मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?
पठित परिच्छेद
भारत को, नागरिकों के वैयक्तिक डेटा निरापद और संरक्षित रखते हुए, डिजिटल अर्थव्यवस्था की संवृद्धि को सुनिश्चित करना चाहिए। कोई भी, ऐसे वातावरण में जहाँ निगरानी होती है, या ऐसी जगह में जहाँ किसी व्यक्ति की निजी जानकारी संकट में हैं, नवप्रवर्तन नहीं करेगा। डेटा का मूलभूत नियंत्रण उन्हीं व्यक्तियों के पास होना चाहिए जिन्हें ये सृजित होते हैं; उन्हें ही उनको, जैसा वे चाहें, उपयोग के लिए सुलभ, प्रतिबंधित या मुद्रीकृत करना चाहिए। इसलिए, डेटा संरक्षण कानूनों द्वारा सही प्रकार का नवप्रवर्तन, जो प्रयोक्ता-केन्द्रित और निजता-संरक्षी हो, सुकर होना चाहिए।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं :
1. निजता का संरक्षण मात्र अधिकार नहीं है, बल्कि इसका अर्थव्यवस्था के लिए मूल्य है।
2. निजता और नवप्रवर्तन के बीच एक आधारभूत कड़ी है।

उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

20233Mprelimsupscyear-2023p2reading-comprehension
A.केवल 1
B.केवल 2
C.1 और 2 दोनोंसही
D.न तो 1, न ही 2
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: 1 और 2 दोनों

पूर्वधारणाओं का मूल्यांकन: पूर्वधारणा 1 कहती है कि निजता का संरक्षण केवल अधिकार नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए मूल्यवान है। परिच्छेद में डिजिटल अर्थव्यवस्था की वृद्धि और डेटा सुरक्षा को सीधे तौर पर जोड़ा गया है, अतः यह वैध है। पूर्वधारणा 2 कहती है कि निजता और नवप्रवर्तन के बीच एक आधारभूत कड़ी है। परिच्छेद स्पष्ट रूप से उल्लेख करता है कि निगरानी वाले या निजता के हनन वाले वातावरण में कोई नवप्रवर्तन नहीं करेगा और डेटा संरक्षण कानून सही प्रकार के नवप्रवर्तन को सुकर बनाते हैं। अतः दोनों पूर्वधारणाएँ वैध हैं।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
India should ensure the growth of the digital economy while keeping personal data of citizens secure and protected. No one will innovate in a surveillance-oriented environment or in a place where an individual's personal information is compromised. The ultimate control of data must reside with the individuals who generate it; they should be enabled to use, restrict or monetise it as they wish. Therefore, data protection laws should enable the right kind of innovation — one that is user-centric and privacy protecting.

Based on the above passage, the following assumptions have been made :
1. Protection of privacy is not just a right, but it has value to the economy.
2. There is a fundamental link between privacy and innovation.

Which of the above assumptions is/are valid ?

A.1 only
B.2 only
C.Both 1 and 2Correct
D.Neither 1 nor 2

Correct Option: Both 1 and 2

Let us evaluate the assumptions: Assumption 1 states that protection of privacy is not just a right, but it has value to the economy. The passage links personal data security directly with the growth of the digital economy ('ensure the growth of the digital economy while keeping personal data of citizens secure'), implying economic value. Thus, Assumption 1 is valid. Assumption 2 states there is a fundamental link between privacy and innovation. The passage explicitly states: 'No one will innovate in a surveillance-oriented environment or in a place where an individual's personal information is compromised' and 'data protection laws should enable the right kind of innovation — one that is user-centric and privacy protecting.' This establishes a direct, fundamental link between privacy and innovation. Thus, Assumption 2 is also valid. Therefore, both assumptions 1 and 2 are valid. Option (c) is correct.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play