मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 2: सामान्य अध्ययन II (CSAT)›सिविल सेवा अभिरुचि परीक्षण (CSAT)›बोधगम्यता›इस परिच्छेद द्वारा दिया गया सार्थिक तर्कसंगत और निर्णायक संदेश
पठित परिच्छेद
परिच्छेद: एक नर बाघ को पंच बाघ अभयारण्य (टाइगर रिजर्व) से हटाकर पन्ना राष्ट्रीय पार्क में ले जाकर रख गया। बाद में, इस बाघ ने अपने घर की ओर 250 मील लंबी दूरी तय की। इस अकेले बाघ की यह यात्रा एक संकट पर प्रकाश डालती है। कई वन्य जीव अभयारण्य मानवता के विशाल सागर के बीच भंगुर आवास के द्वीपों के रूप में विद्यमान हैं। फिर भी कोई बाघ शिकार, जोड़े और अपने क्षेत्र की तलाश में सौ मील के परास में घूम सकता है। भारत के लगभग एक-तिहाई बाघ, बाघ अभयारण्यों के बाहर रहते हैं। यह स्थिति मानव और पशु दोनों के लिए ही संकटपूर्ण है। बाघ और उसके शिकार तभी अलग रह सकते हैं यदि अभयारण्यों के बीच भूमि के मान्य गलियारे हों, ताकि वे बिना छेड़छाड़ के आ-जा सकें।

इस परिच्छेद द्वारा दिया गया सार्थिक तर्कसंगत और निर्णायक संदेश निम्नलिखित में से कौन-सा है?

20183Mprelimsupscyear-2018p2reading-comprehension
A.मनुष्य और वन्य जीव के बीच संघर्ष को सुलझाया नहीं जा सकता चाहे हम जो भी प्रयात करें।
B.संरक्षित क्षेत्रों के बीच सुरक्षित वन्य जीव गलियारे, संरक्षण के प्रयानों का आवश्यक पहलू है।सही
C.भारत के लिए आवश्यक है कि वह और अधिक संरक्षित क्षेत्रों की घोषणा करे तथा और अधिक बाघ अभयारण्यों की स्थापना करे।
D.भारत के राष्ट्रीय पार्क और बाघ अभयारण्यों का व्यावसायिक (प्रोफेशनल) प्रबंधन होना चाहिए।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: संरक्षित क्षेत्रों के बीच सुरक्षित वन्य जीव गलियारे, संरक्षण के प्रयानों का आवश्यक पहलू है।

परिच्छेद एक विस्थापित बाघ की अपनी मूल मातृभूमि की ओर 250 मील वापस जाने की यात्रा का वर्णन करता है, जो यह दर्शाता है कि बाघों को शिकार, साथी और क्षेत्र की खोज के लिए विशाल क्षेत्रों की आवश्यकता होती है। यह उल्लेख करता है कि भारत के एक-तिहाई बाघ संरक्षित क्षेत्रों से बाहर मानव-बहुल क्षेत्रों में रहते हैं, जिससे संघर्ष होता है। परिच्छेद स्पष्ट रूप से बताता है कि बाघ और उनके शिकार तभी सुरक्षित रूप से आ-जा सकते हैं जब संरक्षित क्षेत्रों के बीच "भूमि के मान्य गलियारे" हों। अतः, सुरक्षित वन्यजीव गलियारों की स्थापना ही संरक्षण का मुख्य संदेश है। विकल्प A अत्यंत निराशावादी है, विकल्प C केंद्रीय विषय नहीं है, और विकल्प D का पाठ से कोई संबंध नहीं है। इसलिए, विकल्प B सही उत्तर है।

In English (Question & Model Answer)

Reading Passage
Passage: A male tiger was removed from Pench Tiger Reserve and was relocated in Panna National Park. Later, this tiger trekked toward his home 250 miles away. The trek of this solitary tiger highlights a crisis. Many wildlife reserves exist as islands of fragile habitat in a vast sea of humanity, yet tigers can range over a hundred miles, seeking prey, mates and territory. Nearly a third of India's tigers live outside tiger reserves, a situation that is dangerous for both human and animal. Prey and tigers can only disperse if there are recognized corridors of land between protected areas to allow unmolested passage.

Which of the following is the most rational and crucial message given by the passage?

A.The conflict between man and wildlife cannot be resolved, no matter what efforts we make.
B.Safe wildlife corridors between protected areas is an essential aspect of conservation efforts.Correct
C.India needs to declare more protected areas and set up more tiger reserves.
D.India's National Parks and Tiger Reserves need to be professionally managed.

Correct Option: Safe wildlife corridors between protected areas is an essential aspect of conservation efforts.

The passage describes the journey of a relocated tiger trekking 250 miles back to its original habitat, highlighting that tigers require vast areas to range for prey, mates, and territory. It notes that a third of India's tigers live outside reserves in human-dominated landscapes, causing conflict. The passage explicitly states that tigers and prey can only safely disperse if there are "recognized corridors of land between protected areas to allow unmolested passage." Thus, establishing safe wildlife corridors is the key conservation message. Option A is overly pessimistic, Option C is not the central theme, and Option D is unrelated to the text. Hence, Option B is the correct answer.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play