and unregistered manufacturing which are not markedly better jobs. Services, where labour tends to be most productive, are not generating the additional jobs the country needs. India will need 24 million or so jobs over the next decade. The new sector, e-commerce, can at best close only half the jobs gap. Only those sectors that drive domestic demand such as health and education can comfortably fill the other half.

Which one of the following is best implied in the passage?

A.(a) Strong measures need to be taken to reduce the rural to urban migration of labour.
B.(b) The working condition in construction and unregistered manufacturing needs to be improved.
C.(c) Service sector has been reducing the problem of unemployment.
D.(d) Increased social sector spending is imperative for large-scale job creation.Correct

Correct Option: (d) Increased social sector spending is imperative for large-scale job creation.

The passage highlights that agriculture is shedding labour, but construction and unregistered manufacturing are suboptimal, and productive service sectors are failing to generate adequate jobs. E-commerce can only close half the gap. The remaining half must be filled by sectors driving domestic demand, specifically mentioning 'health and education'. These belong to the social sector. Therefore, increased social sector spending is imperative for large-scale job creation to bridge the 24 million jobs gap. Option (d) is directly implied. Options (a), (b), and (c) either misinterpret the context or focus on secondary details rather than the core solution presented in the text.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play