मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम
पठित परिच्छेद
भारत में, नगरीय अपशिष्ट का स्रोत पर पुनर्चक्रण दुर्लभ है । पुनर्चक्रण अधिकांशतः अनौपचारिक क्षेत्रक के पास है । नगरपालिका बजट का तीन-चौथाई से अधिक अंश संग्रह और परिवहन में चला जाता है, जिससे प्रसंस्करण/संसाधन पुनर्प्राप्ति और निपटान के लिए अत्यंत कम अंश बचता है । इन सब में अपशिष्ट-से-ऊर्जा कहाँ उपयुक्त जगह पाती है ? आदर्श रूप से, यह शृंखला में पुनर्चक्रण (गीले अपशिष्ट और अन्य के बीच), संग्रह, पुनर्चक्रण के पश्चात् और भराव-क्षेत्र में जाने से पहले उपयुक्त जगह पाती है । अपशिष्ट को ऊर्जा में बदलने की कौन-सी प्रौद्योगिकी सर्वाधिक उपयुक्त है, यह इस पर निर्भर है कि अपशिष्ट में क्या है (अर्थात् घटक जैवनिम्नीकरणीय है या नहीं है) और उसका कैलोरी मान क्या है । भारत के नगरीय ठोस अपशिष्ट का जैवनिम्नीकरणीय घटक 50 प्रतिशत से किंचितमात्र ज्यादा है, और जैवमेथेन (बायोमेथेनेशन) से इसके प्रसंस्करण के लिए एक बड़ा हल मिल सकता है ।

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

20233Mprelimsupscyear-2023p2reading-comprehension
A.नगरीय ठोस अपशिष्ट से ऊर्जा का जनन महँगा नहीं है ।
B.जैवमेथेन, नगरीय ठोस अपशिष्ट से ऊर्जा के जनन का सर्वाधिक आदर्श तरीका है ।
C.नगरीय ठोस अपशिष्ट का पुनर्चक्रण, अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्रों की सफलता को सुनिश्चित करने में पहला कदम है ।सही
D.भारत के नगरीय ठोस अपशिष्ट का जैवनिम्नीकरणीय घटक अपशिष्ट से ऊर्जा दक्ष/प्रभावी रूप से उपलब्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं है ।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: नगरीय ठोस अपशिष्ट का पुनर्चक्रण, अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्रों की सफलता को सुनिश्चित करने में पहला कदम है ।

परिच्छेद में नगरीय अपशिष्ट प्रबंधन, इसके स्रोतों पर पृथक्करण की कमी, और अपशिष्ट-से-ऊर्जा की शृंखला का विस्तार से वर्णन किया गया है। परिच्छेद स्पष्ट करता है कि आदर्श रूप से अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र गीले अपशिष्ट और अन्य के पृथक्करण के बाद और भराव-क्षेत्र में जाने से पहले आते हैं। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि अपशिष्ट का पृथक्करण इन संयंत्रों और संसाधन पुनर्प्राप्ति की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रथम कदम है। अतः कथन (c) — 'नगरीय ठोस अपशिष्ट का पुनर्चक्रण (पृथक्करण), अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्रों की सफलता को सुनिश्चित करने में पहला कदम है' — इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है। सही विकल्प (c) है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
In India, the segregation of municipal waste at source is rare. Recycling is mostly with the informal sector. More than three-fourths of the municipal budget goes into collection and transportation, which leaves very little for processing/resource recovery and disposal. Where does waste-to-energy fit into all this ? Ideally it fits in the chain after segregation (between wet waste and the rest), collection, recycling, and before getting to the landfill. Which technology is most appropriate in converting waste to energy depends on what is in the waste (that is biodegradable versus non-biodegradable component) and its calorific value. The biodegradable component of India's municipal solid waste is a little over 50 per cent, and biomethanation offers a major solution for processing this.

Which one of the following statements best reflects the crux of the passage ?

A.Generation of energy from municipal solid waste is inexpensive.
B.Biomethanation is the most ideal way of generating energy from municipal solid waste.
C.Segregation of municipal solid waste is the first step in ensuring the success of waste-to-energy plants.Correct
D.The biodegradable component of India's municipal solid waste is not adequate to provide energy from waste efficiently/effectively.

Correct Option: Segregation of municipal solid waste is the first step in ensuring the success of waste-to-energy plants.

The passage discusses the management of municipal waste, noting that segregation at source is rare, recycling is informal, and most budget goes to collection and transport. It highlights where waste-to-energy fits in the chain: 'Ideally it fits in the chain after segregation (between wet waste and the rest), collection, recycling, and before getting to the landfill.' It further elaborates on biodegradable waste and biomethanation. The core argument connecting all these elements is that proper segregation of waste is essential for effective resource recovery and waste-to-energy processes. Option (c) - 'Segregation of municipal solid waste is the first step in ensuring the success of waste-to-energy plants' - directly captures this crux. Option (a) is factually unsupported. Option (b) overstates biomethanation as the *only* ideal way. Option (d) contradicts the text which states biodegradable component is a little over 50 percent and offers a major solution. Thus, option (c) is correct.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play