मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक
पठित परिच्छेद
यह निश्चित है कि राजद्रोह, युद्ध, और विधि (लाँ) की अवहेलना अथवा उल्लंघन को प्रजा की अनैतिकता पर उतना नहीं मदा जा सकता, जितना कि उस अधिराज्य (डोमिनियन) की बुरी स्थिति पर। क्योंकि, मनुष्य जन्मजात रूप से नागरिकता के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं, अपितु उन्हें नागरिकता के लिए उपयुक्त बनाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, मनुष्य में नैसर्गिक मनोभाव सर्वत्र समान होते हैं; और यदि अनैतिकता अधिक प्रबल होती है, और किसी राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्थ) में, दूसरे राष्ट्रमंडल की तुलना में अधिक अपराध होते हैं, तो यह निश्चित है कि पूर्ववर्ती राष्ट्रमंडल ने एकता के लक्ष्य के लिए पर्याप्त रूप से न तो प्रयास किया है, और न ही पूर्व-विचार करके अपनी विधि बनाई है; और इसलिए, वह राष्ट्रमंडल के रूप में अपने अधिकार को बेहतर बनाने में विफल रहा है।

उपर्युक्त परिच्छेद के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?

20213Mprelimsupscyear-2021p2reading-comprehension
A.(a) प्रत्येक अधिराज्य में राजद्रोह, युद्ध और विधि के उल्लंघन अपरिहार्य हैं।
B.(b) किसी अधिराज्य में सभी समस्याओं के लिए संग्रभु (सांव्रिन) उत्तरदायी होता है, न कि जनता।
C.(c) वह अधिराज्य सर्वांतम है जो एकता के लक्ष्य के लिए प्रयास करता है और जिसके पास सु-नागरिकता (गुड सिटिज़नशिप) के लिए विधि (लाँ) है।सही
D.(d) लोगों द्वारा अच्छा अधिराज्य स्थापित कर पाना असंभव है।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (c) वह अधिराज्य सर्वांतम है जो एकता के लक्ष्य के लिए प्रयास करता है और जिसके पास सु-नागरिकता (गुड सिटिज़नशिप) के लिए विधि (लाँ) है।

परिच्छेद-2 के अनुसार राजद्रोह और युद्ध प्रजा की अनैतिकता के कारण नहीं बल्कि अधिराज्य की बुरी स्थिति के कारण होते हैं। मनुष्यों को नागरिकता के लिए उपयुक्त बनाया जाना चाहिए। यदि किसी राष्ट्रमंडल में अपराध अधिक हैं, तो इसका अर्थ है कि उसने एकता के लक्ष्य और उचित विधियों के निर्माण में असफलता प्राप्त की है। इस प्रकार, सर्वाधिक तर्कसंगत निष्कर्ष यह है कि वह अधिराज्य सर्वश्रेष्ठ है जो एकता के लक्ष्य को अपनाता है और सु-नागरिकता के लिए विधि बनाता है (विकल्प c)।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
It is certain, that seditions, wars, and contempt or breach of the laws are not so much to be imputed to the wickedness of the subjects, as to the bad state of a dominion. For men are not born fit for citizenship, but must be made so. Besides, men's natural passions are everywhere the same; and if wickedness more prevails, and more offences are committed in one commonwealth than in another, it is certain that the former has neither enough pursued the end of unity, nor framed its laws with sufficient forethought; and that, therefore, it has failed in making quite good its right as a commonwealth.

Which among the following is the most logical and rational inference that can be made from the passage given above ?

A.(a) Seditions, wars and breach of the laws are inevitable in every dominion.
B.(b) It is not the people, but the sovereign who is responsible for all the problems of any dominion.
C.(c) That dominion is the best which pursues the aim of unity and has laws for good citizenship.Correct
D.(d) It is impossible for men to establish a good dominion.

Correct Option: (c) That dominion is the best which pursues the aim of unity and has laws for good citizenship.

Passage 2 states that seditions, wars, and breaches of law are attributable to the bad state of a dominion rather than inherent wickedness of subjects, because men must be made fit for citizenship through proper laws and unity. If a commonwealth has more offences, it indicates that it has failed to pursue unity and frame laws with forethought. Thus, the best dominion is one that actively pursues the aim of unity and enacts laws conducive to good citizenship. Option (a) is incorrect because wars are not portrayed as inevitable if the dominion is well-governed. Option (b) incorrectly blames only the sovereign. Option (d) is too pessimistic. Option (c) is the most logical inference.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play